-->

आरोग्य संजीवनी पालिसी २०२० की पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तों IRDA बिमा नियामक मंडल ने २ जनवरी २०२० को के सर्कुलर निर्देश जारी किया था और इस निर्देश मे सभी बिमा कंपनियों को स्टैण्डर्ड हेल्थ पालिसी लांच करने के लिए कहा गया था। इसका मतलब ऐसे बिमा पालिसी जिससे बिमा धारक की बुनियादी जरूरतों का ख्याल रखा जायेगा। तो चलिए जानते है क्या खास बातें है इस पालिसी मे क्या लाभ आपको मिलेगा।


    आरोग्य संजीवनी पालिसी की विशेष बातें :

    • सभी बिमा कंपनियों को इस स्टैण्डर्ड पालिसी का नाम आरोग्य संजीवनी ही रखना होगा फिर आगे कोई भी नाम जोड़ सकते है। 
    • पालिसी की शुरवात १ अप्रैल २०२० से होगी जहा से लोग बिमा खरीद सकेंगे। 
    • लोअर मिडिल इनकम वाले लोगो के लिए बोहोत बड़ी संजीवनी 
    • स्टैंडर्ड पालिसी होने के बावजूफ आप इसका प्रीमियम भुगतान किस्तों मे कर सकते है। 
    • लगभग सभी बिमा कंपनियों मे आरोग्य संजीवनी पालिसी एक जैसी ही होगी। 
    • आरोग्य संजीवनी पालिसी के तहत बिमा धारक के स्वास्थ समन्धि बुनियादी जरूरतों पर ध्यान दिया जायेगा ,
    • सभी बिमा कंपनियों को इसमे ज्यादा बदल करने की अनुमति नहीं दी गए है। 
    • जैसे आप मोबाइल नंबर को एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क मे पोर्ट करते है ठीक उसी तरह आप इस आरोग्य संजीवनी पालिसी को भी एक से दूसरे बिमा कंपनी मे ट्रांसफर पोर्ट कर सकते है। 

    आरोग्य संजीवनी पालिसी मे न्यूनतम कितनी राशि का बिमा निकलना होगा ?

    इस स्टैण्डर्ड बिमा प्लान के तहत आपको कम से कम १ लाख तक का बिमा निकलना होगा। और ज्यादा ज्यादा ५ लाख रुपये का बिमा निकल सकते है। इसमे आप फ्लोटर पालिसी प्लान चुन सकते है जिससे परिवार के हर सद्य्स को इसका लाभ मिलेगा। 

    आरोग्य संजीवनी पालिसी की जरुरी पात्रता क्या है ?

    IRDA द्वारा जारी किये गए पत्र के अनुसार बिमा धारक की नयूनतम आयु १८ साल होनी चाहिए और अधिकतम ६५ साल तक हो सकती है।

    आरोग्य संजीवनी पालिसी मे कौनसा मेडिकल खर्चा कवर होगा ?

    • किसी चोट या फिर बीमारी से आपको प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ती है तो उसका खर्चा। 
    • सभी प्रकार के डे केयर इलाज 
    • दातो के इलाज का खर्चा। 
    • २ हजार रुपये तक का एम्बुलेंस कवर 
    • अस्पताल मे भर्ती होने के पहले के ३० दिन और बाद के ६० दिन तक का खर्चा इसमे शामिल है। 
    • मोतिबिन्द के इलाज का खर्चा (इसमे कुछ सीमाएं है )


     आरोग्य संजीवनी पालिसी का प्लान का समय कितना होगा ?


    इस हेल्थ इन्शुरन्स प्लान का पालिसी समय १ साल का है इसका मतलब आपको इसे हर साल Renew करना पड़ेगा। आप इस लाइफ टाइम के लिए भी Renew कर सकते है। 

    क्या खुद के आलावा परिवार के सद्यः के लिए ली जा सकती है पालिसी ?

    जी हां आप आपके आलावा आपके माता पिता आपकी पत्नी का आरोग्य संजीवनी बिमा पालिसी निकल सकते है। 

    प्रीमियम का भुगतान कैसे करना है ?

    जैसे आम पालिसी से आप भुगतान करते है ठीक उसी तरह आप इस पालिसी मे भी सालाना ,छमाही ,तिमाही और मासिक तरीके से प्रीमियम भर सकते है  प्रीमियम आप ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों तरीके से भर सकते है। 


    प्रीमियम की कम से कम राशि कितनी होगी ?


    वैसे अबतक किसी बिमा कंपनी ने प्लान को रिलीज़ नहीं किया है लेकिन IRDA के अनुसार सभी बिमा कंपनियों को एक जैसे प्रीमियम प्लान्स रखने के निर्देश दिए गए है। और पुरे भारत मे सेम ही होंगे। 

    लेट प्रीमियम पेमेंट के लिए ग्रेस समय की अवधि कितनी होगी ?

    अगर आप छमाही ,तिमाही या फिर मासिक मोड पर प्रीमियम  भर रहे हो तो आपको १५ दिन का ग्रेस समय मिलेगा और आप वार्षिक प्रीमियम भर रहे हो तो आपको ३० दिन का अवधि मिलेगा। 

    क्या इस पालिसी मे डेमो फ्री लुक अप दिया जाता है ?

    आरोग्य संजीवनी पालिसी लेने के बाद आपको १५ दिन का लुक अप समय दिया जाता है। जिसमे अगर आपको पालिसी ठीक नहीं लग रही या फिर आप संतुष्ट नहीं है तो आप पालिसी को वापस कर सकते है। 

    एक बात जो IRDA ने बताई है की आपको इस पालिसी के तहत लिए जाने  क्लेम पर ५ फीसदी co-pay भरना होगा जो की सभी के लिए अनिवार्य है। 

    क्या क्लेम फ्री साल से कोई लाभ मिलता है ?

    जी हां अगर आप किसी साल मे क्लेम के लिए आवेदन नहीं करते है तो आपके बिमा राशि मे ५ प्रतिशत के बढ़ोत्तरी की जाती है। लेकिन अगर क्लेम लिया जाता है तो उसी प्रकार से घटाया भी ज्यादा जाता है। 


    बड़ी बिमारिओं के लिए वेटिंग पीरियड क्या है ?

     इसमे बड़ी बीमारियों के लिए वेटिंग पीरियड ४८ घंटे है और छोटी बीमारीओइओ के लिए २४ घंटे है (अभी फिलहाल सभी बीमारी के बारे मे विस्तार से जानकारी उपलब्द नहीं है जैसे ही उपलब्द होगी मे आपको अपडेट दे दूंगा ) 



    क्या ये स्टैण्डर्ड पालिसी लाभदायक है ?

    अगर आपकी इनकम कम है और आप परिवार और खुद को अच्छी तरह से आरोग्य बिमा करना चाहते है तो ESIC से ये विकल्प आपके लिए बढ़िया रहेगा। इस नीमा पालिसी  की प्रस्तावित रेंज भी अच्छी है। जिनसे आप आपके बुनियादी स्वस्थ जरुरत पूरी कर सकते है। लेकिन अगर आप बड़ी और गंभीर बीमारी का इलाज करना चाहते है तो ५ तक की सिमीटी इन्शुरन्स राशि कम लगती है। इसलिए मे आपको ये राय दूंगा की अगर आपको कुछ साधारण आरोग्य सेवा की जरुरत है तो आप इस पालिसी को ले सकते है। 

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ