-->

SBI डीमैट खाते मे शेयर कैसे ख़रीदे ? Buy Shares Using SBI Trading अकाउंट

SBI कैप सिक्योरिटीज मे डीमैट खाता कैसे खोलना है इसके बारे मे मैंने आपको इसके पहले के आर्टिकल मे विस्तार से बताया लेकिन उसके बाद शेयर कैसे ख़रीदे आगे की प्रक्रिया क्या है सभी लोग नहीं जानते है काफी लोग दुसरो के माध्यम से ट्रेड निवेश करते है। आमतौर डिस्काउंट ब्रोकर मे ट्रेड कैसे करे इस बारे मे बोहोत ज्यादा लिखा जाता है यकीन बोहोत कम लिखा जाता है फुल टाइम सेवा ब्रोकर के बारे मे बोहोत सारे लोगो को मालूम ही नहीं होता की SBI भी डीमैट खाते की सुविधा देते है।




अगर आप शेयर बाजार मे निवेश करते है और बाजार मे होने वाले न्यूज़ से ज्ञात है तो आपको मालूम होगा की SBI के समूह का मिलाप होकर सब एक हो गए है जैसे पहले अलग थे इसके कारन अब SBI की ग्राहक संख्या बढ़ गए है और डीमैट खाता खोलने वालो की संख्या भी बढ़ रही है। 



    SBI कैप सिक्योरिटीज मे शेयर कैसे ख़रीदे :(How To Buy Shares In SBI)


    एसबीआई डीमैट खाता खोलने के बाद आपको आपका लोग इन आयडी और पासवर्ड मिलता है आपको उसी से लोग इन करना होता है जानते है लोग इन की पूरी प्रक्रिया।


    • सबसे पहले आपको SBI स्मार्ट की वेबसाइट पर जाना है। उसके लिए यहाँ क्लिक करे SBI स्मार्ट वेबसाइट 
    • दाए और आपको लोग इन का विकल्प दिखाए देगा। आपको उसपर क्लिक करना है एक और विकल्प आएगा जिसमे ट्रेड लॉगिन का विकल्प होगा आपको उसपर क्लिक करना है। 

    • उसके बाद आपको दिया गया क्लाइंट कोड पासवर्ड और पैन कार्ड नंबर डालना है फिर आपको लोग इन पर क्लिक करना है। 

    • लोग इन होने के बाद आपको डैशबोर्ड दिखाए देगा जिसपर आपको बोहोत सारे वकल्प मिलेंगे। सबसे पहला विकल्प होगा ट्रेड याने निवेश का। 

    • आपको ट्रेड पर क्लिक करना है। 
    • क्लिक करने के बाद आर्डर एंट्री का पेज ओपन होगा निचे का स्क्रीन शॉट चेक कीजिये। 
    • जिसपर आपको ट्रेड इक्विटी का विकल्प चुनना है और फिर आगे एक्सचेंज चुनना है जो की NSE और BSE मे से एक होगा 
    • उसके बाद आपको जो शेयर खरदीना है  उसका नाम डालना है जो की शार्ट मे डालना है उदहारण का तौर पर अगर आपको हीरो मोटोकॉर्प का  शेयर लेना है तो HEROMOTOCO ऐसा टाइप करना होगा। और GO पर क्लिक करना है। 
    • उसके बाद एक और पेज पर आपको हीरो मोटोकॉर्प शेयर की मार्किट प्राइस दिखाए देगी और निचे शेयर BUY और sale का विकल्प होगा। 
    • अगर आपको शेयर मार्किट मे चल रही कीमत पर लेना है तो आपको मार्किट प्राइस चुनना है और अगर आपने कोई प्राइस निर्धारित की है तो निर्धारित लिमिट चुनें है (यहाँ पर आपको आपकी लिमिट कीमत डालनी है )और आपको शेयर डिलीवरी या फिर इंट्राडे लेना है यहाँ भी चेक करना पड़ेगा। 
    • उसके बाद आपको कितने शेयर खरदीने है उसकी संख्या डालनी है उदहारण आपको १०० शेयर खरीदने है तो १०० की क्वांटिटी डालनी है। 
    •  उसके बाद आपको BUY पर क्लिक करना है। 
    • फिर आपको डाली गए क्वांटिटी शेयर चेक करके कन्फर्म पर क्लिक करना है। 
    • उसके बाद आपकी राशि आपके LIEN फण्ड से कट होकर आपके शेयर डीमैट खाते मे अगले दिन शो हो जायेंगे। 

    SBI  स्मार्ट मे डीमैट खाते पर पैसे कैसे भेजे :(How To Add Money In SBI Dimat Trading Account)


    SBI मे जब शेयर खरीदेंगे तब  बाकि फुल टाइम ब्रोकर जैसी राशि सीधे आपके खाते से नहीं कट होती है आपको LIEN के जरिए राशि खाते मे जमा करनी पड़ती है। इसके लिए मे आपको सभी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताता हु। 

    • लोग इन करने के बाद जो ट्रेड का विकल्प आपको दिखाई देता है उसपर क्लिक करने के बाद आपको निचे LIMITS  ऐसा विकल्प मिलेगा। 
    • LIMITS के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है एक और विकल्प आपको मिलेगा निचे लिखा होगा MANAGE पैसे डालने के लिए उसपर क्लिक करना है। 
    • MANAGE पर क्लिक करने के बाद FUND LIEN का विकल्प आपके सामने होगा। fund lien का मतलब राशि को डीमैट खाते मे ऐड करना। 
    • क्लिक करना के तुरंत बाद एक और नया पेज खुलेगा जिसपर आपको ट्रांसफर की राशि बैंक का नाम डालना है। 
    • और LIEN पर क्लिक कर देना है। 
    • उसके बाद आपके NET बैंकिंग द्वारा राशि डीमैट खाते मे ट्रांसफर हो जाएगी। 
    ये बात हुई शेयर को कैसे ख़रीदे लेकिन अगर आपको ये बात भी पता होना चाहिए की कौन सा शेयर खरदीने है और उसे खरदीने के सबसे बढिये समय कौन सा इसके लिए आप इस मेरे इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े। 

                                              शेयर मार्किट मे निवेश कैसे करे?

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ