-->

Fyers स्टॉक ब्रोकर मे खाता खोलने की जानकारी और पूरा विश्लेषण Fyers Broker Hindi Review 2020

नमस्कार क्या आप Fyers ब्रोकर के साथ खाता खोले या नहीं इस बारे मे सोच रहे है। तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े क्यों की आपका अपना फाइनेंस डॉक्टर आपके सारे प्रोब्लेम्स दूर करने वाला है।

Fyers जो की एकदम नया डिस्काउंट ब्रोकर है जिसकी शुरवात २०१५ से हुई है। अपने ऑनलाइन ट्रेडिंग और तुरंत खाता खोलने के लिए जाना जाता है। Fyers का मुख्या कार्यालय बंगलौर मे है और यह स्टॉक ब्रोकर के ऑफलाइन उपस्तिथि काफी कम है लेकिन ऑनलाइन खाता खोलने के कारन यह काफी लोकप्रिय भी है। भारत के सभी एक्सचेंज मे इसका रजिस्ट्रेशन किया गया है। इस ब्रोकर मे एक खास बात ये है की इसको चलने वाले सभी लोग युवा है जिनको कुछ अलग करने की क्षमता है।




    Fyers सिक्योरिटीज ;की उत्पाद और सेवाएं :

    • इक्विटी निवेश 
    • मुद्रा निवेश 
    • आईपीओ निवेश 
    • थीमेटिक इन्वेस्टमेंट विकल्प। 
    • सभी तरह के निवेश प्लेटफार्म 

    Fyers सिक्योरिटीज ब्रोकर के फायदे :


    • Fyers आपको इक्विटी डिलीवरी और इंट्राडे ट्रेड के लिए कोई भी ब्रोकरेज शुल्क नहीं लेता है। 
    • इसके आलावा दूसरे सेगमेंट मे ज्यादा से ज्यादा २० रुपये प्रति ट्रेड ब्रोकरेज शुल्क लिया जाता है। 
    • एडवांस्ड स्क्रीनर्स और लाइव शेयर बाजार डाटा 
    • टेक्नोलॉजी के साथ हर वक़्त अपडेट होने वाले ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स 
    •  मुफ्त और एडवांस्ड ट्रेडिंग प्लेटफार्म 
    • ट्रेडिंग करते समय रेफर प्रोग्राम से भी पैसे कमाने का मौका। 
    • थीमेटिक इन्वेस्टमेंट के अलग और नए ट्रेडिंग आईडिया 

    Fyers सिक्योरिटीज के साथ ट्रेडिंग और डीमैट खाता खोलने का शुल्क :


    खाता प्रकार शुल्क
    ट्रेडिंग खाता खोलने का शुल्क  0
    ट्रेडिंग खाता AMC शुल्क  0
    डीमैट खाता खोलने का शुल्क 0
    डीमैट खता  AMC शुल्क  400

    Fyers  शेयर ब्रोकर का ब्रोकरेज शुल्क :

    ट्रेड प्रकार  ब्रोकरेज शुल्क 
    इक्विटी डिलीवरी  फ्री 
    इक्विटी इंट्राडे  २० प्रति आर्डर 
    इक्विटी फीचर  २० प्रति आर्डर 
    इक्विटी ऑप्शंस  २० प्रति आर्डर 
    मुद्रा फीचर २० प्रति आर्डर 
    मुद्रा ऑप्शंस  २० प्रति आर्डर 

    खता खोलने के लिए जरुरी दस्तावेज :

    • पासपोर्ट साइज फोटो 
    • पैन कार्ड 
    • बैंक खता पासबुक /चेक बुक 
    • आधार कार्ड /वोटर आयडी 
    • बैंक स्टेटमेंट या फिर सैलरी स्लिप (कमोडिटी मे निवेश करने के लिए इनकम प्रूफ देना जरुरी )

    Fyers सिक्योरिटीज मे खाता खोलने की पूरी जानकारी :


    Fyers अपने ऑनलाइन ट्रेडिंग सर्विस के लिए जाना जाता है इसके कारन ऑनलाइन खाता खोलना काफी आसान है जिससे आपको बाकि दूसरे विकल्प की जरुरत ही नहीं पड़ेगी।


    • सबसे पहले आपको Fyers की अधिकृत वेबसाइट पर जाना है और ओपन अकाउंट के विकल्प पर क्लिक करना है। Fyers वेबसाइट 

    • उसके बाद आपका मोबाइल नंबर और मेल आयडी डालकर सबमिट करना है। 

    • उसके बाद आपको पैन कार्ड नंबर जमनातिथि डालनी है और सबमिट करना है। (फॉर्म कैसे भरना है इसकी भी जानकारी देनी है )

    • अगली प्रोसेस पर आपकी पर्सनल जानकारी भरनी है। 

    • उसके बाद आपको आपके पते की  जानकारी देनी  है। 
    • अगली स्टेप मे आपको जिस सेगमेंट मे निवेश करना  है उसको सेलेक्ट करना है। (ठीक निचे अप्पको पूछा जायेगा की आपको कॉन्ट्रैक्ट डिजिटली चाहिए या फिर आपके पते पर आपको इन मैसे १ पर क्लिक करना है )

    • ४ थे स्टेप पर आप जिस बैंक खाते को लिंक करना चाहते है उसकी जानकारी डालनी है। 

    • उसके बाद आपको कुछ अन्य जानकारी जैसे की आप किस कंपनी मे काम करते है इसकी जानकारी देनी है। 
    • उसके बाद के स्टेप मे आपको खाता खोलने के लिए जरुरी दस्तावेज अपलोड करने है। 
    • इन सब प्रोसेस के बाद आप आधार कार्ड द्वारा आपके POA को डिजिटल हस्ताक्षर कर सकते है 
    • इसके बाद आपको आपका क्लाइंट आयडी और पासवर्ड भेजा जायेगा तुरंत बाद आप इस खाते से ट्रेडिंग कर सकते है। 
    • इसके बाद आपके डीमैट खाते को पूरी तरह सक्रिय करने के  लिए आपको POA दस्तावेज को डोलोड करके उसपर हस्ताक्षर करना है और उसे कंपनी के पते पर भेज देना है.
    • Fyers कंपनी का पता :



  1. Fyers Securities Pvt Ltd

    • NSE Member Code: 90061
    • SEBI Registration No: INZ000008524
    • MCX Member Code: 56100
    • BSE Member Code: 6697
    • No. 19 & 20, 3rd Main, Gandhinagar,
    • Bangalore – 560009

    Fyers सिक्योरिटीज के ट्रेडिंग प्लेटफार्म :


    Fyers अपने ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए कम समय से मशहूर हुआ है जिसका कारन है उनके ट्रेडिंग प्लेटफार्म चलिए जानते है ट्रेडिंग प्लेटफार्म के बारे मे। 

    Fyers वन :

    Fyers वन एक टर्मिनल आधारित निवेश प्लेटफार्म है जिससे बड़े बड़े निवेशक ट्रेड करते अगर आप तकनिकी रूप से ट्रेडिंग करना चाहते है तो ऐसा प्लॅटफॉम आपको काफी फायदेमंद होगा। 
    • इस ट्रेडिंग प्लेटफार्म मे प्रोफेशनल ट्रेड्स के लिए जररी सभी स्टैण्डर्ड फीचर्स शामिल है। 
    • एडवांस्ड चार्टिंग और उन्नत ट्रेडिंग संकेत। 
    • वन क्लिक आर्डर प्लेसमेंट और बाजार की जानकारी 
    • बाजार की जानकारी तथा किसी भी कंपनी की महत्वपूर्ण जानकारी की खबरें। 
    • हीट मैप्स से आप एक ठराविक समय का बाजार की जानकारी ले सकते है। 
    • लाइव मार्किट वाच लिस्ट 
    • प्रॉफिट एंड लोस्स का सालाना रिपोर्ट 
    Fyers वेब बेस्ड ट्रेडिंग प्लेटफार्म :

    यह एक बेसिक ट्रेडिंग प्लेटफार्म है जिसमे आपको सिर्फ Fyers की वेबसाइट पर जाकर आपके आयडी और पासवर्ड द्वारा लोग इन करना है। अगर आप नए निवेशक हो तो आपको इस ट्रेडिंग प्लेटफार्म से बाजार मे निवेश करना काफी आसान लगेगा। इसमे बुनियादी सेवाओ पर ध्यान दिया गया है। 

    • प्रोटोफोलिओ और फण्ड होल्डिंग की विस्तार से जानकारी। 
    • किसी भी डिवाइस का इस्तेमाल करके आप इस ट्रेडिंग प्लेटफार्म को चला सकते है। 
    • बुनियादी चार्टिंग और संकेत सेवा। 
    • सभी कंपनी का हिस्ट्रोसिअल डाटा को जाँच सकते है। 
    •  लाइव मार्किट वाच 

    Fyers मरजेट मोबाइल एप्लीकेशन :

    Fyers मार्किट एक मोबाइल एप्लीकेशन है जिसकी मदत से आप कभी भीकही भी  ट्रेडिंग कर सकते है। इसमे आपको शेयर बाजार की खबरि और बाकि कंपनी सम्बन्धी जानकारी दी जाती है। सभी प्लेटफार्म के मुकाबले इस प्लेटफार्म मे सबसे ज्यादा फीचर दिया जाते है। 
    • आप इस अप्प की मदत से १ से ज्यादा वाच लिस्ट बना सकते है। 
    • लाइव मॉर्केट वाच और स्टॉक स्क्रीनर 
    • टेक्नीकल पिक्स और चार्टिंग के एडवांस्ड सुविधा। 
    • आप इस एप्लीकेशन की मदत से आपके बैंक खाते मे पैसे ट्रांसफर कर सकते है और दाल भी सकते है। 
    • पहलेसे शामिल ट्रेडिंग रणनीतिओ का इस्तेमाल कर सकते है। 

    Fyers वेब थीमेटिक इन्वेस्टमेंट :




    • थीमेटिक इंवेटस्मेन्ट एक ऐसी आईडिया है जिसमे अलग अलग थीम के शेयर का पैकेज होता है और आपको एक शेयर लेने के बजाये पूरा प्रोटोफोलिओ ही लेना होता है। 
    • Fyers अपने ग्राहकको ऐसे १०० तरीके के थीम देता है। हर थीम अलग होती  है और शेयर भी। 
    • इसे समझने के लिए हम Fyers की एक थीम का उदाहरान लेते है 
    • मार्किट लीडर्स थीम ऐसी ही एक थीम है जो Fyers ऑफर करता है। 
    • इस थीम मे  सभी लीडिंग बड़े कंपनियों के शेयर शामिल है 
    • अगर आपको ये थीम पसंद है तो आप सीधे उसे खरीद सकते है। 
    • उसके बाद उस पैकेज के अनुसार सभी शेयर आपके पोर्टफोलिओ मे ऐड हो जाते है। 
    • इस थीम को खरीदने के लिए आपको किसी भी तरह से अलग पैसे नहीं  पड़ते आपको सिर्फ उसका ब्रोकरेज शुल्क ही देना होता है। 
    • आप थीम को चुनने के बाद उसमे आपके जरुरत के अनुसार बदल सकते है। 
    • इसके आलावा आप खुद का थीम भी बना सकते है। 

    Fyers अलगो ट्रेडिंग :


    Fyers अलगो ट्रेडिंग के लिए ट्रेडिंग API प्रदानं करती है जिसके लिए आपको कोई भी अतिकरक्त शुल्क नहीं देना पड़ता है। 


    मेरी राय :


    निश्चित तौर पर Fyers एक बढ़िया उभरता हुआ स्टॉक ट्रेड है। जो की सिर्फ ऑनलाइन खाता खोलने की ही सुविधा प्रदान करता है। हलाकि इसके बारे मे लोग को काफी कम भरोसा है। Fyers सिर्फ ट्रेडिंग खाता देता है डीमैट खाता आप इस ब्रोकर द्वारा नहीं खोल सकते। इसके अलाव कॉल ट्रेड जैसे सुविधा के लिए शुल्क लिया जाता है। इसके आलावा और भी अतिरिक्त शुक शामिल है। लेकिन फिर भी Fyers एक आगे बढ़ता हुआ ब्रोकर है। आप इसके द्वारा खाता खोल कर एक इनोवेटिव ब्रोकर का हिस्सा बन सकते है। 

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ