-->

Stoxkart शेयर ब्रोकर मे खाता खोलने की जानकारी और पूरा विश्लेषण हिंदी मे

स्टॉक्सकार्ट  SMC फाइनेंसियल सर्विसेज का हिस्सा है। स्टॉक्सकार्ट एक डिस्काउंट ब्रोकर है। इस ब्रोकर के ट्रेडिंग प्लेटफार्म और ब्रोकरेज शुल्क के कारन भारत मे ज्यादा तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। इसकी शुरवात १९९४ मे हुई थी। इसके पहले स्टॉक्सकार्ट फुल टाइम सेवा देता था लेकिन जैसे सभी जानते है भारत मे फुल टाइम के बजाये डिस्काउंट ब्रोकर ही ज्यादा चलते है तो उन्होंने अपनी डिस्काउंट ब्रोकरेज सेवा शुरू की। इसके आलावा इनकी कुछ ऐसी खास सेवाएं है जो इस ब्रोकर को अन्य से अलग बताती चलिए जानते है इसके बारे मे



    स्टॉक्सकार्ट की उत्पाद और सेवाएं :

    • इक्विटी निवेश 
    • कमोडिटी निवेश 
    • मुद्रा निवेश 
    • डीमैट खाता 
    • म्यूच्यूअल फण्ड निवेश 
    • रिसर्च और सलाह 

    स्टॉक्सकार्ट  स्टॉक ब्रोकर के फायदे :

    • स्टॉक्सकार्ट जीरो ब्रोकरेज शुल्क सेवा प्रदान करता है इसकी खास बात आपको जब प्रॉफिट होता है तब ही आपको ब्रोकरेज देना पड़ता है। 
    • अगर आपको आपके खाते से कुछ समस्या हो या फिर ट्रेडिंग की आप ग्राहक सेवा से तत्काल जुड़ सकते है और आपके समस्या को तुरंत हल कर सकते है। 
    • ऑनलाइन और आसान खाता खोलने की प्रक्रिया 
    • सभी तरह के शेयर खरीदारी के लिए रोबो सलाह तथा विश्लेषण सेवा। 
    • इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए २५ गुना मार्जिन सुविधा 
    • अच्छे और उन्नत ट्रेडिंग प्लेटफार्म। 
    • म्यूच्यूअल फण्ड सलाह सेवा। 
    • स्टॉक्सकार्ट एजुकेशन सेवा। 

    स्टॉक्सकार्ट मे ट्रेडिंग और डीमैट खाता खोलने का शुल्क :


    खाता प्रकार शुल्क 
    ट्रेडिंग खाता खोलने का शुल्क ५०० 
    ट्रेडिंग खाता AMC शुल्कफ्री 
    डीमैट खाता खोलने का शुल्क फ्री 
    डीमैट खाता AMC शुल्क ३००

    स्टॉक्सकार्ट का ब्रोकरेज शुल्क :


    ट्रेडिंग प्रकारशुल्क
    इक्विटी डिलीवरीफ्री 
    इक्विटी इंट्राडे १५ प्रति ट्रेड 
    इक्विटी फीचर्स१५ प्रति ट्रेड 
    इक्विटी ऑप्शंस१५ प्रति लोट 
    मुद्रा फीचर१५ प्रति ट्रेड 
    मुद्रा ऑप्शंस१५ प्रति लोट 
    कमोडिटी १५ प्रति ट्रेड 

    स्टॉक्सकार्ट के खास बात  ये है की अगर आपको लोस्स होता है तो ब्रोकरेज नहीं लिया जाता सिर्फ प्रॉफिट पर ही ब्रोकरेज लिया जाता है। कॉल एंड ट्रेड के लिए २० रुपये प्रति आर्डर शुल्क लिया जाता है।

    खता खोलने के लिए जरुरी दस्तावेज :

    • पासपोर्ट साइज फोटो 
    • पैन कार्ड 
    • बैंक खता पासबुक /चेक बुक 
    • आधार कार्ड /वोटर आयडी 
    • बैंक स्टेटमेंट या फिर सैलरी स्लिप (कमोडिटी मे निवेश करने के लिए इनकम प्रूफ देना जरुरी )

    स्टॉक्सकार्ट ब्रोकर मे खाता खोलने की जानकारी :



    1. आधार कार्ड के जरिये ऑनलाइन खाता खोल सकते है। 
    2. ऑफलाइन शाखा मे जाकर या फिर फ्रेंचाइजी के माधयम से ऑफलाइन खाता खोल सकते है। 
    १ ऑनलाइन खाता खोलने की प्रोसेस :

    • आप आधार कार्ड के जरिये ऑनलाइन खाता खोल सकते है। वो भी सिर्फ ५ मिनट मे। 
    • इसके लिए आपको स्टॉक्सकार्ट के वेबसाइट पर जाकर खता खोलने की विकल्प पर क्लीक करना होगा। 

    • एक और पेज ओपन होगा जहा पर आपको मेल आयडी और मोबाइल नंबर डालना होगा। 

    • उसके बाद आपको आपके मोबाइल पर OTP मिलेगा उसे डालकर सबमिट करना है। 
    • अगले पेज पर आपको पैन कार्ड नंबर डालकर वेरिफाई करना है। 

    • सबमिट करने के बाद आपको आगे आपकी खाता खोलने की स्कीम को चुनना होगा यहाँ पर आपको ७ विकल्प मिलेंगे। 

    • आपको आपके जरुरत के अनुसार स्कीम प्लान को चुनना है और उसका शुल्क ऑनलाइन भरना है आप Paytm ,नेट बैंकिंग ,क्रेडिट डेबिट कार्ड के माधयम से ऑनलाइन पैसे भर सकते है। 
    • उसके बाद आपको जरुरी दस्तऐवजों को अपलोड करना है। 
    • फिर आपको आधार कार्ड के जरिये आपके POA दस्तवेजो पर इ हस्ताक्षर करना है और सबमिट कर देने है। 
    • सारी प्रोसेस पूरी होने के बाद आपका ट्रेडिंग खाता चालू हो जायेगा और आपको यूजर आयडी और पासवर्ड मेल द्वारा भेजा जायेगा और आप ट्रेडिंग की शुरवात कर सकते है। 
    २  ऑफलाइन खाता खोलने की प्रक्रिया :

    • ऑफलाइन खाता खोलने के लिए आपको स्टॉक्सकार्ट के अधिकृत शाखा मे जाना होगा। 
    • उसके बाद सभी जरुरी दस्तऐवजों के साथ आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा। 
    • और जरुरी खाता खोलने का शुल्क देकर आप आपका खाता  शुरू कर सकते है। 
    खाता खोलने के लिए स्टॉक्सकार्ट ने ७ तरह के स्कीम विकल्प प्रदान किया है। जिसमे आपको अलग अलग शुल्क देना पड़ेगा। ये ऑफर आपको सिर्फ  नया खाता खोलने के वक़्त ही मिलेगी। 

    १  सभी सेगमेंट स्कीम शुल्क :

    इस स्कीम मे आपको सभी सेगमेंट मे निवेश करने के विकल्प को चुनने के लिए ५०० रुपये प्लस १८ फीसदी GST याने ५९० रुपये शुल्क देना पड़ेगा। 


    २  सिर्फ इक्विटी सेगमेंट निवेश स्कीम को चुनने पर :



    अगर आप सिर्फ इक्विटी सेगमेंट निवेश चुनते है तो आपको ३०० रुपये खाता खोलने का शुल्क प्लस १८ फीसदी GST मतलब ३५४ रुपये शुल्क भरना पड़ेगा।

    3  १००० रुपये शुल्क स्कीम :


    इस स्कीम मे आपको १ हजार रुपये और १८ फीसदी gst कुल मिलकर ११८० रुपये भरने होंगे और फिर २ महीने तक ब्रोकरेज ५० फीसदी तक कॅश बैक मिलेगा अगर आप नियमित ट्रेडर है तो ऐसी ऑफर आपके लिए फायदेमंद है।

    ४  २५०० रुपये शुल्क स्कीम :



    इस प्लान मे आपको GST पकड़ के २५०० रुपये खाता खोलते समय भरने है और उसके  बाद अगले ३ महीने के लिए ब्रोकरेज पर ५० फीसदी कॅश बैक मिलेगा।

    ५  ५ हजार रुपये शुल्क स्कीम :



    इस प्लान मे आपको ५ हजार रुपये खाता खोलते वक़्त भरने है। और उसके बाद अगले ६ महीने तक ५० फीसदी कॅश बैक आपको मिलेगा।

    ६  १० हजार रुपये शुल्क स्कीम :



    इस प्लान मे आपको खाता खोलने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पाएगा और जो १० हजार आप भरेंगे उसपर आपको उतना ही ट्रेड मार्जिन सेवा मिलेगी।

    स्टॉक्सकार्ट के ट्रेडिंग प्लेटफार्म की जानकारी :


    स्टॉक्सकार्ट ब्राउज़र बेस्ड ट्रेडिंग प्लेटफार्म :

    • स्टॉक्सकार्ट का सबसे आसान प्लेटफार्म है वेब ब्राउज़र ट्रेडिंग प्लेटफार्म। 
    • अगर आप निवेशक है और लम्बे समय निवेश करते है तो आपको ये प्लेटफार्म अच्छा रहेगा। 
    • आप बिना किसी डाउनलोड से इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर सकते है। 
    • आप इसके जरिये लाइव मार्किट देख सकते है। 
    • तकीनीकी विश्लेषण के लिए आदुनिक तरह के चार्ट भी शामिल है। 
    • शॉर्टकट कीस का इस्तेमाल कर सकते है। 
    • पोर्टफोलिओ होल्डिंग देख सकते है। 
    • इसके अलाव आप म्यूच्यूअल फण्ड भी खरीद सकते है और ट्रैक कर सकते है। 
    • रिसर्च और सलाह सेवा भी शामिल 
    • सभी तरह के आर्डर और रिपोर्ट्स देख सकते है। 
    स्टॉक्सकार्ट डेस्कटॉप ट्रेडिंग प्लेटफार्म :
    • आपको इस प्लेटफार्म के सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करके इनस्टॉल करना पड़ता है। 
    • रोजाना ट्रेडिंग करने वाले निवेशकको को काफी ज्यादा फायदेमंद। 
    • रियल टाइम शेयर बाजार की जानकारी देख सकते है। 
    • तकनिकी विश्लेषण के लिए अलग अलग तरह के चार्ट सेवा। 
    • शार्ट कीस और पोर्टफोलिओ होल्डिंग भी ट्रैक कर सकते है। 
    • मार्किट स्क्रीनर्स 
    • म्यूच्यूअल फण्ड निवेश शामिल 
    • रिसर्च और सलाह सेवा। 

    स्टॉक्सकार्ट क्लासिक मोबाइल एप्लीकेशन :

    • आप इस एप्लीकेशन को आपके फ़ोन पर डाउनलोड कर सकते है। 
    • इस ऍप को इस्तेमाल के लिए काफी आसान और सहज रक्खा गया है। 
    • नाम के तरह क्लासिक सुविधाएं इस ऍप के जरिये दी गयी है। 
    • आपको शेयर को खरीदने हेतु रिसर्च हुए सलाह सेवा दी जाती है। 
    • इस अप्लीकेशन के माधयम से म्यूच्यूअल फण्ड खरीद सकते है और ट्रैक भी कर सकते है। 
    • थीम पर आधारित निवेश विकल्प शामिल। 
    • अच्छे विश्लेषण टूल्स। 
    • लाइव मार्किट वाच। 
    स्टॉक्सकार्ट प्रो मोबाइल एप्लीकेशन :

    • रोजाना ट्रेडिंग करने वाले लोगो को ध्यान मे रखकर इस एप्लीकेशन का निर्माण किया गया है। 
    • सभी इंडिकेटर्स और सेगमेंट का रियल टाइम मार्किट डाटा शामिल। 
    • सबसे उन्नत चार्टिंग तकनीक जिसके जरिये आप आसानी से शेयर का विश्लेषण कर सकते है। 
    • पोर्टेबल एप्प और जल्द आर्डर प्लेसमेंट 
    • सभी सेगमेंट के आसानी से निवेश कर सकते है। 
    • आधुनिक यूजर एक्सपेरिएंस और टेक्नोलॉजी। 

    स्टोक्स म्यूच्यूअल फण्ड :
    • आप स्टष्क म्यूच्यूअल फण्ड के जरिये म्यूच्यूअल फण्ड खरोद सकते है और ट्रैक कर सकते है। 
    • यह एक ब्रोजर आधारित प्लेटफार्म है। 
    • इस सेक्शन प्लेटफार्म मे आप खासतौर पर म्यूच्यूअल फण्ड निवेश पर ध्यान दे सकते है। 
    • जल्द और बिना किसी अन्य दस्तावेजों के आप म्यूच्यूअल फण्ड खरीद सकते है। 
    • आपके निवेश लक्ष्य के अनुसार म्यूच्यूअल फण्ड चुन सकते है। 
    • म्यूच्यूअल फण्ड रिसर्च और सलाह सेवा। 

    मेरी राय :


    अच्छी बातें :
    • स्टॉक्सकार्ट का ब्रोकरेज शुल्क काफी अच्छा है। 
    • एक डिस्काउंट ब्रोकर होने के बाद भी आपको अच्छी रिसर्च सलाह सेवा मिलती है। 
    • नए निवेशकको के लिए अच्छा  ब्रोकर विकल्प। 
    • आधार कार्ड के जरिये कुछ मिंटो मे खाता खोल सकते है। 

    बुरी बातें :

    • औसत मोबाइल एप्लीकेशन सेवा 
    • ऑफलाइन उपस्थिति नहीं। 
    • नया डिस्काउंट ब्रोकर 

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ