-->

रिलायंस सिक्योरिटीज एक पूर्ण कालीन सेवा देने वाला विश्वनीय स्टॉक ब्रोकर जानिए पूरा विश्लेषण

रिलायंस सिक्योरिटीज एक फुल टाइम स्टॉक ब्रोकर है रिलायंस सिक्योरिटीज अनिल अम्बानी के उद्योग समूह का हिस्सा है। इसकी शुरवात 2005 से मुंबई से हुई थी। रिलायंस कैपिटल के नाम से फाइनेंसियल सेवा भी दी जाती है। रिलायंस सिक्योरिटीज को RSEC के नाम से जाना जाता है। और रिलायंस के मुताबिक उनके देश भर के सभी शहरों मे ऑफलाइन उपस्तिथि शामिल है। रिलायंस सिक्योरिटीज अपने शेयर मार्किट के ट्रेनिंग के लिए भी जानी जाती है।(Reliance Securities Hindi Review 2021)


    रिलायंस सिक्योरिटीज की उत्पाद और सेवाएं :(Reliance Securities Product And Services)

    • इक्विटी निवेश 
    • डेरीवेटिव निवेश 
    • मुद्रा निवेश 
    • आईपीओ 
    • म्यूच्यूअल फण्ड निवेश 
    • फिक्स्ड डिपाजिट निवेश 
    • कमोडिटी निवेश 
    • पीएमएस सर्विस 
    • SGB बांड 
    • ETF निवेश 
    • बिमा सेवा 

    रिलायंस सिक्योरिटीज  के फायदे :(Benifits Of Reliance Securities )

    • रिलायंस सिक्योरिटीज एक विश्वसनीय स्टॉक ब्रोकर माना जा सकता है क्यों की पुरे देश मे अच्छी ऑनलाइन उपस्थिति के साथ बिज़नेस मे आगे है। 
    • आप रिलायंस सिक्योरिटीज के वेब ट्रेडिंग प्लॅटफॉमे के जरिये आसानी से ट्रेड कर सकते है। 
    • कॉल एंड ट्रेड की सेवा भी शामिल। 
    • बाकि स्टॉक ब्रोकरों के मुकाबले अच्छी मार्जिन सेवा। 
    • उन्नत और तकनिकी रूप से सक्षम ट्रेडिंग प्लेटफार्म 
    • एक ही निवेश खाते से आप सभी सेगमेंट मे निवेश कर सकते है इक्विटी से लेकर कमोडिटी निवेश तक। 
    • मार्किट बंद होने के समय भी आप आर्डर प्लेस कर सकते है जो की अगले दिन मार्किट चालू होने के बाद सक्रिय हो जाती है। 
    • अच्छी ग्राहक सेवा फ़ोन और ऑनलाइन चाट सुविधा शामिल। 
    • बैंक के सहायता से फण्ड ऐड करना तथा काफी आसान। 

    रिलायंस सिक्योरिटीज मे खाता खोलने का शुल्क :(Account Opening Charges)


    खाता प्रकार शुल्क 
    ट्रेडिंग खाता खोलने का शुल्क 950 
    ट्रेडिंग खाता AMC शुल्कफ्री
    डीमैट खाता खोलने का शुल्क फ्री
    डीमैट खाता AMC शुल्क 200 सालाना 

    रिलायंस सिक्योरिटीज ब्रोकरेज शुल्क की जानकारी :(Brokrage Charges)


    निवेश प्रकार ब्रोकरेज शुल्क 
    इक्विटी डिलीवरी 0.5% To 0.8%
    इक्विटी इंट्राडे 0.5 To 0.005%
    इक्विटी फीचर्स 0.5 To 0.005%
    इक्विटी ऑप्शंस 7 To 10 Per Lot
    मुद्रा फीचर 0.04%
    मुद्रा ऑप्शंस 40 Per Lot 

    ऊपर दिखाई गए ब्रोकरेज शुल्क बेसिक इन्वेस्टर प्लान के लिए है इसके आलावा गोल्ड और प्लैटिनम प्लान रिलायंस सिक्योरिटीज निवेश खाते के साथ देती है।
    सौजन्य :रिलायंस सिक्योरिटीज 
    ब्रोकरेज शुल्क के अलाबा अन्य शुल्क की जानकारी आप इस लिंक पर आकर देख सकते है। 

    खाता खोलने के लिए जरुरी दस्तावेज :(Documents)

    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • पैन कार्ड
    • बैंक खता पासबुक /चेक बुक
    • आधार कार्ड /वोटर आयडी
    • बैंक स्टेटमेंट या फिर सैलरी स्लिप (कमोडिटी मे निवेश करने के लिए इनकम प्रूफ देना जरुरी )

    रिलायंस सिक्योरिटीज मे खता खोलने की प्रक्रिया :(Account Opening Process)

    रिलायंस सिक्योरिटीज के लगभग सभी शहरों मे शाखा होने के कारन खाता खोलना काफी आसान इसके बाद भी आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से खाता खोल सकते है।

    ऑफलाइन खाता खोलने की प्रक्रिया :(Offline Process)

    • ऑफलाइन खाता खोलने के लिए आपको आपके नजदीकी रिलायंस सिक्योरिटीज के शाखा मे जाना होगा। 
    • रिलायंस सिक्योरिटीज के अधिकृत एजेंट /फ्रेन्चाइसी से भी आप खाता खोल सकते है। 
    • शाखा मे जाने के बाद  आपको आवेदन फॉर्म को भरना है आप फॉर्म को यहाँ से डाउनलोड कर सकते है। रिलायंस सिक्योरिटीज आवेदन फॉर्म 
    • फोएम के साथ जरुरी दस्तावेज और खाता खोलने का शुल्क देना है। 
    • सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अप्पके निवेश खाता १ हफ्ते के अंदर चालू हो जायेगा। 
    • आपको क्लाइंट आय डी और पासवर्ड मेल आय डी पर भेजा जायेगा। 

    रिलायंस सिक्योरिटीज मे ऑनलाइन खाता खोलने की प्रक्रिया :(Online Account Opening Process)

    • अगर आपके पास मे  रिलायंस सिक्योरिटीज की शाखा नहीं है तो आप ऑनलाइन खाता खोल सकते है। 
    • इसके लिए सबसे पहले आपको रिलायंस सिक्योरिटीज के अधिकृत वेबसाइट पर जाना है। रिलायंस सिक्योरिटीज 

    • उसके बाद आपको Open Account के विकल्प पर क्लिक करना है। 
    • एक नया पेज खुलेगा जहा पर आपको आपका मेल आय डी ,मोबाइल नंबर ,पैन कार्ड नंबर ,और जन्मा तिथि को डालना है और सबमिट करना है। 

    • उसके बाद आपको मोबाइल नंबंर पर OTP प्राप्त होगी उसे डालकर आपको नंबर वेरिफाई करना है। 
    • उसके बाद आपको बैंक खाते की जानकारी देनी है जिसमे IFSC कोड और बैंक खाता नंबर डालना है। 

    • अगले पेज पर अन्य जानकारी डालनी है जिसमे आपका पूरा नाम आपकी सालाना इनकम ,आपकी पढाई की जानकारी देनी है। 
    • फिर आपको जिस सेगमेंट मे निवेश करना उसे चुनना है और निवेश का प्लान को भी चुनना है। 

    • रिलायंस सिक्योरिटीज आपको 3 डिस्काउंट प्लान विकल्प प्रदान करता है 
    • . प्लान चुनने के बाद खाता खोलने का शुल्क भरना है। 
    • उसके तुरंत बाद आपको जरुरी दस्तावेज के स्कैन कॉपी को अपलोड करना है। 
    • बाद मे आपको POA दस्तावेज की कॉपी प्रिंट निकलकर उसे हस्ताक्षर करके रिलायंस सिक्योरिटीज के पते पर भेज देना है। 
    • आपका निवेश खाता कुछ मिंटो मे चालू हो जायगा और आप निवेश को शुरू कर सकते है। 

    रिलायंस सिक्योरिटीज के ट्रेडिंग प्लेटफार्म :(Reliance Securities Trading Platform)


    रिलायंस इंस्टा प्लस :(Reliance Insta Plus)

    • इंस्टा प्लस एक ब्राउज़र आधारित निवेश प्लेटफार्म है जिसमे आपको वेब ब्रोजर पर लोग इन आय डी पासवर्ड द्वारा लोग इन करना होता है। 
    • इस प्लेटफार्म के जरिये आप खुद का डैशबोर्ड बना सकते है। 
    • लाइव मार्किट वाच सुविधा। 
    • सभी शेयर के बुनियादी रिसर्च रिपोर्ट शामिल। 
    • आप सभी सेगमेंट मे निवेश कर सकते है और आर्डर प्लेस कर सकते है। 
    • इस्तेमाल मे आसान ट्रेडिंग प्लेटफार्म 
    रिलायंस सिक्योरिटीज टिक प्लेटफार्म :(Reliance Securities Tick Platform)
    • टिक एक डेस्कटॉप आधारित ट्रेडिंग प्लेटफार्म है जिसमे डाटा अनालटिक्स और रोबो AI के द्वारा काम करता है। 
    • इस प्लेटफार्म की मदत से आपको पोर्टफोलिओ होल्डिंग के अब के निर्णय लेने मे आसानी होती है। 
    • रोजाना ट्रेडिंग  करने वाल निवेशक के काफी अच्छा प्लेटफार्म है। 
    • रोबोटिक्स की तरह सभी डाटा का  विश्लेषण करके एक सटीक निर्णय लिया जाता है। 
    • आप इस प्लेटफार्म के जरिए खुद की अलग रणनीति बना सकते है। 
    • हीट मैप्स समेत सभी संकेत शामिल। 
    • इंस्टेंट टेक्नीकल नोटिफिकेशन 
    • लाइव मार्किट वाच जो की आप आपके अनुसार बदल सकते है। 
    रिलायंस सिक्योरिटीज टिक प्रो :(Reliance Securities Tick Pro)
    • रिलायंस सिक्योरिटीज टिक प्रो प्लेटफार्म की मदत से आप खासतौर पर डेरिवेटिव्स मे ट्रेड कर सकते है।
    • ये एक मोबाइल ट्रेडिंग एप्लीकेशन प्लेटफार्म है। 
    • डेरिवेटिव्स ट्रेड के लिए ट्रेडिंग चार्ट सेवा शामिल  है। 
    • ऑप्शन कैलकुलेटर टूल्स 
    • लाइव मार्किट वाच 
    • इंटरैक्टिव चार्टिंग सर्विस 
    • स्कैनर्स की सुविधा भी शामिल 
    • UPI के जरिये बैंक फण्ड ट्रांसफर और ऐड कर सकते है। 
    • हिस्टोरिकल चार्ट और डाटा शामिल। 
    R मोबाइल एक्सप्रेस एप्लीकेशन :(R Mobile Express Application)
    • R मोबाइल एक्सप्रेस एक मोबाइल ट्रेडिंग एप्लीकेशन जिससे आप सभी सेगमेंट मे कही से भी निवेश कर सकते है। 
    • इंट्राडे डे के लिए भी यह एक अच्छा एप्लीकेशन इसमे इंट्राडे चार्टिंग अवेलेबल है। 
    • आपके पोर्टफोलिओ होल्डिंग पर ध्यान रख सकते है। 
    • सभी बैंको के जरिये फण्ड ट्रांसफर और ऐड कर सकते है। 
    रिलायंस कमोडिटीज :(Reliance Comodities)
    • रिलायंस कमोडिटीज एप्लीकेशन सिर्फ कमोडिटी ट्रेडिंग के लिए बनाया गया है। 
    • कमोडिटी बाजार वाच लिस्ट 
    • GOOD TILL और GOOD TILL CANCEL आर्डर सुविधा। 
    • MCX मार्किट की चार्टिंग सुविधा। 
    • पोर्टेबल कमोडिटी ट्रेडिंग चार्ट। 
    रिलायंस सिक्योरिटीज रिसर्च सेवा:(Reliance Securities Research Service)
    • एक पूर्ण कालीन सेवा ब्रोकर होने के नाते रिलायंस सिक्योरिटीज रिसर्च सेवा प्रदान करता है। 
    • आप इस रिसर्च सेवा का लाभ बिना अतरिक्त शुल्क दिए आपके प्लेटफार्म के माधयम से ले सकते है। 
    • इसमे आपको मार्किट शुरू होने के पहले का रिपोर्ट। 
    • फीचर और ऑप्शन रेसच कॉल 
    • इक्विटी शेयर रिसर्च पिक 
    • मॉडल पोर्टफोलिओ सेवा। 
    • सभी तरह के रिसर्च रिपोर्ट सेवा शामिल है। 
    • आप रिलायंस से पीएमएस भी ले सकते है। 
    • सटीक रिसर्च के लिए रिलायंस सिक्योरिटीज के पास अनुभवी और कारगर स्टाफ है। 

    मेरी राय :(Should You Opt)

    अच्छी बातें :(Pros)
    • रिलायंस सिक्योरिटीज की ऑफलाइन उपस्तिथि काफी अच्छी है। 
    • रिलायंस एक ब्रांड के रूप मे अच्छे ब्रोकर है। 
    • टिक प्रो जैसा आधुनिक ट्रेडिंग प्लेटफार्म 
    • ग्राहक सेवा अच्छी है। 
    • पीएमएस ,बांड ,और बिमा जैसी अतरिक्त सेवाएं म्यूच्यूअल फण्ड निवेश भी शामिल। 
    बुरी बातें :(Cons)
    • छुपा शुल्क शामिल। 
    • खता खोलने का शुल्क और ब्रोकरेज और अच्छा बन सकता है। 
    • असलियत मे बाजार मे बोहोत कम ब्रांड नाम 

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ