-->

HDFC Ergo हेल्थ इन्शुरन्स की पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तों इससे पहले मैंने भारती अक्सा हेल्थ इन्शुरन्स के बारे मे एक आर्टिकल लिखा है। अगर आपने पढ़ा नहीं होगा तो एक बार पढियेगा जरूर इस बार मे आपको HDFC  Ergo हेल्थ इन्शुरन्स के बारेमे पूरी जानकारी  देने वाला हु। दोस्तों मे मानता हु की अपने जीवन मे सबसे बड़ा धन अपनी सेहत होती अगर हम स्वस्थ है तो सबकुछ है इसके लिए हम सब कुछ करते है। इसी लिए मे आपके लिए सबसे अच्छे हेल्थ इन्शुरन्स की जानकारी देने की कोशिश कर रहा हु तो चलिए जानते है HDFC Ergo हेल्थ इन्शुरन्स के बारे मे।

https://www.moneyfinderhindi.com/2019/06/hdfc-ergo.html




HDFC  Ergo हेल्थ इन्शुरन्स कंपनी के बारेमे :


HDFC Ergo हेल्थ इन्शुरन्स HDFC जनरल इन्शुरन्स कंपनी का हिस्सा जहा सभी तरह के इन्शुरन्स है जैसे की होम इन्शुरन्स ,कार इन्शुरन्स,पर्सनल इन्शुरन्स , और हेल्थ इन्शुरन्स ,HDFC जनरल इन्शुरन्स भारत की ४ नंबर की सबसे बड़ी इन्शुरन्स कंपनी है। हुए ERGO जो की इंटरनेशनल कंपनी है इन दोनों के सयोंग से है HDFC Ergo हेल्थ इन्शुरन्स कंपनी।

HDFC Ergo हेल्थ इन्शुरन्स प्लान लेने के फायदे :


HDFC Ergo हेल्थ इन्शुरन्स कंपनी  कम से कम प्रीमियम दाम मे खुद के साथ साथ परिवार को भी सुरक्षा प्रदान करती है उसके साथ पुरे भारत भर ५००० से  ज्यादा अस्पतालों मे hdfc ergo की सुविधा  उपलब्ध है।
अगर आप आज कल का जीवन देखे तो हम बोहोत  सारे  बिमारिओं से घिरे है। और ऐसे हालत मे अपना आरोग्य बिमा होना बोहोत जरूररी हो जाता है। जिससे आपके आपत्कालीन पारिस्तिथि मे सुरक्षित रह सके।

HDFC Ergo हेल्थ इन्शुरन्स के फायदे :



  • HDFC Ergo इन्शुरन्स कंपनी ने ८ हजार से ज्यादा अस्पताल अपने इन्शुरन्स लिस्ट मे शामिल किये है जो की कैशलेस फैसिलिटी और अन्य इन्शुरन्स और मेडिकल सेवाएं देने मे सक्षम है। 
  • क्लेम के लिए २४ घंटे ग्राहक सुविधा के साथ। 
  • आसान और सुलभ पालिसी की नवीकरण प्रक्रिया। 
  • आपके जरुरत के हिसाब से और सुरक्षा कवर। 
  • इलाज के पहले और इलाज के बाद का खर्चे की सेवा। 
  • पालिसी की वैधता १ से २ साल तक रख सकते है और पालिसी की अंकित राशि ३ से लेकर १० लाख की सिमित है। 
  • अगर आपने बिमा लेने के बाद पहले ४ साल मे क्लेम  के लिए आवेदन नहीं किया तो आपको  hdfc ergo की तरफ से बोनस और एक मेडिकल चेकउप फ्री मिलती है। 
  • अंडर सेक्शन 80D के तहत टैक्स मे छूट। 
  • ४५ साल के बिमा धारक को बिमा के लिए कोई भी मेडिकल चेकउप नहीं देनी होगी। 
  • hdfc ergo हेल्थ इन्शुरन्स लिंक्ड नेटवर्क अस्पतालमे कैशलेस ट्रीटमेंट की सुविधा। 
  • क्लेम नहीं लेने पर हर साल ५ प्रतिशत का बोनस। 
  • जीवन भर नवीकरण सुविधा। 

HDFC Ergo हेल्थ इन्शुरन्स कंपनी २ तरह के पॉलिसी प्रदान करती है। 


  1. स्वस्थ/ आरोग्य बिमा सेवा :
इस तरह के पालिसी मे बिमा धारक को जो खर्चा हुआ  उसकी नुकसान भरपाई दी जाती है। इसका मतलब पहले बिमा धारक को बिल चुकाना होता है। 



     २. एकमुक्त राशि हेल्थ इन्शुरन्स सेवा :


इस तरह के पालिसी मे जब भी कोई दुर्घटना होती है तब तुरंत उसको पेमेंट किया जाता है ताकि दुर्घटना के बाद का खर्चा  बीमाधारक कर सके। 

HDFC Ergo की ऑनलाइन  सेवाएं :


HDFC Ergo हेल्थ इन्शुरन्स आप ऑनलाइन खरीद सकते है उसके लिए आपको 


  1. सबसे पहले HDFC Ergo के अधिकृत वेबसाइट पर जाना होगा। उसके लिए यहाँ क्लिक करे। 
  2. उसके बाद आपकी पूरी जानकारी और बीमाधारक के सदस्यों की संख्या डालनी है। 
  3. उसके बाद आपको कैलकुलेट प्रीमियम पर क्लिक करना होगा। 
  4. उसके बाद आपको मेक पेमेंट पर क्लिक करना है। 
  5. पेमेंट करने के बाद पॉलिसी के सारे डिटेल्स भेज दिए जायेंगे। 

इसके आलावा कुछ अन्य सेवाएं भी HDFC Ergo की अधिकृत वेबसाइट पर आपको मिल सकती है। 


  • आप ऑनलाइन पालिसी कैंसिल कर सकते है। 
  • आप यहाँ आपके पॉलिसी का नवीकरण कर सकते है। 
  • क्लेम के स्टेटस जान सकते है। 
  • पालिसी के डॉक्यूमेंट की कॉपी डाउनलोड कर सकते है। 
  • अपने पालिसी को आधार कार्ड और पैन कार्ड से जो सकते है। 
  • पॉलिसी के लिए डाक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते है। 
  • कांटेक्ट डिटेल्स अपडेट कर सकते है। 
  • बिमा ट्रांसफर कर सकते है। 
  • ऑनलाइन प्रीमियम भर सकते है। 

HDFC Ergo हेल्थ इन्शुरन्स प्रीमियम की नवीकरण प्रक्रिया :


बिमा धारक अपनी हेल्थ इन्शुरन्स पॉलिसी ऑनलाइन renew कर सकते है। 

  • उसके लिए सबसे पहले आपको HDFC Ergo  हेल्थ इन्शुरन्स की अधिकृत वेबसाइट पर जाना है। 
  • अगर अपने इसके पहले वेबसाइट अकाउंट बनाकर किया है तो आप सीधा आपके पॉलिसी पर जाकर नवीकरण  कर सकते है। 
  • अगर आप पहली ऑनलाइन नवीकरण कर रहे हो तो सीधा नवीकरण पर क्लिक करे। 
  • उसके बाद आपको आपके पॉलिसी की संख्या ,आपकी जन्मतिथि ,आदि जानकारी भरनी है। 
  • उसके बाद आपको आपके पालिसी की जानकारी दिखये देगी (पालिसी की समाप्ति तिथि आदि ) आपको उसपर क्लिक करना है और नवीकरण का शुल्क भरना है उसके बाद आपकी पालिसी आपके चुने हुए अवधि तक renew हो जाएगी। 
  • अगर आपको फॅमिली फ्लोटर जैसे कवर लेने हो तो आप नवीकरण के  समय चुन सकते है। 

HDFC Ergo हेल्थ इन्शुरन्स प्रीमियम कैलकुलेटर :

HDFC Ergo के प्रीमियम के बारे मे विस्तार से जानने के लिए आपको अधिकृत वेबसाइट पर जाना होगा और बिमा पालिसी की प्रीमियम राशि आपके प्लान के अवधि पर और आपके अंकित राशि पर निर्भर करती है। 

HDFC Ergo हेल्थ इन्शुरन्स की क्लेम प्रक्रिया :


  • कॅश लेस क्लेम प्रक्रिया :
HDFC Ergo के लिस्टेड अस्पताल मे अगर आप इलाज करते है तो आपको उस अस्पताल मे इन्शुरन्स हेल्पडेस्क के पास जाकर आपके बिमा पॉलिसी के बारे मे जानकारी देनी है और उसके बाद आपको बिमा कंपनी को भी बताना है। उसके बाद बिमा कंपनी सीधे उस अस्पताल का बिल भर देगी। 

  • इलाज के बाद क्लेम प्रक्रिया :
अगर आप जी अस्पताल मे इलाज कर रहे हो वो अस्पताल के लिस्ट मे शामिल नहीं है तो आपको डिस्चार्ज के बाद अस्पताल के बिल बिमा कंपनी को सोपकर क्लेम के लिए आवेदन करना होगा। उसके बाद बिमा कंपनी आपको क्लेम आपके बैंक खता द्वारा भेज देगी। 
इस लेख मे मैंने सिर्फ HDFC Ergo हेल्थ इन्शुरन्स के बारे मे बताया है अगले अर्टिकल मे आपको इसके ७ बिमा पॉलिसी के बारे मे विस्तार से बताऊंगा आपको कोई सवाल हो तो कमेंट कर के बताना धन्यवाद। 



अन्य उपयोगी लेख :

HDFC Ergo हेल्थ इन्शुरन्स के बिमा पालिसी की पूरी जानकारी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ