-->

lic new children's money back plan लीछ न्यू चिल्ड्रेन मनी बैक प्लान (832) पूरी जानकारी

बच्चे देश का कल है ऐसा कहा जाता है और अगर बच्चे अच्छी पढाई करे तो देश भी आगे बढ़ सकता है। लेकिन इसके लिए हमें बच्चो को अच्छी पढाई अच्छा जीवन दर्जा देना बोहोत जरुरी हता है। और इसके लिए उनके पढाई के लिए पैसे की तरतूद करना माता पिता के लिए कर्त्यव होता है और इसे निभाने के लिए LIC आपको मदत कर सकती है जो की lic new children's money back plan  एलआईसी न्यू चिल्ड्रेन मनी बैक प्लान द्वारा आप आपके बच्चो के लिए २५ साल तक एकमुक्त राशि का इंतज़ाम कर सकते है जो आगे चल के उनके पढाई और अन्य कामो के लिए उपयोगी साबित होगी।

https://www.moneyfinderhindi.com/2019/06/lic-new-childrens-money-back-plan-832.html



lic new children's money back plan  लीछ  न्यू चिल्ड्रेन मनी बैक प्लान की प्रमुख खास बातें 

  • ये प्लान एक नॉन-लिंक्ड लीछ  मनी बैक पॉलिसी प्लान है अर्थात शेयर मार्किट से जुड़ा नहीं है । 
  • यह बिमा लेने के लिए कम से बिमा राशि १ लाख है और ज्यादा से ज्यादा कोई सिमा नहीं आपके अनुसार आप जीतनी चाहे उतनी राशि का बिमा कर सकते है। 
  • यह पालिसी मे एक समय सिर्फ एक व्यक्ति के लिए है।
  •  इस पॉलिसी की प्रवेश आयु बच्चे के जन्म के तुरंत बाद भी पालिसी ली जा सकती है और ज्यादा से ज्यादा १२ साल की उम्र तक पालिसी ली जा सकती है लेकिन इसकी परिपक्वता २५ साल की है और आपके बिमा पालिसी के प्रवेश के आयु से कम और ज्यादा हो सकती है उदाहरण के तौर अगर प्रवेश प्रवेश आयु ४ है तो २५ - ४ यानेकी पॉलिसी की अवधि २१ साल होगी। 
  • परिपक्वता की राशि आपके बिमा के कुल राशि और बोनस की आधार पर दी जाएगी। 
  • इस बिमा पालिसी के माध्यम से आप लोन भी ले सकते है। 
  • पॉलिसी के प्रीमियम भुगतान के लिए अलग अलग टर्म मे प्रीमियम भुगतान कर सकते है। 
  • पॉलिसी खरीदने के बाद अगर आप इस पॉलिसी से असंतुष्ट है तो आप १५ दिन के अंदर आप इस बिमा को वापिस कर सकते है। 
  • अगर आपने पॉलिसी खरीदने के बाद प्रीमियम भरना बंद किया हो तो २ साल के भीतर न चुकाए सारे प्रीमियम एक साथ भर के पॉलिसी चालू रख सकते है। 
  • इस बिमा पालिसी मे आपको मृत्यु लाभ ,परिपक्वता लाभ और उत्तरदायित्व लाभ ३ प्रकार के लाभ मिलते है। 
  • टेबुलेर  प्रीमियम द्वारा छूट प्राप्त करने के लिए आपको आपका प्रीमियम का भुगतान का तरीका ६ महीने या फिर १२ महीने का रखना पड़ेगा क्यों की इस पालिसी मे आपको वार्षिक भुगतान पर २ % और ६  महीने के भुगतान पर १ % का प्रीमियम देये है। और ३ महीने और १ महीने के लिए कुछ भी छूट नहीं मिलती है। 
  • प्रीमियम छूट लाभ विकल्प चुनने पर बिमा धारक को अगर बिमा धारक की मौत हो जाती है उसके बाद के सरे प्रीमियम पर छूट मिलती है। 
  • अगर आपके पालिसी को ३ साल पुरे हुए हो और ३ साल तक के सरे प्रीमियम आपने भरे हो तो आप इस पालिसी को सरेंडर कर सकते है। उसके अनुसार आपको पालिसी का लाभ मिलेगा। 

lic new children's money back plan  लीछ न्यू चिल्ड्रेन मनी बैक प्लान के फायदे :



  • परिपक्वता लाभ :जब पालिसी का अवधि पूरा हो जाता जिसे परिपक्वता कहा जाता है तब यह  लाभ मिलता है। और इसमे आपको परिपक्वता राशि के आलावा बोनस की राशि दी जाती है। 
  • छूट लाभ :अगर आप वार्षिक या फिर ६ महीने मे  एक साथ प्रीमियम भर रहे हो तो आपको इसपर छूट मिलती है। 
  • मृत्यु लाभ :अगर बिमा धारक की मृत्यु हो जाती है तो पालिसी के अनुसार जो राशि अंकित की गए है वो राशि उसके घरवालों को दी जाती है इसके आलावा बोनस भी दिया जाता है। 
  • सरेंडर लाभ :अगर आपने ३ साल तक सभी प्रीमियम भरे है तो आप ये लाभ  ले सकते  है जिसमे आपको सरेंडर के बाद की अंकित राशि दी जाती है। 
  • निगम लाभ :इस लाभ मे लीछ की तरफ से दिए गए कमाई के संधि मे भाग लेकर बोनस प्राप्त कर सकते है। 
  • उत्तरजीवित् लाभ :जब एक ठराविक समय आयु तक पहुंचने ने के बाद पालिसी धारक अपने बिमा के २० प्रतिशत राशि निकल सकता है। 

कुछ महत्व पूर्ण बातें जहा lic new children's money back plan लीछ  पॉलीसी इस्तेमाल नहीं कर सकते। 


  • अगर पालिसी शुरू होने के बाद १२ महीने के अंदर बिमा धारक आत्महत्या करता है और उसकी आयु ८ साल से कम है तो कुछ नहीं लाभ नहीं मिलता है लेकिन अगर उम्र ८ साल से ज्यादा है तो जो प्रीमियम भरा गया है उसमे से ८० प्रतिशत राशि परिवार को दी जाती है और उसमे टैक्स समावेश नहीं होता। 

lic new children's money back plan लीछ  लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज :


  • आपका आधार कार्ड /पैन कार्ड  एव एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड लाइट बिल। 
  • बिमा धारक की मेडिकल दस्तावेज  पहले और अभी के सारे। 
  • बिमा धारक को आवेदन का फॉर्म भरना होगा उसके माता पिता भी प्रपोजल फॉर्म भर सकते है। 
  • अगर बच्चे की उम्र कम हो या फिर पालिसी की अंकित राशि ज्यादा हो तो इसके लिए लीछ मेडिकल टेस्ट भी ले सकती है। 

लीछ lic new children's money back plan की पूरी डिटेल उदाहरण के साथ 


लीछ चाइल्ड मनी बैक प्लान को एक आसान उदहारण के तौर पर समझ लीजिये। विजय और पूजा को एक ३ साल का लड़का है और उसका बिमा करना चाहते है। और वो दोनों मेरे पास सबसे बढ़िया बिमा प्लान के बारे मे जानने के लिए आये उनको किसी ने ऐसा बताया था की इतनी कम उम्र मे बिमा नहीं कर सकते। लेकिन मैंने उनको बताया की अगर ६ महीने का बच्चा हो तो भी बिमा कर सकते है। अभी बात करते है उनके ३ साल के बच्चे की जिसका नाम है विराट जिंसके लिए उनको बिमा करना है। और उन्होंने बिमा राशि १ लाख रखनी है ऐसा बताया।  उसपर मैंने उनको लीछ के चाइल्ड मनीबैक प्लान के बारे  मे बताया। जो  की मे निचे पॉइंट्स के रूप मे समझाया है।


  • विराट की आयु ३ साल है जिसका मतलब है पालिसी की कुल अवधि २२ साल रहेगी और इसपर प्रीमियम छूट का विकल्प भी विजय चुन सकता है। 
  • विराट के पिता विजय की आयु ३० साल है। 
  • अगर विजय सालाना प्रीमियम भरेगा तो पहले साल के लिए उसे ५१४० और ४.५ प्रतिशत की GST भरके कुल ५३७१ रुपये भरने होंगे। 
  • लेकिन अगर ६ महीने का प्रीमियम टर्म चुनता है तो उसे २५९७ और ४.५ प्रतिशत GST देकर २७१४ रुपये भरने होंगे। 
  • ३ महीने के प्रीमियम अवधि पर १३१२ रुपये ५९ रुपये GST पकड़कर कुल १३७१ रुपये भरने होंगे। 
  • अगर विजय चाहता है की हर महीने प्रीमियम भरु तो उसे ४३७ और २० रुपये टैक्स पकड़कर ४५७ रुपये भरने होंगे 
(जितना ज्यादा प्रीमियम और उसका टर्म होगा उतना ही टैक्स मे छूट का फायदा मिलेगा )

उसके बाद जब दूसरे साल के लिए प्रीमियम के हफ्ते भरेंगे तब GST थोड़ी कम लगती है।

इसका मतलब विजय कुल १ लाख १५ हजार ७४७  रुपये प्रीमियम भरगे (टैक्स सहित )

१५ साल बाद २ साल के अंतर से विराट को इन्शुरन्स की मनीबैक की राशि मिलती है।



  • १८ साल की उम्र मे विराट को पहला मनीबैक २० हजार रुपये मिलेंगे। 
  • उसके बाद २० साल की उम्र मे दूसरा मनीबैक २० हजार मिलेगा। 
  • फिर २२ साल के आयु मे ३ रा २० हजार राशि का मनीबैक मिलेगा। 
  • उसके बाद परिपक्वता २५ साल के आयु मे विराट को कुल १ लाख त्रेपन हजार ६०० रुपये मिलेंगे।
  • यानेकी विराट को कुल २ लाख तेरा हजार ६०० रुपये का मनीबैक और परिपक्वता लाभ मिलेगा। 
तो इस प्रकार आप इस प्लान से आपके बच्चे का भविष्य सुरक्षित कर सकते है निचे दिए गए टेबल के मदत से आप और अच्छी तरह सभी बातें समझ सकते है।  


लीछ नई चिल्ड्रन मनीबैक प्लान ८३२ उदहारण टेबल 
विराट की आयु और कुल अंकित राशि। 

अंकित राशि  100000 आयु  3
पॉलिसी का अवधि  22 प्रीमियम मे छूट का लाभ 


 पहले साल के लिए विराट का प्रीमियम 

प्रकार  प्रीमियम  GST  4.5% कुल प्रीमियम 
वार्षिक  5140 231 5371
६ महीने  2597 117 2714
३ महीने 
1312 59 1371
१ महीने  437 20 457

दूसरे साल के लिए GST टैक्स कम लगता है 

प्रकार  प्रीमियम  GST 2.25% कुल प्रीमियम 
वार्षिक  5140 116 5256
६ महीने  2597 58 2655
३ महीने 
1312 30 1342
१ महीने  437 10 447
इसी के विजय अपने बेटे के लिए कुल ११५७४७ रुपये का प्रीमियम (टैक्स सहित ) भरा। 

कुल भरे गए प्रीमियम  115747
इस प्रकार विराट को १८ साल से मनीबैक और २५ साल पुरे होने के बाद परिपक्वता लाभ प्राप्त होगा। 

विराट की आयु  मनीबैक और परिपक्वता  20000
१८ साल  पहला मनीबैक  20000
२० साल  दूसरा मनीबैक  20000
२२ साल  तीसरा मनीबैक  20000
२५ साल  परिपक्वता कुल  153600

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ