-->

Umang App की पूरी जानकारी


अगर कोई भी सरकारि काम हो तो आपको आपके तहसील मे सबसे पहले बोहोत सारे कागजात देने पड़ते है और उसके बाद लाबी लाइन मे घंटो खड़ा रहना पड़ता था। लेकिन आज के इस डिजिटल दौर मे हमारा गवर्नमेंट भी डिजिटल हो रहा है और इसी का उदहारण है उमग एप्लीकेशन जिससे आप बोहोत सारे सरकारी काम आपके मोबाइल पर सकते है और आज मे आपको इसके बारे मे बताने वाला (Umang app kya hai )आप इसे  इस्तेमाल कैसे करे और क्या क्या खास फीचर है इसमे।


https://www.moneyfinderhindi.com/2019/08/umang-app.html



    उमग ऍप का उद्देश्य क्या है ?

    भारत सरकार ने Umang App बनवाया है ताकि जनता के सभी काम जल्द और डिजिटल प्रणाली के माध्यम से हो जिससे सरकारी यंत्रणा पर दबाव कम हो जाता है और लोगो को  अच्छी और फ़ास्ट सर्विस मिल जाये। Umang  app का पूरा नाम है (Unified Mobile Application For New Age Governance ) और इस आप से आप बोहोत साड़ी सरकारी सुविधा का लाभ उठा सकते है।

    ऍप को इनस्टॉल कैसे करे ?(umang app ko install kaise kare)

    १) सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर मे जाकर आपको Umang app सर्च करना होगा।
    २) उसके बाद आपको इस app को इनस्टॉल करना है।
    ३) ऍप के लिए भाषा चुननी है।
    ३) ऍप फ़ोन मे ओपन होने के बाद आपको आपका मोबाइल नंबर डालकर verifiy करना है। उसके बाद आपकी प्रोफाइल के साथ आप umang अप्प इस्तेमाल कर सकते है।

    आसान भाषा मे बताया जाये तो Umang App गवर्नमेंट की सेवा का एक डिजिटल मॉल ही है !!!!

    Umang Application पर मिलने वाली ऑनलाइन सेवाएं :

    umang app मे बोहोत सरकरी सेवाएं का फायदा आप घर बैठे उठा सकते है चलिए जानते है इन साड़ी सेवाओं के बारे मे (umang app मे आपको हर एक सेवा का अलग अलग विभाग (TAB) मिलेगा जिससे आप उस सेवा का लाभ उठा सकते है ) उमंग एप्लीकेशन के द्वारा गवर्नमेंट ने लगभग ४१३ सेवाएं प्रदान की है।

    १) आधार कार्ड :

    आधार कार्ड के विभाग मे खुद का आधार कार्ड जो DIGIL Locker मे सेव किया होता है उसे देख सकते है उसके लिए आपको Digil locker का खता खुलवाना है जिसके बारे मे आपको आगे बताऊंगा।

    २) AICTE :(All India Councill For Technicel Education )

    AICTE के सेक्शन के माध्यम से आप आपके सबमिट किये गए कोर्स के ताज़ा हाल और उसका स्टेटस जान सकते है। जिसमे UG ,PG और डिप्लोमा लेवल के कोर्सेज होते है।

    ३) AKPS :(Annapurna Krushi prasar seva ) (अन्नपूर्णा कृषि प्रसार सेवा )

    इस सेवा का उपयोग करने के लिए आपको सबसे पहले रजिस्टर करवाना पड़ेगा जो की आप सीधा लोग इन पर स क्लिक करने के बाद कर सकते है। इसमे आपको कुछ अच्छी कृषि विषयक सेवाएं मिलती है।

    • आप आपके कृषि विषयक समस्या के लिए सीधा कृषि विशेषयग्य से बात कर सकते है। 
    • अगर आपके सवाल सवाल हो तो आपको एक सवाल बनाकर उसे पूछ सकते हो। 
    • प्रोफाइल के विकल्प मे आपको आपके कृषि प्रसार सेवा की प्रोफाइल की जानकारी मिलेगी। 
    • मैसेज के फीचर मे आपको कृषि सम्बन्धी नए बातें की जानकारी दी जाएगी। 
    • सवाल जवाब के सेक्शन मे आपको आपके और दुसरो के सवालो के जवाब दिए जायेंगे। 
    • पहिले ये सेवा तेलगाना और आंध्र प्रदेश २ राज्यों के लिए उपलब्ध है। 

    ४) भारत बिल पे :(Bharat Bill Pay ) 

    भारत बिल पे की सुविधा से आप ऑनलाइन बिल भर सकते है जिसमे आपको ब्रॉंडबैंड ,dth ,एलेट्रीसिटी ,गैस, लैंडलाइन ,मोबाइल और पानी का बिल ऑनलाइन भर सकते है। 

    ५) भारत गैस (Bharat Gas ) 

    भारत गैस जो की भारत पेट्रोलियएम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया कहलाता है इसमे आप आपका गैस रिफिल बुक कर सकते है यहाँ पे आपको कोई कॉल नहीं करना पड़ता है सीधा आप रिफिल बुक कर सकते है (लेकिन इसके लिए आपने जो जिस नंबर से उमंग अप्प चला रहे हो वही नंबर गैस नंबर से लिंक होना चाहिए ) इसके आलावा आप आपके रिफिल की हिस्ट्री देख सकते है और अगर कोई परेशानी हो  कंप्लेंट भी कर सकते है। 

    ६) M-किसान (मोबाइल किसान )

    मोबाइल किसान सेवा एक ऑनलाइन स्टोर जैसा है जहा से आप कृषि के लिए जरुरी साहित्य प्राणी ऐसी चीजे खरीद सकते है एव बेच भी सकते है। यहाँ एक मार्किट जैसा है जो ऑनलाइन २४ घंटे खुला रहता है। 

    ७) CBSE : 

    CBSE सेवा के माध्यम से १० वि बारवी के छात्र अपना स्कूल चेक कर सकते है अपने परीक्षा का सेण्टर चेक कर सकते है इसके आलावा ऑनलाइन रिजल्ट भी यहाँ से  देख सकते है JEE के छात्र के लिए भी यहाँ सुविधा उप्लाभ्दा है। 

    ८) छत्तीसगढ इ-डिस्ट्रिक्ट :

    छत्तीसगढ़ इ डिस्ट्रिक्ट सेवा छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिको के लिए है यहाँ पे रजिस्टर करके नागरिकवता का प्रमाणपत्र ऑनलाइन निकल सकते है। और अपनी प्रोफाइल भी बना सकते है। 

    ९) चाइल्ड लाइन १०९८ :

    चाइल्ड लाइन १०९८ सेवा बच्चो के ऊपर होने वाले अत्याचार अपराध रोकने के लिए बनायीं गए है जहा पर आप आपातकालीन परिस्थिति मे कॉल करके मदत ले सकते है। और  बच्चो के ऊपर होने वाले अपराध कम करने मे मदत कर सकते है। 

    १०) CISF :(सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फाॅर्स )

    CISF की ये सेवा गृह मंत्रालय की तरफ से चालू की गयी है जिस मे अगर आपकी कोई भी चीज़  एयरपोर्ट पर गुम हो गए है तो आप यहाँ कंप्लेंट दे सकते है इससे जब आपकी गम हुई चीज़ CISF की तरफ से आपको वापस दी जाएगी इस सर्विस को लॉस्ट एंड फाउंड ऐसा नाम दिया गया है। इसके आलावा CISF कंसल्टेंसी सर्विस भी देती है। आप यहाँ से उस सर्विस के लिए आवेदन दे सकते है। 

    ११) Confo. Net :कन्फो नेट :
    यहाँ सुविधा ग्राहक सुरक्षा के द्वारा दी जाती है इसमे आप आपके ग्राहक कोर्ट मे दी गए कंप्लेंट की जानकारी देख सकते है इसके लिए आपके कंप्लेंट नंबर होना जरुरी है। 

    १२) CAPGRAMS :ग्राविन्स रेड्रेसस सर्विस :

    ग्रैवियन्स यनेकी अगर आपको किसी गवर्नमेंट सेवा मे समस्या हो तो आप सीधा यहाँ पे कंप्लेंट दर्जे करा सकते है जिससे आपको जल्द आपके समस्या का हल दिया जा सके। लेकिन इसके लिए आपको अलग से रजिस्टर करना होता है। 

    १३)क्रॉप इन्शुरन्स :(खेती का बिमा )(Crop Insurance )

    वैसे आपको अगर फसल का बिमा करना है तो उसके लिए अलग सी वेबसाइट है उमंग से आप सिर्फ बिमा की राशि कैलकुलेट कर सकते है। 

    १४) CRPF :  सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फाॅर्स 

    CRPF का सेक्शन जो लोगो CRPF  की  सेवा मे काम करते है उन लोगो के लिए है  CRPF मे भर्ती जवान यहाँ से  उनकी पर्सनल इनफार्मेशन चेक कर सकते है उनकी हर महीने की सैलरी की जानकारी देख सकते है। GPF की जानकरी सभी हेडक्वार्टर्स के फ़ोन नंबर और डायरेक्ट HOD से भी संपर्क कर सकते है। 

    १५) साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल :(Cyber Crime Reporting Portal ) 

    यह सेवा गृह मंत्रालय का उपक्रम है इसमे साइबर क्राइम के तहत अगर आपको कोई शिकायत हो तो यहाँ पे कंप्लेंट दर्जे करा सकते है। अगर आपको ऑनलाइन वेबसाइट या फिर कुछ अन्य डिजिटल मीडिया मे गलत दिखे तो आप यहाँ पे शिकायत दे सकते है। 

    १६) दीनदयाल अंत्योदय योजना :(National Urban Livehood Mission 

    यह योजना खासतौर पर ग्रामीण गरीब महिला लोगो के लिए बनाये गए है जिससे गरीब लोगो की विकास दर बढ़ाया जाये और उनको सक्षम बना सके। जहा पे आर्थिक रूप से दुर्बल महिला वो को ट्रेनिंग देकर उनको काम दिया जाता है। Umang ऍप से जहा से आप ट्रेनिंग के लिए रजिस्टर कर सकते है और ट्रेनिंग सेण्टर कहा है ये भी जान सकते है।

    १७) डीजी लॉकर :(Digi Locker )

    डीजी लॉकर एक ऐसी सेवा है जिससे आप आपके सारे सरकारी डाक्यूमेंट्स मुफ्त मे यहाँ स्टोर करके रख सकते है जैसे आप गूगल क्लाउड इस्तेमाल करते है वैसे ही लेकिन अगर आपका मार्कशीट वगैरा आप रिक्वेस्ट करने के बाद सीधा इस digi locker मे आ जाता है यह बहुत उपयुक्त है। और इसके लिए भी आपको अलग से-रजिस्टर  करना पड़ता है।

    १८) डीजी सेवक :(Digi Sevak )(Digital India Voulnteer Management )

    Digisevak के जरिये आप सरकारी काम के लिए अप्लाई कर सकते है यहाँ पर फ्रीलान्स जैसे काम कर सकते है इसके लिए कोई परीक्षा नहीं देनी पड़ती और आप सीधा काम कर सकते है और इसके बदले आपको रिवार्ड्स मिलते है।

    १९)  DMI :(Directrote Of Marketting & Inspection )

    कृषि से सम्बंधित सेवा मिलती है जिसमे आप आपके पास के सब्जी मंडी के ताज़ा भाव जान सकते है और वो भी चालू दिन के इसके आलावा आप का पास वाला मार्किट भी देख सकते है।

    २०) इ-धारा लैंड रिकार्ड्स :e -Dhara land records )

    इस सेवा के जरिये आप आपके जमीन का और तालुका का ७/१२ देख सकते है फिलहाल यह सेवा उमंग पर सिर्फ गुजरात राज्य के लिए है।

    २१) इ-डिस्ट्रिक्ट आसाम (E -District aasam )

    आसाम के नागरिक यहाँ से खुद बर्थ सर्टिफिकेट जैसे सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते है और और एप्लीकेशन की स्तिथि जान सकते है।

    २२) इ-डिस्ट्रिक्ट चंडीगढ़ :

    इस सेवा के जरिये भी चंडीगढ़ के लोग अपना एप्लीकेशन आवेदन एव वेरिफिकेशन कर सकते है।

    २३) इ डिस्ट्रिक्ट मणिपुर :

    यहाँ  से मणिपुर के लोग डेथ सर्टिफिकेट ,domicale,रिहायसी दाखिला इस प्रकार की सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते है और स्तिथि जान सकते है।

    २४)  इ-डिस्ट्रिक्ट मिजोरम :

    मिजोरम के नागरिक इस सेवा के जरिये रिहासी दाखिला ,आय का प्रमाणपत्र ,इस प्रकार के प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन दे सकते है।


    २५) इ-कोर्ट सेवा (e -Court services )

    इ कोर्ट सेवा मुख्या तौर पर पैन इंडिया का प्रोजेक्ट है लेकिन इसके लिए भारतीय गृहमंत्रालय की तरफ से फंडिंग की गए है और इस सेवा मे ऑनलाइन केसेस देखे जाते है और उनको सुलझाने की कोशिश की जाती आप यहाँ से CNR दाखिल  कर सकते है और उसकी ताज़ा स्तिथि जान सकते है।

    २६) इ-डिस्ट्रिक्ट उत्तराखंड :

    उत्तराखंड के लोग इस सेवा से  खुद का कास्ट प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है।  इसके आलावा जन्मा प्रमाणपत्र भी निकल सकते है।

    २७) इ-माइग्रेट (इ-Migrate )

    भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से दी गए ये सर्विस इससे आप आपका एमिग्रेशन आप्लिकेशन की जानकारी देख सकते है।

    २८)इ-मित्र राजस्थान :

    इस सेवा के जरिये राजस्थान के लोग राज्य सर्कार की सेवा का कोई आवेदन किया हो उसका स्टेटस जान सकते है।

    २९) इ-पशुहात (e-pashuhat )

    इस सेवा की सहायता से पशुपालन करने वाले तथा खेती करने वाले व्यावसायिक को पशपालन के बारे मे अधिक जानकारी दी जाती है और पशुपालन मे फर्टिलिटी के बारे मे बताया जाता है।

    ३०) इ-पाठशाला :(E -pathshala )

    इ पाठशाला सेवा  NCERT की तरफ से चलाई जाती है। और इस सेवा मे विद्यार्थी वो के लिए फ्री पुस्तके ,pdf  इ BOOKS ,और एजुकेशनल वीडियोस मिलते है और शिक्षक भी इस सेवा से नए बुक्स सीखने के नुक्से ट्रेनिंग वाले वीडियोस और इसके आलावा माता पिता भी यहाँ से पुस्तके देख सकते है।

    ३१) इ-PFO (EPFO )

    EPFO एक लोकप्रिय सेवा है जिसके बारे मे आप अधिक यहाँ पढ़ सकते है (Online PF Kaise nikale मोबाइल पे  ऑनलाइन PF कैसे निकाले? ) उमंग ऍप का इस्तेमाल करके आप आपका PF ऑनलाइन निकल सकते है आपका pf  की जमा राशि जान सकते है passbook डाउनलोड कर सकते है। आप यहाँ से आपके PF क्लेम का स्टेटस भी जान सकते है इसके आलावा जीवन प्रमाण सर्टिफिकेट भी यहाँ से निकाल सकते है।

    ३२) इ-राही  (E -Rahi )

    इ-राही सेवा की उपयोग से आपको टोल प्लाजा की सटीक जानकारी टोल प्लाजा के नकशे और जिस रस्ते से आप जा रहे सफर कर रह है रास्ता के सभी टोल प्लाजा की जानकारी आप देख सकते है।

    ३३) इ-रक्तकोष :(e -raktkosh )

    भारतीय आरोग्य मंत्रालय की तरफ से दी गए इस सेवा से आप ब्लड बैंक्स से आपातकालीन समय ब्लड मिल सकता है। यहाँ से आप ब्लड बैंक्स ढूंढ सकते है। और इसके आलावा आप ब्लड डोनेट कैम्प्स मे जाकर ब्लड भी दान कर सकते है।

    ३४) इ-संपर्क चंडीगढ़ :

    चंडीगढ़ सर्कार द्वारा दी गए इस सेवा से आप आपका लीग बिल ,पानी का बिल भर सकते है ये सेवा सिर्फ चंडीगढ़ के लोगो के लिए है।

    ३५) ESIC :(Employee Service Insurance Corporation 

    ESIC एक आरोग्य सेवा है जिसमे आपको आपके कंपनी के तरफ से आपके सैलरी से पैसे काट कर ESIC मे जमा किये जाते है और फिर आपको ESIC के लिए अस्पताल मे रजिस्टर करना होता है और फिर आपको मेडिकल सेवाएं कम दाम मे मिल जाती है। उमंग ऐप से आप इस सेवा की स्तिथि जान सकते है आप यहाँ से ESIC के लिए समस्या भी पूछ सकते है।

    ३६) एक्सटेंशन रिफॉर्म्स :(Extension Reforms 

    इस सेवा की सहायता से आप एक्सटेंशन के कार्य के बारे मे जान सकते है खेती मे विकसित नया टेक्नोलॉजी के लिए मैनेजर और खेती विशेष यज्ञ।

    ३७)  फार्म mechanisation :(Farm Mechnisation )

    इस सेवा की सहायता से आप आपके फार्म के लिए मशीन और जरुरी सामान कहा से लेना है इसके बारे मे आसान भाषा मे आप यहाँ से अप्पके फार्म के लिए अच्छा सा स्टोर ढूंढ सकते है।

    ३८) माल और सेवा कर सुविधा :(Goods & Service Tax Network )

    इस सेवा सेक्शन से आप GST फिलिंग और टैक्स return की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

    ३९) परिवार स्वस्थ और आरोग्य सुविधा :(Health And Family Wealfair Department )

    आरोग्य सुविधा के इस सेवा आप हैंडीकैप (विकलांग लोग विकलांगता प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है लेकिन यह सुविधा फीलहल उत्तरप्रदेश राज्य के लोगो के लिए चालू है।

    ४०)HP गैस :

    यहाँ सुविधा HP गैस की तरफ से दी गए इस सेवा से HP गैस के ग्राहक इस सेवा की सहायता से नयी रिफिल बुक कर सकते है पेमेंट कर सकते है और रिफिल की जानकारी देख सकते है। इसके आलावा सब्सिडी की जानकारी भी देख सकते है।

    ४१) इंडेन गैस :Indane Gas )

    HP गैस की तरह भी इंडेन गैस के ग्राहक  नयी रिफिल बुक कर सकते है पेमेंट कर सकते है और रिफिल की जानकारी देख सकते है.

    ४२) जीवन प्रमाण :(Jeevan Praman )

    जीवन प्रमाण सेवा जिन लोगो को भारत सरकार की तरफ से पेंशन मिलती है उन लोगो के लिए है। इस सेवा से पपेंशन लेने वाले लोग जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है लेकिन इसके आप अंगूठे के जरिये बिओमेट्रिक वेरिफिकेशन करना जरुरी है आप उमंग की app से खुद ही कर सकते है लेकिन इसके आपका स्मार्टफोन मे OTG विकल्प चालू होना चाहिए।

    ४३) केंद्रीय विद्यालय संघटन :(Kendriya Vidyalaya Sanghatan )

    केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी इस सेवा का इस्तेमाल करके अड्मिशन की स्तिथि जान सकते है और परीक्षा का रुझान देख सकते है।

    ४४) खोया -पाया (Khoya -Paya )

    महिला और बालविकास मंत्रालय की तरफ से चलाई गए इस सेवा की सहायता से ग़ुम बच्चे को ढूंढने की कोशिश की जाती है इस पोर्टल की जरिये आप कंप्लेंट दे सकते है।

    ४५) किसान सुविधा :(Kisan Suvidha )

    किसान सुविधा कृषि मंतरलय का उपक्रम है इस सेवा से किसान खुद के शहर का ताज़ा मौसम जान सकते है और किस स्तिति मे क्या करना चाहिए इसकी भी जानकारी दी जाती है।

    ४६) LG लिसनिंग पोस्ट (LG Listening Post )

    दिल्ली के नागरिको को के लिए खास सुविधा जहा से अगर आपको दिल्ली पुलिस मुंसिपल्टी के को कोई कंप्लेंट करनी है आप यहाँ से कर सकते है इसके आलावा आप यहाँ से दिल्ली गवर्नर के हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी प्राप्त कर सकते है ,

    ४७) मिनिस्ट्री ऑफ़ पेट्रोलियएम एंड नेचुरल गैस :(Ministry Of Petroliuem And Natural Gas )

    यहाँ से आप आपके LPG गैस कनेक्शन के आवेदन किये गए दस्तावेज डाक्यूमेंट्स देख सकते है डाउनलोड कर सकते है

    ४८) मदद :(Madad ) (Consular Service मैनेजमेंट सिस्टम )

    मदद सुविधा से भारत के बहार रहने वाले लोग अगर कुछ समस्या हो तो इस फोरम पर ग्रैवियन्स दे सकते है जिससे विदेश मंत्रालय उनको मदद करता है।

    ४९) मध्य प्रदेश BSE (MP BSE )

    मध्य प्रदेश के लोग यहाँ से १०वि और १२ वि के रिजल्ट देख सकते है और डाउनलोड कर सकते है।

    ५०) मध्य प्रदेश e -COP :

    मध्य प्रदेश सरकरर की इस सेवा के अंतगत आप मध्य प्रदेश के सभी पुलिस स्टेशन के सीनियर अफसर के नंबर और हेल्पलाइन नंबर जान सकते है और आपके एरिया अगर कोई समस्या हो तो बता सकते है।

    ५१) ,मध्य प्रदेश इ-नगर पालिका :
    इ नगर पालिका के सहायत से मध्य प्रदेश की सरकार और लोग अपने अपने शहर के नगर पालिका के साथ दिगीतालली जुड़ सकते है और अन्य सेवओंका लाभ ले सकते है।

    ५२) मध्य प्रदेश MSME :

    इस सेवा का उद्दिष्ट मध्य प्रदेश की युवा वो को खुद का बिज़नेस करने के लिए बढ़ावा देना है इसके अनुसार मध्य प्रदेश के युवा को ट्रेनिंग और आवश्यक जानकारी देकर उनके गांव और शहर मे खुद का बिज़नेस कर सके।

    ५३) मध्य प्रदेश RCMS :

    मध्य प्रदेश के कोर्ट मे अगर आपने कोई याचिका  दावा केस दाखिल की हो तो उसकी जानकारी यहाँ से देख सकते है और और केस की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते है।

    ५४) मध्य प्रदेश परिवहन :(Transport )
    मध्य प्रदेश सरकार ने सभी ट्रासंपोर्ट को और बेहतर बनाने के लिए और पुलिस  की सहायता के लिए सभी गाड़ियों के रिकार्ड्स इस सेवा मे दिए जहा से आप लोग इन करके देख सकते है।

    ५५) मुन्सिपल प्रशाशन गोवा :

    गोवा के नागरिक इस सेवा से जन्मा और मृत्यु प्रमाणपत्र निकल सकते है और बिजली कनेक्शन पानी कनेक्शन हुए माकन का टैक्स भर सकते है।

    ५६) माय गवर्नमेंट :(My Gov. )

    माय गवर्नमेंट की सेवा की सहायता से आप आपकी राय और और बदलाव की मांग सीधे भारत सरकार तक पंहुचा सकते है।

    ५७) माय पैन :(My PAN )

    यहाँ से आप आपके बिज़नेस के लिए नए पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है CSF के जरिये आप जानकारी बदल सकते है इसके पैन कार्ड की स्तिथि जान सकते है और उसके पैसे भी ऑनलाइन भर सकते है।

    ५८) राष्ट्रीय ग्राहक हेल्पलाइन :(National Consumer Helpline)

    केंद्रीय ग्राहक सुरक्षा मंत्रालय  इस सेवा के माध्यम से ग्राहकोंको हेल्पलाइन सेवा प्रदान करती है जिससे ग्रहकोंके कंप्लेंट देखे जाते है और समस्या सुलझाए जाती है।

    ५९) नेशनल स्कालरशिप पोर्टल (National Scholarship Portal)

    इस सेवा के जरिये आप किसी भी स्कालरशिप की जानकारी  प्राप्त कर सकते फिर चाहे वो भारत सर्कार द्वारा हो या फिर राज्य सर्कार की तरफ से।

    ६०) NDL इंडिया :(नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ़ इंडिया )

    इस सेवा के माध्यम से आप अलग अलग तरीके के बुक्स वीडियोस डाउनलोड करके देख सकते है।

    ६१) NDMC :(नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् )

    नई दिल्ली नगर परिषद् इस सेवा के माध्यम से ऑनलाइन जन्मा और मृत्यु के दाखिला निकल सकते है।

    ६२) NPS :नेशनल पेंशन सिस्टम )

    NPS नेशनल पेंशन सिस्टम की इस सेवा से आप उमंग के ऍप से ही आपका NPS का अकाउंट ID और पासवर्ड दाल कर आपके खाते की जानकारी देख सकते है खाते की जमा राशि और गवर्नमेंट अनुदान देख सकते  है। NPS के बारेंमे और जाने 

    नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी 



    ६३) N.T.R.P ( Non Tax Receipt Portal )

    इस सुविधा के लिए वैसे अलग पोर्टल भी है लेकिन यहाँ से भी आप चेक कर सकते है और इस सेवा की सहायता से आप सीधा भारत सरकार की खाते मे पैसे जमा कर सकते है जो की नॉन रिसीप्ट पेमेंट होते है जैसे की फाइन और डिपाजिट की फी

    ६४) OJAS :

    गुजरात राज्य की इस सेवा से आप गुजरात मे होनेवाली सरकारी स्पर्धा परीक्षा की जानकारी देख सकते है  और उसके फॉर्म्स डाउनलोड कर सकते है।

    ६५)  ORS :(ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम )

    आरोग्य मंत्रालय द्वारा दी गए इस सुविधा से देश के किसी भी सरकारी अस्पताल मे अपॉइंटमेंट ले सकते है और आपके रिपोर्ट्स ऑनलाइन देख सकते है और सरकारी अस्पताल से ब्लड भी ले सकते है।

    ६६) पंचयत राज विभाग :(Panchyat Raj Department )

    उत्तर प्रदेश के नागरिक इस सेवा की सहायत से पंचयती राज सेवा का लाभ ले सकते है जहा से वो रिहायसि दाखिला के लिए आवेदन और डाउनलोड और उसकी फीस भरना ऐसे काम कर सकते है।

    ६७) परिवहन सेवा :(सारथी )

    इस सेवा के मदद से आप आपका ड्राइविंग लाइसेंस सीधे डाउनलोड कर सकते है।

    ६८) परिवहन सेवा :वाहन

    प्राइवेट और बिज़नेस के हेतु के वहां के रोड टैक्स आप इस सेवा की मदद से भर सकते है और आपका RC सीधे डाउनलोड कर सकते ,है।

    ६९)पासपोर्ट सेवा :

    पासपोर्ट के सेवा से आप पासपोर्ट निकलने के लिए अधिकृत केंद्र की जानकारी देख सकते है पासपोर्ट की स्तिथि जान सकते है। इसके आलावा डॉक्यूमेंट की जानकारी ही ले सकते है।

    ७०) इनकम टैक्स सेवा :

    आप इस सेवा की मदद से सभी तरह का इनकम टैक्स प्राप्तिकार भर सकते है.और आपके पेमेंट की अभी स्थिति जान सकते है है उसका रिसीप्ट भी डाउनलोड कर सकते है।

    ७१)  पेंशनर्स सेवा :

    पेंशनर्स पोर्टल सेवा मे आपको इसका रोड मैप की जानकारी दी गए है इसके आलावा आप आपके पेंशन स्कीम का ऑनलाइन कैलकुलेटर द्वारा कैलकुलेट कर सकते है आप यहाँ से कंप्लेंट भी दे सकते है। इसमे फॅमिली पेंशन का विकल्प भी शामिल है।

    ७२) फार्मा सही धाम :

    ये सेवा नेशनल फरमाटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया जो की दवाइयोकि की प्राइस फिक्स करती है उसके द्वारा चलाई जाती है जिसमे आपको सारे दवाइयोकि कीमत  बारे मे जानकारी दी जाती है।

    ७३) PHED :पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग )

    यहाँ सर्विस हरयाणा राज्य के लिए है जिसमे पिने के पाने की सप्लाई कितनी है लिसके बारेमे बताया जाता है इसके आलावा ड्रेनेज सिस्टम की जानकारी भी होती ,है।

    ७४) प्रधानमंत्री आवास योजना :(PMAY -U )

    उमंग ऍप से प्रधान  मंत्री आवास योजना जो की शहरी भाग मे जो लोग झोपड़पट्टी मे रहते है और गरीब होते उनके लिए पक्के घर देने के लिए है और आप्लिकेशन की मदद से अप्प आपके आवेदन का स्टेटस जान सकते है और सब्सिडी  के डिटेल कैलकुलेट कर सकते है। 

    ७५( प्रधानतरि जान धन योजना :(PMJDY )

    प्रधान मंत्री जान धन योजना के अंतरगत आप किसी भी बैंक मे जीरो बैलेंस खाता खुलवा सकते है। उमंग अप्प की मदद से आप इस स्किम की जानकारी और वीडियोस देख सकते है। 

    ७६) प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना :(PMKY )

    इस योजना के तहत आप किसी भी व्यक्ति को ट्रेनिंग देकर उसके काम करने के दिला सकते है जैसे उसके अंदर उसका स्किल आ जाता है इसके लिए आप उमंग ऍप से नया आवेदन दे सकते है और आवेदन की स्तिथिजान सकते है। यह सेवा नरेंद्र मोदी जी ने लांच की है। 

    ७७) प्रधान मंत्री मुद्रा योजना :

    इस योजना के अनुसार आप आपके व्ययसाय के लिए लोन ले सकते है। इसमे ३ विकल्प है शिशु किशोर और तरुण उमंग ऍप से आप योजना के बारे मे पूरी जानकरी जान सकते है और वीडियोस भी देख सकते है। 

    ७८) प्रधानमंत्री उज्वला योजना :

    LPG गैस से सम्बंधित यह योजना जिसमे महिलाओ के लिए अच्छा ईंधन देने का वडा लकिया गया है ग्रामीण भाग मे नए कनेक्शन दिए गए है। जिसमे गैस कनेक्शन महिलाओं के नाम पवार दिए जाते है और फिर उनको सब्सिडी दी जाती है उमंग ऍप की मदद से आप इस योजना की साड़ी जानकारी जान सकते है। 

    ७९) प्रसार भारती (दूरदर्शन )

    इस सेवा से आप आपके अनुसार वीडियोस देख सकते है जैसे की न्यूज़ ,मनोरंजन ,खेल.

    ८०) रेवेनु (Revenue )

    तमिल नाडु सरकार की इस  सेवा से तमिल नाडु के नागरिक जन्मा और मृत्यु की प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते है और सीधा डाउनलोड कर सकते है। 

    ८१) रेवेनु डिपार्टमेंट (Revenue Department )

    गुजरात राज्य इस सेवा से भी लोग विभिन्न  प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते ,है  कर सकते है। 


    ८२) रेवेनु डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश : (Revenue Department UP )

    इस सेवा से up के लोग इनकम प्रमाणपत्र आवेदन और डाउनलोड कर सकते है। 

    ८३) रेवेनु डिपार्टमेंट हिमाचल प्रदेश : (Revenue Department HP )

    इस सेवा से हिमाचल प्रदेश के लोग बोनफिड प्रमाणपत्र जैसे कई और प्रमाणपत्र आवेदन और डाउनलोड कर सकते है। 


    ८४) ) रेवेनु  डिपार्टमेंट दिल्ली : (Revenue Department Delhi )

    इस सेवा से दिल्ली  के लोग  प्रमाणपत्र जैसे कई और प्रमाणपत्र आवेदन  डाउनलोड और वेरिफी कर सकते है।

    ८५) रेवेनु और आपत्ति व्यवस्थापन :(disaster management )

    हरयाणा के  नागरिक इस सेवा की सहायता से अड्मिशन के लिए इनकम सर्टिफिकेट ग्रामीण  भाग के रहियासी दाखिला डोगरा प्रमाणपत्र ऐसे दाखिले डाउनलोड कर सकते है। 

    ८६) सरल (Saral )

    सरल के सहायता से आप G2C सेवा के लाभ ले सकते है और आपके एप्लीकेशन चेक कर सकते है। और यहाँ से आप चीज़े खरीद भी सकते है। 

    ८७) सौभाग्य :(Saubhagya )

    सौभाग्य प्रधान मंत्री सहज बिजली हर घर योजना का एक भाग है जिसमे हर घर को बिजली देना का वादा है। उमंग ऍप  की मदद से आप योजना की पूरी जानकारी देख सकते है।

    ८८) सर्विस प्लस त्रिपुरा :(Service Plus Tripura )

    त्रिपुरा की सरकार अपनी सारी सेवाएं इस पोर्टल के माध्यम से देती है जहा से आप सेवा के आवेदान कर सकते है। और खुद को रजिस्टर कर सकते है। 

    ८९) शर्म सेवा )Sharm seva )

    मध्य प्रदेश की कमर्चारी विभाग के द्वारा चालू की गए इस सेवा के अंतर्गत आप अगर काम के समय होइ समस्या हो या कोई परेशानी हो तो आप यहाँ पे कंप्लेंट दे सकते है। 

    ९०) सॉइल हेल्थ कार्ड :(Soil Health Card )

    सॉइल हेल्थ कार्ड सेवा से किसान खेत मे उसके खेती के अनुसार लगने वाले किटकनाशा एव मिटटी मे लगने वाले नुट्रीटेंट्स की जानकरी देती है ऍप की सहायता से मोबाइल नंबर के द्वारा खुद के एरिया का साइल हेल्थ कार्ड देख सकते है। 

    ९१) SSRD :

    गुजरात राज्य के लोग इस सेवा से रेवेनुए केसेस के बरमे जान सकते है। 

    ९२) स्वच्छ भारत :

    स्वच्छ भारत अभियान जिसका उद्देश्य भारत को स्वछता की और लेके जाना है उमंग ऍप की सहायता से आप इसकी साड़ी जानकारी फायदे और नए वीडियोस देख सकते है। 

    ९३) स्वयं प्रभा :

    स्वयम प्रभा के सेवा मे आपको कुछ एक्के TV चैनल्स दिखेंगे जो छात्र और विद्यार्थी को अच्छे अच्छे कार्यक्रम दिखते है। आप यहाँ से वो एक्सेस कर सकते है। 

    ९४) टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया :(Telecom Regulatory Authority OF India )

    TRAI की इस सेवा आप सीधा उमंग ऍप से DND जो की अनचाहे कॉल्स बंद करने की सुविधा है इसका लाभ उठा सकते है और यहाँ से एक्टिवटे कर सकते है। 

    ९५) त्रिपुरा IDCL :

    इंडस्ट्रियल डेवलप्मेंट कारपोरेशन त्रिपुरा के इस सेवा आप आवदेन फॉर्म भर सकते है जमीं आवंटन का प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते है। 

    ९६) उत्तराखंड CCTNS :

    यहाँ से आप साइबर क्राइम के कम्प्लेंट्स दे सकते है और FIR भी देख सकते है। 

    तो इस प्रकार आप इन साड़ी सेवाओं का लाभ एक ही एप्लीकेशन मे ले सकते है बढ़ते वक़्त के साथ भारत सरकार और भी सेवाएं देने की कोशिश मे है। आशा करता हु आपको इस लेख से मदद हो कुछ भी जानना हो तो कमेंट करके बताना धन्यवाद !!!

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ