-->

Prostocks मे डीमैट खाता कैसे खोले पूरी जानकारी ? How To Open Trading Account

प्रोस्टोक्स सबसे नया शेयर बाजार मे सबसे नया स्टॉक ब्रोकर है। इसकी शुरवात २०१६ से हुई और इसका मुख्या कार्यालय मुंबई मे स्थित है। प्रोस्टोक्स भी डिस्काउंट ब्रोकर के श्रेणी मे आता है। डिस्काउंट ब्रोकर होने के कारन आप निवेश खाता पेपरलेस तरीके से खोल सकते है। २०१६ मे चालू होने के बाद भी प्रोस्टोक्स लोकप्रिय स्टॉक ब्रोकर है जो की फ्लैट ब्रोकरेज शुल्क लेता है। इसके आलावा फ्री ब्रोकरेज के लिए प्रीमियम प्लान्स भू उप्लाभ्दा है। आप प्रोस्टोक्स मे २ इन १ डीमैट और निवेश खाता एक साथ खोल सकते है।




    प्रोस्टोक्स की सेवाएं और उत्पाद :

    इक्विटी निवेश 
    डेरिवटीएस निवेश 
    मुद्रा निवेश 
    निवेश खाता 
    डीमैट खता 
    म्यूच्यूअल फण्ड निवेश 
    फीचर और ऑप्शंस निवेश 
    NRI सेवा 
    आईपीओ निवेश 

    प्रोस्टोक्स के फायदे :

    • सभी तरह के निवेशकको के लिए सबसे बेहतर और बढ़िया स्टॉक ब्रोकर। 
    • सस्ते और अच्छे महीने के निवेश प्लान्स उपलब्द। 
    • सबसे कम स्टाम्प ड्यूटी शुल्क 
    • आप प्रोस्टोक्स मे NSE के निवेश प्लेटफॉर्म्स इस्तेमाल कर सकते है। 
    • सबसे कम ट्रांजेक्शन शुल्क। 
    • १०० प्रतिशत ऑनलाइन खाता खोलने की प्रक्रिया। 
    • उन्नत और तकनीक रूप से सक्षम निवेश प्लेटफार्म। 
    • आप कॉल के माध्यम से भी निवेश कर सकते है। 
    • २ इन १ डीमैट और निवेश खाता। 
    • NRI निवेश संभव। 
    • अच्छी ग्राहक सेवा। 
    • रेफरल सेवा से ब्रोकरेज का शुल्क बचा सकते है। 

    खाता खोलने के लिए जरुरी दस्तावेज :

    • पासपोर्ट साइज फोटो 
    • पैन कार्ड 
    • बैंक खता पासबुक /चेक बुक 
    • आधार कार्ड /वोटर आयडी 
    • बैंक स्टेटमेंट या फिर सैलरी स्लिप (कमोडिटी मे निवेश करने के लिए इनकम प्रूफ देना जरुरी )

    प्रोस्टोक्स मे खाता खोलने की प्रक्रिया :

    प्रोस्टोक्स १०० प्रतिशत ऑनलाइन खाता खोलने के लिए जाना जाता है फिर भी आप २ तरह से खाता खोल सक ते है। 

    १ ऑनलाइन खाता खोलने की प्रक्रिया :
    • सबसे पहले आपको प्रोस्टोक्स की अधिकृत वेबसाइट पर जाना है।https://www.prostocksaccount.com/

    • ओपन अकाउंट पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा। 

    •  उसके बाद आपको नाम मेल आयडी और नंबर डालकर सबमिट कर देना है। 
    • मोबाइल नंबर  डालने के बाद आपके फ़ोन पर OTP आएगा उसे डालकर वेरिफाई करना है। 
    • फिर आपको पैन कार्ड और जन्मा तिथि और आधार कार्ड की जानकारी डालनी है। 

    • फिर आपको आपकी डिटेल मे और कुछ जानकारी का फॉर्म भरना होगा। 
    • आगे आपको खाते का प्लान चुनकर अगर प्रो प्लान लिया होगा तो जरुरी राशि भरनी होगी। 
    • फिर आपको आपके डॉक्यूमेंट की सॉफ्ट कॉपी स्कैन अपलोड करने है। 
    • उसके बाद आपको आपके तुरंत खाता चालू करने के लिए आधार कार्ड से इ हस्तक्षर करना होगा उसके लिए आपके आधार रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आपको एक OTP मिलेगा उसको आपको वेरीफाई करना होगा। 
    • उसके बाद KYC KRA IPV की प्रक्रिया पूरी करनी होगी जिसमे आपको आपके हाथ मे पैन कार्ड लेकर उसका वीडियो बनाकर सबमिट करना होगा। इसके आलावा IPV सीधे सामने सामने मिलकर भी किया जाता है। सेबी से सम्बंधित आदमी IPV की प्रक्रिया पूरी करता है। 
    • अगर आप KRC के लिए पात्र नहीं है तो फिर आपका खाता पूरी तरह चालू करने के लिए आपका POA की प्रिंट निकलकर उसपर हस्ताक्ष्रार करके जरुरी दस्तावजो के साथ प्रोस्टोक्स के पते पर भेज देना होगा। 
    • इसके बाद १ दिन मे आपका खाता पूरी तरह से चालू हो जायेगा। 

    २ लोकल शाखा मे जाकर आवेदन फॉर्म भरना :

    अगर आप ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकते तो आपको ऑफलाइन प्रोस्टोक्स के शाखा मे जाकर आवेदन फॉर्म भरना खोजा वह पर आपको प्लान्स एव ब्रोकरेज के बारे मे भी विस्तार से जानकारी मिलेगी।आपको सिर्फ सभी जरुरी दस्तावेज को जोड़कर फॉर्म सबमिट कर देना और जरुरी शुल्क अदा करना है आपका खाता २ दिन मे चालू हो जायेगा। 

    इसके आलावा आप कंपनी के अधिकृत वेबसाइट पर जाकर कॉल बैक की रिक्वेस्ट भी कर सकते है। इसके बाद तुरंत आपके पास प्रोस्टोक्स के एजेंट आपका फॉर्म भरके आपका खाता चालू कर दिया जायेगा। 

    प्रोस्टक्स मे खता खोलने का शुल्क :

    खता प्रकार  शुल्क 
    निवेश खाता खोलने का शुल्क 0
    निवेश खाते की AMC शुल्क     0
    डिमैट खाता खोलने का शुल्क  0
    डिमैट खाता AMC शुल्क  0

    प्रोस्टोक्स ब्रोकरेज शुल्क :

    ब्रोकरेज शुल्क ३ तरह से अकरा जाता है हर निवेश पर मासिक और वार्षिक प्लान्स मे 

    प्रति निवेश ब्रोकरेज शुल्क साधारण प्लान 
    सामान्य ब्रोकरेज प्लान 
    निवेश प्रकार  शुल्क 
    इक्विटी डिलीवरी १५ प्रति निवेश आर्डर
    इक्विटी फीचर्स १५ प्रति निवेश आर्डर
    इक्विटी इंट्राडे  १५ प्रति निवेश आर्डर
    इक्विटी ऑप्शंस  १५ प्रति निवेश आर्डर
    मुद्रा फीचर  १५ प्रति निवेश आर्डर
    मुद्रा ऑप्शंस  १५ प्रति निवेश आर्डर


    महीने का ब्रोकरेज प्लान :

    अगर आप ज्यादा मात्रा मे निवेश करते है तो प्रोस्टोक्स आपके लिए अनलिमिटेड निवेश फ्री ब्रोकरेज प्लान्स देती है। जिसमे ८९९ प्रति महीने मे आपको अनलिमिटेड ब्रोकरेज फ्री   इक्विटी और डेरिवटीएस निवेश कर सकते है। मुद्रा निवेश के लिए आपको ४९९ महीना का प्लान है।

    सालाना ब्रोकरेज प्लान्स :

    आप साल भर के लिए एकदम ब्रोकरेज फ्री निवेश प्लान भी चुन सकते है जिसके लिए आपको ८९९९ प्रति साल भरने होंगे और साल भर के लिए अनलिमिटेड फ्री निवेश कर सकते है। वही मुद्रा निवेश मे ब्रोकरेज फ्री करने के लिए ४९९९ प्रति साल का प्लान है।

    प्रोस्टोक्स के निवेश प्लेटफार्म :

    प्रोस्टोक्स के प्लेटफार्म बिलकुल नए और फ्रेश तकनीक से तैयार है जाहिर है निवेश के लिए अच्छे है और जल्द भी है इसके आलावा अगर आप चाहे तो NSE के निवेश प्लेटफार्म भी प्रोस्टोक्स मे इस्तेमाल कर सकते है। जानते है प्रोस्टोक्स के प्लेटफार्म के बारे मे।

    प्रोस्टॉक वेब ब्राउज़र प्लेटफार्म :

    वेब ब्राउज़र निवेश करने का सबसे आसान प्लेटफार्म माना जाता है। प्रोस्टोक्स मे वेब प्लेटफार्म द्वारा निवेश करने के लिए आपको प्रोस्टोक्स के अधिकृत वेबसाइट से लोग इन करना होता है।

      • अद्ययावत  तकनीक से मजबूत और सुरक्षित निवेश प्रणाली। 
      • लाइव मार्किट वाच और शेयर बाजार की खबरें 
      • किसी भी डिवाइस पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते है। 
      • समझने मे आसान और निवेश के लिए अच्छा। 
      • आसान फण्ड ट्रांसफर सुविधा। 
    प्रोस्टॉक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर :

    यहाँ एक डेस्कटॉप  सॉफ्टवेयर है जिसको डाउनलोड करके आपके कंप्यूटर लैपटॉप मे इनस्टॉल  करना पड़ता है और यहाँ प्लेटफार्म टर्मिनल आधारित होता है इसके कारन यहाँ सबसे तेज और तकनकी मे ज्यादा अच्छा होता है। इंट्राडे निवेश के लिए बोहोत अच्छा होता है। 

    • हर एक शेयर का हिस्ट्रोइस डाटा एव हर दिन महीने और साल का चार्ट उप्लाभ्दा। 
    • आपके अनुसार मार्किट वाच लिस्ट बना सकते है। 
    • शेयर के कीमत की अलर्ट और नोटिफिकेशन सेवा। 
    • शार्ट कीस का इस्तेमाल कर सकते है। 
    • होम स्क्रीन को आपके हिसाब से ढल सकते है जैसे चुनिंदा शेयर की लिस्ट जीने आप खरदीने के सोच रहे है। 
    • कुल  मिलकर निवेश और आर्डर प्लेस करने के लिए सबसे तेज प्लेटफार्म। 
    प्रोस्टॉक मोबाइल एप्लीकेशन :

    प्रोस्टोक्स का मोबाइल आप्लिकेशन जिससे आप कही भी निवेश कर सकते है। और मार्किट पर आपके शेयर होल्डिंग पर नजर रख सकते है। इससे आप लाइव मार्किट वाच देख सकते है। शेयर के चार्ट का तकनिकी विश्लेषण कर सकते है। फण्ड ऐड कर सकते है।  इसके आलावा आर्डर प्लेस भी कर सकते है। 

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब :

     प्रोस्टोक्स मे खाता चालू हुआ है या नहीं कैसे चेक करे ?

    आपके खाते का स्टेटस चेक करने के लिए आप प्रोस्टोक्स के ग्राहक सेवा से कॉल कर सकते है। उनका नंबर है ९१ २२३८११०११० आपकी बेसिक जानकारी देकर आप आपका खाते की अब की स्तिथि जान सकते है। खाता चालू होने के बाद प्रोस्टोक्स आपको मेल आयडी पर क्लाइंट आयडी और पासवर्ड भेज देती है। 

    क्या ऑनलाइन चाट द्वारा प्रोस्टोक्स को संपर्क किया जा सकता है?

    जी नहीं फिलहाल प्रोस्टोक्स ऑनलाइन चाट सपोर्ट नहीं देती है। उम्मीद है आगे इस सेवा को शुरू किया जा सकता है। 

    क्या प्रोस्टोक्स मार्किट रिसर्च रिपोर्ट प्रदान करती है ?

    प्रोस्टोक्स बोहोत कम तौर पर रिसर्च रिपोर्ट बनती है। जो की कम ब्रोकरेज देने के लिए जानी जाती है। 

    प्रोस्टोक्स मे NRI खाते पर शेयर खरीद पर कितना शुल्क लिया जाता है। 

    NRI खाते मे शेयर लेने पर १०० रुपये प्रति आर्डर फ्लैट ब्रोकरेज शुल्क लिया जाता है। 

    मेरी राय :

    प्रोस्टोक्स मे ब्रोकरेज की बात करे तो नए और अनुभवी ब्रोकर्स के लिए भी ब्रोकरेज के लिए अच्छा माना जा सकता है.

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ