-->

एडेलवीस ब्रोकिंग का विश्लेषण और खाता खोलने की जानकारी (Edelwiss Broking Reviwe) 2020

एडेलवीस एक सबसे बड़ी वित्तीय कंपनी मे से एक है। जो आमतौर वित्तीय सेवा देने के लिए जानी जाती है  लेकिन इसके आलावा शेयर बाजार ब्रोकिंग की सेवा भी देती है। इसकी स्थापना १९९० मे हुई  एडेलवीस सिक्योरिटीज एक फुल टाइम सेवा ब्रोकर है। एडेलवीस NSE और BSE की सदस्य है। १०० से ज्यादा शहरों मे एडेलवीस सिक्योरिटीज के शाखा है।



    एडेलवीस सिक्योरिटीज की उत्पाद और सेवाएं :


    • इक्विटी निवेश 
    • डेरिवटीएस 
    • मुद्रा निवेश 
    • म्यूच्यूअल फण्ड निवेश 
    • ETF निवेश 
    • आईपीओ निवेश 

    एडेलवीस सिक्योरिटीज की विशेषताएं :


    • आपके जरुरत के अनुसार ब्रोकरेज प्लान लेने की अनुमति जिससे आप जिस तरह का निवेश करना चाहते है उस्मैं किफायती साबित हो। १० रुपये प्रति आर्डर का प्लान। 
    • अच्छी ऑफलाइन उपस्थिति १०० से ज्यादा शहरों मे शाखाये और सब ब्रोकर सुविधा। 
    • अच्छे और तकनीक मे एडवांस्ड निवेश प्लेटफार्म 
    • अच्छी रिसर्च और सलाह सेवा 
    • मुफ्त मे कॉल एंड ट्रेड सेवा। 
    • कोई अतिरिक्त छुपा शुल्क नहीं लिया जाता। 
    • पीएमएस और रिलेशन शिप मैनेजर की सुविधा। 

    खाता खोलने के लिए जरुरी दस्तावेज :


    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • पैन कार्ड
    • बैंक खता पासबुक /चेक बुक
    • आधार कार्ड /वोटर आयडी
    • बैंक स्टेटमेंट या फिर सैलरी स्लिप (कमोडिटी मे निवेश करने के लिए इनकम प्रूफ देना जरुरी )


    एडेलवीस सिक्योरिटीज मे खाता खोलने की प्रक्रिया :


    सबसे पहले ऑनलाइन खाता कैसे खोले इस बात को जानते है। 

    • सबसे पहले आपको एडेलवीस के अधिकृत वेबसाइट पर जाना है। 

    • उसके बाद ऊपर के ओपन अकाउंट विकल्प पर क्लिक करना है। 

    • अगले पेज पर आपको आपका नाम मेल आयडी मोबाइल नंबर और शहर का नाम डालना है और सबमिट कर देना है। 

    • फिर आपको आपके मोबाइल पर एक OTP मिलेगा उसको डालकर वेरिफीय  करना होगा। 
    • फिर पैन कार्ड का नंबर और जन्मतिथि डालनी है। 

    • एडेलवीस मे खता खोलते समय आपको आधार कार्ड से वेरिफीय करना होगा इसके लिए डिजिलॉकर (Digilocker) से आपका आधार कार्ड फेच किया जाता है। 
    • अगर आप डिजिलॉकर से कनेक्ट नहीं है तो कृपया पहले डिजिलॉकर से कनेक्ट करले। 
    • डिजिलॉकर और उमंग एप्लीकेशन के बारे मे आप इस  लिंक पर जाकर विस्तार से जान सकते है। 
    • डिजिलॉकर के माधयम से जुड़े दस्तावेज को कही भी स्वीकार किया  जाता है। 
    • KYC पूरी करने के बाद आपको पर्सनल जानकारी भरनी है आधार KYC के कारन ये जानकारी खुद ही पूरी की जाती है। आपको सिर्फ शहर का नाम डालना होता है.
    • उसके बाद आपको जो बैंक खाता आपके निवेश खाते से लिंक करना है उसकी जानकारी देनी है। 
    • सबमिट करने के बाद आपका बैंक खाता सुनिश्चित करने के लिए SMS भेजा जाता है। 
    • उसके बाद आपकी आर्थिक स्तिथि की जानकारी देनी है। 

    • उसके बाद आपको ब्रोकरेज प्लान चुनना है। (इन प्लान्स के बारे मे बाद मे विस्तार से चक्रः करेंगे )
    • उसके बाद आपको वीडियो वेरफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 

    • जिसमे सबसे पहले आपको एक OTP आएगा उसको कागज पर लिखकर वीडियो अपलोड करनी है। 
    • पैन कार्ड को भी हाथ मे रखकर वीडियो बनाकर अपलोड करनी है। 
    • उसके बाद आपके जरुरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी है। 
    • सिर्फ ३० मिनट मे आपका खाता चालू हो जायेगा और आपको आपका क्लाइंट आयडी और पासवर्ड मेल आयडी द्वारा भेजा जायेगा। 

    ऑफलाइन खाता खोलने की प्रोसेस :

    • ऑफलाइन खता खोलने के लिए आपको सबसे पहले एडेलवीस के शाखा मे जाना है 
    • आप शाखा मे ही फॉर्म लेकर उसे भरके सास्तावेजो के साथ सबमिट कर सकते है। 
    • इसके आलावा आप इस फॉर्म को एडेलवीस की अधिकृत वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। 
    • सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद २ दिन मे खाता चालू हो जाता है। 

    एडेलवीस मे खाता खोलने का शुल्क :


    खाता प्रकारशुल्क 
    निवेश खाता खोलने का शुल्क १००० 
    निवेश खता AMC शुल्क ० 
    डिमैट खता खोलने का शुल्क ० 
    डिमैट खाते का AMC शुल्क ५०० दूसरे साल से  

    एडेलवीस सिक्योरिटीज मे ब्रोकरेज शुल्क :

    एडेलवीस ने अपने ग्राहकको को निवेश और जरुरत के अनुसार ब्रोकरेज चुनने के लिए सबसे बेहतरीन प्लान बनाये है। जैसे की शेयर बाजार मे निवेश करने वाले और हर रोज ट्रेडिंग करने वाले ऐसे २ लोग आते है। 

    1) एडेलवीस लाइट प्लान :


    • १० रुपये प्रति आर्डर ब्रोकरेज 
    • F&O इंट्राडे कॅश ट्रेड 
    • कोई छुपा शुल्क नहीं है 

    एडेलवीस लाइट प्लान शुल्क ब्रोकरेज शुल्क :



    निवेश प्रकार  शुल्क 
    इक्विटी डिलीवरी १० प्रति आर्डर 
    इक्विटी इंट्राडे १० प्रति आर्डर 
    इक्विटी फीचर १० प्रति आर्डर 
    इक्विटी ऑप्शंस १० प्रति आर्डर 
    मुद्रा फीचर १० प्रति आर्डर 
    मुद्रा ऑप्शंस १० प्रति आर्डर 


    २) एडेलवीस एलाइट प्लान :


    • लाइट प्लान मे  मिलनेवाले सभी फीचर्स 
    • एक स्वतंत्र रिलेशनशिप मैनेजर 
    • सभी नए उत्पाद को सबसे पहले इस्तेमाल कर सकते हो 
    • जरुरत  के अनुसार लेवरेज 
    • पोर्टोफोइलिओ पर जरुरी सलाह 
    • कॉल एंड ट्रेड सेवा बिलकुल मुफ्त 

     एडेलवीस एलाइट प्लान ब्रोकरेज शुल्क :


    निवेश प्रकार  शुल्क 
    इक्विटी डिलीवरी ०.३०० प्रतिशत 
    इक्विटी इंट्राडे ०.०३० प्रतिशत 
    इक्विटी फीचर ०.०३० प्रतिशत 
    इक्विटी ऑप्शंस ७५ प्रति आर्डर 
    मुद्रा फीचर ०.०२० प्रति आर्डर 
    मुद्रा ऑप्शंस २० प्रति आर्डर 

    इसके आलावा जो अन्य शुल्क है उनकी जानकारी के लिए आप इस लिंक पर जा सकते है।

    एडेलवीस सभी शुल्क की जानकारी 


    एडेलवीस शेयर ब्रोकर के निवेश प्लेटफार्म :


    १) एक्सट्रीम ट्रेडर :

    एडेलवीस एक्सट्रीम ट्रेडर एक टर्मिनल आधारित एप्लीकेशन है। जिसको आपको कंप्यूटर पर डाउनलोड करना पड़ता है। जो लोग फुल टाइम ट्रेडर है उनके लिए सबसे अच्छा प्लेटफार्म है। इससे सबसे फ़ास्ट आर्डर प्लेस कर सकते है। और मार्किट की गतिविधियों पर नजर रख सकते है। 

    • शॉर्टकट कीस का इस्तेमाल करके आप इससे फ़ास्ट और मनचाहे तरीके से इस्तेमाल कर सकते है। 
    • रिसर्च की सेवा शामिल 
    • तकनीक से भरपूर चार्टिंग सेवा 
    २) ट्रेडर्स  लॉउंज :

    ट्रेडर्स लॉउन्ज एक वेब बेस्ड प्लेटफार्म है। जो की आप किसी भी ब्राउज़र से इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए कोई अतरिक्त डाउनलोड करने की जरुरत नहीं पड़ती है। 
    • सभी शेयर का ऐतिहासिक डाटा उपलब्द जिससे आप शेयर की अब की और पुरानी स्तिथि की तुलना कर सकते है। 
    • चार्टिंग सेवा से शेयर का तकनिकी विश्लेषण 
    • एक ही प्लेटफार्म पर सभी तरह के निवेश संभव 
    • लाइव मार्किट वाच 
    • सभी शेयर बाजार की खबरें 
    • शेयर रिसर्च सेवा 
    • मनी ट्रांसफर संभव 
    ३) एडेलवीस मोबाइल ट्रेड एप्लीकेशन :

    इस एप्लीकेशन की मदत से आप सभी सेगमेंट मे निवेश कर सकते है जो की आसानी से आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। इससे आप कही से भी मार्किट पर नजर रख सकते है और सही समय पर शेयर खरीद सकते है. 

    • आप शेयर होल्डिंग पर नजर रख सकते है। 
    • जिन शेयर को आपको खरीदना  है उनपर वॉचलिस्ट द्वारा नजर रख सकते है। 
    • उन्नत और फ़ास्ट चार्टिंग और संकेत सेवा 
    • कुछ क्लिक मे आर्डर प्लेस हो जाता है। 
    • लाइव मार्किट वाच 
    • प्ले स्टोर पर लगभग ४ स्टार रेटिंग वाला एप्लीकेशन 

    मेरी राय :


    एडेलवीस निश्चित तौर पर एक सबसे जल्द आगे जाने वाला और तकनीक मे सबसे अच्छा स्टॉक ब्रोकर है। जिसमे ब्रोकरेज शुल्क भी बोहोत अच्छा है और ग्राहक सेवा भी बोहोत अच्छी है। लम्बे समय और ट्रेडिंग के लिए भी एडेलवीस एक अच्छा शेयर ब्रोकर माना जा सकता है। 

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ