-->

LIC SIIP – ULIP Plan No 852 की जानकारी

नमस्कार हर साल जैसे ही इस साल भी LIC ने मार्च महीने मे यानेकी वित्तीय साल २०१९ २० के आखिरी महीने मे नए  इन्सुरन्स प्लान की घोषणा की है। और इस नए प्लान का नाम है LIC SIIP – ULIP Plan No 852 इस प्लान मे आप SIP भी कर सकते है और ये प्लान यूनिट लिंक्ड प्लान भी है। जिसको LIC ने २ मार्च २०२० को लांच किया है। इस प्लान की खासियत ये है  इस  प्लान को SIP यनेकी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान की जो की म्यूच्यूअल फण्ड मे बोहोत लोकप्रिय है ठीक उसी तरह बनाया गया है। इस प्लान से आपको एक ऐसी बिमा पालिसी मिलती है जिससे आप निवेश का लक्ष्य भी पूरा कर सकते है।

सौजन्य :LIC 


    क्या है ULIP इन्शुरन्स प्लान :


    ULIP का मतलब यूनिट लिंक्ड इन्शुरन्स प्लान जो की ऐसा प्लान होता है जिसमे आप बिमा पालिसी के साथ निवेश के लाभ भी उठा सकते है। इसमे आपके बिमा प्रीमियम की आधी राशि आपके पालिसी पर कवरेज प्रदान करने के इस्तेमाल की जारी है और बाकि की प्रीमियम राशि इक्विटी शेयर और म्यूच्यूअल फण्ड मे निवेश की जाती है। इसमे आपको मिलने वाली रिटर्न काफी हद तक म्यूच्यूअल फण्ड मे मिलने वाले रिटर्न जैसी ही होती है जो की NAV के आधार पर तय की जाती है। 

    ULIP  लिंक्ड इन्शुरन्स प्लान के फायदे :


    • शेयर बाजार से लिंक होने के कारन बिमा के साथ आपको एक अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है। 
    • आपका जीवन बिमा जितने साल तक होता है ठीक उतने ही साल आपको निवेश करने का भी मौका मिलता है। 
    • आप आपके जरुरत के अनुसार निवेश योजना को बदल सकते है। 
    • ULIP इन्शुरन्स प्लान एक टैक्स फ्री निवेश है। 


    LIC SIIP – ULIP Plan No 852 की विशेष बातें :


    • ये एक ULIP इन्शुरन्स प्लान है जिसमे म्यूच्यूअल फण्ड जैसे ही निवेश कर सकते है। 
    • ये प्लान एक रेगुलर प्रीमियम पालिसी प्लान है। 
    • इस प्लान मे आप सालाना ४० हजार के सेविंग कर सकते है। 
    • अगर आपको उम्र ५५ साल से कम है तो आपकी कवरेज राशि आपके प्रीमियम के १० गुना हो सकती है। 
    • अगर उम्र ५५  साल से ज्यादा है तो कवरेज राशि वार्षिक प्रीमियम के ७ गुना हो सकती है। 
    • इस पालिसी का समय १० से २५ साल के बिच मे है। 
    • ULIP प्लान होने के कारन  इस प्लान मे ५ साल का लॉक इन समय है। 
    • आपको निवेश के लिए ४ फण्ड विकल्प मिलते है। 
    • आप  १०० रुपये का शुल्क देकर ४ फण्ड को बदल सकते है। 
    • अगर आप इस प्लान को बंद कर देते है तो आपक बिमा पालिसी ख़तम हो जाएगी लेकिन आपकी फण्ड मे निवेश की गए राशि है उसे आपको ५ साल के लॉक इन पीरियड के बाद दिया जायेगा। 

    LIC SIIP – ULIP Plan No 852 के फायदे :


    • अगर पालिसी की रिस्क चालू होने के पहले बिमा धारक की म्रित्यु हो जाती है तो फण्ड राशि के बराबर राशि बीमाधारक के नॉमिनी को दी जाती है। 
    • अगर जोखिम चालू होने के बाद बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है बिमा की राशि ,फण्ड वैल्यू ,प्रीमियम की राशि इसमे से जो भी ज्यादा होता है नॉमिनी को दिया जाता है। 
    • अगर पालिसी मचोर होने तक बीमाधारक बच जाता है तो उसको फण्ड वैल्यू की राशि दी जारी है। 
    • आपके प्रीमियम राशि पर कुछ साल बाद गारंटी एडिशन दिया जाता है। 
    • इस प्लान मे निबेश के लिए आप ४ फण्ड विकल्प चुन सकते है। 
    • आप इस फण्ड को १ साल मे  ४ बार बदल सकते है। 
    • आपको मोर्टेलिटी शुल्क पालिसी मचोर होने पर वापिस मिलता है। 

    इस प्लान की जोखिम शुरू होने के जरुरी विकल्प :


    • अगर जिसका बिमा लिया है उसकी उम्र ८ साल से कम है तो बीमाधारक के ८ साल पुरे होने पर पालिसी जोखिम चालू होगी या फिर पालिसी लेने के २ साल बाद चालू हो सकती है। 
    • अगर बीमाधारक की उम्र ८ साल से ज्यादा है तो पालिसी लेने के बाद तुरंत चालू हो जाएगी।

    LIC SIIP – ULIP Plan No 852  की जरुरी पात्रता :


    • इस प्लान को लेने के लिए पालिसी धारक की कम से कम आयु ९० दिन की हो सकती है। 
    • और ज्यादा से ज्यादा उम्र ६५ साल तक। 
    • मचोरिटी की उम्र ८५ साल तक राखी गयी है। 

    पालिसी समय :


    • इस पालिसी को १० से २५ साल तक के लिए ले सकते है। 
    • इसमे आपको आपके फण्ड राशि को ५ साल का लॉक इन समय होता है। 

    LIC SIIP – ULIP Plan No 852 मे निवेश के लिए उपलब्ध ४ निवेश फण्ड :


    इन ४ फण्ड की खासियत ये है की इनको रिस्क जोखिम के अनुसार निवेश राशि का प्रतिशत रक्खा गया है। 

    1. बांड फण्ड :
    2. सिक्योर्ड फण्ड :
    3. बैलेंस्ड फण्ड 
    4. ग्रोथ फण्ड 
    फण्ड रिस्क सरकारी सिक्योरिटीज  मनी मार्किट इंस्ट्रूमेंट्स  इक्विटी
    बांड फण्ड कम रिस्क  60 To 100 % निवेश 0 To 40 %  निवेश _
    सिक्योर्ड फण्ड  मध्यम रिस्क 45 To 85 %  निवेश 0 To 40 %  निवेश 15 To 55 % निवेश
    बैलेंस्ड फण्ड मध्यम रिस्क 30  To  70 %  निवेश 0 To 40 %  निवेश 30 To 70 % निवेश
    ग्रोथ फण्ड ज्यादा रिस्की 20 To 60 %   निवेश 0 To 40 %  निवेश 40 To 80 %  निवेश


     LIC SIIP – ULIP Plan No 852  राइडर्स विकल्प :


    • एक्सीडेंटल नेबीफिट रायडर आपको इस प्लान मे कुछ अतिरक्त प्रीमियम को देकर मिल सकता है। 
    • इस रायडर का लाभ आपके बिमा पालिसी मचोर होने के पहले ले सकते है। 
    • रायडर मे आपको ज्यादा से ज्यादा १ करोड़ का लाभ मिलता है। यनेकी आपके बिमा के राशि के बराबर का लाभ। 

    प्रीमियम भरने के विकल्प :

    • आप इस पालिसी का प्रीमियम हर महीने ,३ महीने ,६ महीने या फिर हर साल के विकल्प पर भर सकते है। 

    कम से कम प्रीमियम राशि :

    • १ साल के लिए ४० हजार 
    • ३ महीने :२२ हजार 
    • ६ महीने १२ हजार 
    • हर महीने :४ हजार 
    आप इस लिंक पर जाकर प्रीमियम कैलकुलेट कर सकते है :LIC प्रीमियम कैलकुलेटर 

     LIC SIIP – ULIP Plan No 852 गारंटी एडिशन :


    इस प्लान मे आपको आपके  साल के प्रीमियम राशि पर गारंटी एडिशन मिलता है जो की जो की कुछ समय के अंतराल पर दिया जाता है और इस एडिशन को आपके फण्ड  वैल्यू मे ऐड किया जाता है। 

    अंतराल एडिशन प्रतिशत 
    ६ साल बाद  5%
    १० साल बाद 10%
    १५ साल बाद 15%
    २० साल बाद 20%

     LIC SIIP – ULIP Plan No 852 के शुल्क :

    १ मोर्टेलिटी शुल्क :

    पालिसी शुरू होने के समय आपके आपको इस शुल्क को भरना होता है। ये शुल्क आपके बिमा कवरेज राशि अनुसार होता है। लेकिन पालिसी मचोर होने के समय आपको यह शुल्क वापिस भी मिल सकता है। 

    २  प्रीमियम एलोकेशन शुल्क :

    प्रीमियम एलोकेशन चार्जेज आपके प्रीमियम से कट किये जाते है। और शेष राशि से फण्ड यूनिट लिए जाते है। 

    साल ऑफलाइन सेल  ऑनलाइन सेल
    पहला साल  8% 3%
    २ से ५ साल 5.50% 2%
    ५ साल के बाद 3% 1%
                                  सौजन्य :LIC 

    ३ फण्ड मैनेजमेंट शुल्क :

    जैसे म्यूच्यूअल फण्ड मे आपको फण्ड मैनेजमेंट शुल्क होता है। फण्ड मैनेजमेंट आपके फण्ड वैल्यू पर सालाना १. ३५ प्रतिशत का शुल्क लिया जाता है। अगर पालिसी बंद होने पर ०. ५ प्रतिशत का शल्क लिया जाता है। 

    ४ पालिसी डिस्कन्टिन्य होने पर अतरिक्त शुल्क :

    पालिसी बंद करने पर या मतलब यूनिट फण्ड के यूनिट कैंसिल करने पर कुछ शुल्क लिया जाता है। 
    • अगर आप पहले साल हि पालिसी बंद करते है तो आपको ज्यादा से ज्यादा ३ हजार का शुल्क देना होगा। 
    • २ रे साल मे बंद करने पर सालाना प्रीमियम के १५ प्रतिशत या फिर २ हजार का शुल्क लगेगा। 
    • ३ रे साल मे आपको १० प्रतिशत या फिर १५०० शुल्क देना होगा। 
    • ४ थे साल मे आपको ५ प्रतिशत या फिर ज्यादा से ज्यादा १ हजार शुल्क लगेगा। 
    • ५ साल या फिर उसके बाद आपको कोई अतरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। 
    ५ फण्ड स्विच शुल्क :

    एक फण्ड प्रकार से दूसरे मे स्विच करने पर आपको १०० रुपये शुल्क लगेगा। 

    ६ आंशिक राशि निकासी :

    अगर आप आपके फण्ड से कुछ यूनिट कैंसिल करते है तो उसके लिए आपको १०० रुपये शिल्क लगेगा। 


    क्या आपको ये प्लान लेना चाहिए ?


    इस पालिसी का निर्माण सैलरी प्रोफाइल लोगो के लिए किया गया है जो लोग बिमा और निवेश दोनों को करना चाहते है। इससे उनको टैक्स मे छूट पाने मे भी मदत मिलती है। और वित्तीय साल ख़तम होने के पहले ऐसे फण्ड मे निवेश  सैलरी कर्मचारी के लिए अच्छा रह सकता है। इस प्लान मे आपको ४ निवेश फण्ड विकल्प दिया गए है आप फण्ड को बदल भी सकते है इसके आलावा गारंटी एडिशन भी मिलता है लेकिन अगर आप बाकि अतरिक्त शुल्क देखेंगे तो बोहोत ज्यादा लगता है और शेयर बाजार से लिंक्ड होने  के कारन जोखिम भी बढ़ जाती है। मुझे लगता है की आपको इस प्लान से ज्यादा रिटर्न नहीं मिल सकती। 

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ