-->

कैसे ले SBI बिज़नेस लोन जानिए सभी तरह के SBI बिज़नेस लोन की जानकारी

SBI देश की सबसे बड़ी बैंक है। SBI छोटे बड़े सभी व्यवसायों के लिए बिज़नेस लोन देती है। एक सरकारी बैंक होने के कारन SBI सरकारी योजनाओ के तहत भी बिज़नेस लोन देती है। इसके आलावा सुरक्षित और असुरक्षित लोन भी SBI देती है। आप आपके छोटे बड़े व्ययसाय के के अलग अलग उद्दिष्टो को पूरा करने के लिए लोन ले सकते है।



SBI SME बिज़नेस के लिए खुद के अलग योजनाओ के अनुसार लोन देती है इसके आलावा सरकारी योजनाए भी है चलिए जानते है SBI के सभी लोन प्रकारो के बारे मे। 


    SBI बिज़नेस लोन लेने के लिए जरुरी दस्तावेज :(SBI Business Loan Documents)

    • आपके बिज़नेस का PAN कार्ड। 
    • लोन का आवेदन फॉर्म पूरा भरकर और उसपर पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ लगाना पड़ेगा। 
    • बिज़नेस के प्रमुख व्यक्ति का वोटर आयडी ,पासपोर्ट ,ड्राइविंग लाइसैंसे ,आधार कार्ड सबमिट करना पड़ेगा। 
    • एड्रेस प्रूफ के लिए वोटर आयडी ,पासपोर्ट ,टेलीफोन बिल ,एलेट्रीसिटी बिल ,आखिरी ३ महीने का बिज़नेस का बैंक स्टेटमेंट या फिर सेल एग्रीमेंट और  लीज दीड दस्तावेज देना पड़ेगा। 
    • बिज़नेस का ITR सर्टिफिकेट ,शॉप सर्टिफिकेट ,सेल्स टैक्स चलांस ,पार्टनरशिप डीड के दस्तावेज। 
    • कंपनी के वित्तीय दस्तावेज प्रॉफिट और लोस्स स्टेटमेंट ,चालू आर्थिक वर्षा के बैलेंस शीट ,आखिरी ३ महीने का डेब्ट स्टेटमेंट। 
    • आपके बिज़नेस के जमीन के कागजात। 

    लोन योजना       ब्याजदर 
    SBI डॉक्टर प्लस लोन  9.75%
    SBI एसेट बैकेड लोन  10.05%
    SBI कमर्शियल एसेट बैकेड लोन  10.80%
    SBI फ्लीट फाइनेंस  8.50%
    SME इ बीज लोन  8.25%
    इ डीलर फाइनेंस लोन  8.30%
    इ वेंडर फाइनेंस लोन  8.30%
    सरलीकृत स्माल बिज़नेस लोन  10.05%
    एक्सपोर्ट पैकिंग क्रेडिट  8.30%
    मेडिकल उपकरणों के लिए लोन  10.25%
    SBI कॉटन जिनिंग प्लीस लोन  8.65%
    SME स्मार्ट स्कोर लोन  10.25%
    SME क्रेडिट कार्ड  10.25%
    फ़ूड प्रोसेसिंग व्यवसाय के लिए लोन  8.75%
    बिज़नेस करेस्पोंडेंट लोन  10.05%


    SBI की अलग अलग बिज़नेस लोन्स :


    SBI के हर एक व्यवसाय के लिए अलग अलग लोन योजना है। आप आपके बिज़नेस और प्रोफेशन के अनुसार लोन ले सकते है। 

    १  SBI डॉक्टर प्लस योजना :(SBI Doctor Plus Loan)

    • SBI डॉक्टर प्लस योजना खासतौर पर डॉक्टर के तौर पर अपना कर्रिएर शुरू करने वाले लोगो के लिए है।
    • इस लोन से प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर्स खुद के क्लिनिक को बनाने के लिए और नए नए उपकरण खरीद ने के लिए इस्तेमाल कर सकते है। 
    • इस लोन मे आपको कम से कम १० लाख का लोन लेना होता है। 
    • और ज्यादा से ज्यादा ५ करोड़ का लोन ले सकते है। 
    • इस लोन को आप ३ से ७ साल के समय मे वापिस कर सकते है। 
    • इस लोन की ताज़ा ब्याजदर ९.७५ फीसदी है। 
    • लोन लेने के लिए आप एक किसी संस्था से या फिर खुद के क्लिनिक के डॉक्टर होना जरुरी। 
    • अगर आप प्रैक्टिस कर रहे है तो आप रेजिस्टर्ड प्रैक्टिशनर होने चाहिए। 
    • २ करोड़ के लोन पर कोई गारंटी की जरुरत नहीं लेकिन उसके ऊपर आपको कुछ प्रॉपर्टी गारंटी के तौर पर दिखानी पड़ेगी। 

    २  SBI एसेट बैकेड लोन :(SBI Asset Backed Loan)

    • इस लोन से आप आपके व्ययसाय के लिए नयी बिल्डिंग का निर्माण कर सकते है। 
    • इसके आलावा व्यवसाय के लिए लगने वाले पैसो की जरुरत भी आप इस लोन के माधयम से कर  सकते है। 
    • आप इस लोन को आपके करेंट अकाउंट से ले सकते है। 
    • यहाँ पर आपको कम से कम १० लाख का लोन लेना होता है। 
    • ज्यादा से ज्यादा २० करोड़ तक की राशि का लोन ले सकते है। 
    • आप १२ महीने से लेकर १८० महीने मे लोन को वापिस कर सकते है। 
    • इस लोन को लेने के लिए आप SBI के ग्राहक होना जरुरी। 
    • अगर आपका लोन रिकॉर्ड अच्छा है तो आप आपके पुराने लोन पर टॉप अप भी कर सकते है। 

    ३   SBI कमर्शियल एसेट बैकेड लोन्स :)SBI Commercial Asset Backed Loan)

    • आप इस लोन की सहायता से कमर्शियल रियल एस्टेट को खरीद सकते है। 
    • जैसे की होटल ,ऑफिस ,वेयरहाउस ,यहाँ पर उस एसेट का निर्माण पहले से किया हुआ होता है और इस्तेमाल भी। 
    • आपको इसके लिए कम से कम १० लाख तक का लोन लेना पड़ेगा। 
    • लोन को वापिस करने के लिए १२ महीने से लेकर ७२ महीनो का समय मिलेगा। 
    • इस लोन को लेने के लिए SBI की क्रेडिट सुविधा चालू करनी होगी। 
    • अगर आपका लोन रिकॉर्ड अच्छा है तो आप आपके पुराने लोन पर टॉप अप भी कर सकते है। 

    ४ SBI फ्लीट फाइनेंस :(SBI Fleet Finance)


    • इस तरह का लोन खासतौर पे माल और पैसेंजर ट्रांसपोर्ट करने वाले व्यव्स्याओ के लिए बनाया गया है। 
    • इस लोन से आप खुद के व्ययसाय के लिए नया वाहन खरीद सकते है। 
    • आपको कम से कम ५० लाख तक का लोन लेना होगा। 
    • और ज्यादा से ज्यादा १० करोड़ का लोन आप ले सकते है। 
    • इस वापिस करने के लिए आपको ६६ महीने का समय दिया जाता है। 
    •  यहाँ पर आपको अलग अलग शर्तो पर ६० फीसदी तक का मार्जिन मिल जाता है। 
    •  इस लोन को लेने के लिए आप इस क्षेत्र मे २ साल से ज्यादा का अनुभव  होना चाहिए। 
    • आपके व्यवसाय मे कम से कम १० वाहन होना भी जरुरी है। 
    • इसके आलावा आपके पास वाहन से समन्धित सभी पारकर के परवाने होने चाहिए। 
    • १ करोड़ से ज्यादा का लोन लेने के लिए आपको कम से कम २० फीसदी तक की कोई एसेट गारंटी के तौर पर दिखानी होगी। 

    ५  SBI SME इ बिज लोन :(SBI E0Biz Loan)

    • जो बिज़नेस खुद के प्रोडक्ट को ऑनलाइन इ कॉमर्स वेबसाइट के जरिये बेचते है उनके लिए यह लोन सुविधा है। 
    • ये एक कॅश क्रेडिट फैसिलिटी है। 
    • आपको इसके द्वारा कम से कम ५० लाख का लोन लेना पड़ेगा। 
    • और ज्यादा से ज्यादा ५ करोड़ का लोन आप ले सकते है। 
    • आपके लोन के राशि के १ फीसदी तक प्रोसेसिंग शुल्क लगता है। 
    •  इस लोन को  लेने के लिए आपकी इ कॉमर्स वेबसाइट अधिकृत विक्रेता  के तौर पर रजिस्टर होना जरुरी है। 


    ६  SBI इ डीलर फाइनेंस योजना :(SBI E Dealer Finance Loan )

    • जो डीलर इलेट्रॉनिक  माधयम से डीलिंग करते है उनके लिए यह लोन योजना है। 
    • जो अधिकृत डीलर होते है उनको खुद के जरुरत के अनुसार लोन की राशि ले सकते है। 
    • इस लोन को आपको ९० दिन के अंदर लौटना होता है। ये एक क्रेडिट कार्ड जैसा होता है ,
    • इसमे ३० हजार तक का प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाता है। 
    • इस  लोन योजना मे डीलरों को १०० फीसदी फाइनेंस किया जाता है.

    ७  इ वेंडर फाइनेंस योजना :(SBI E Vendor Finance Loan)

    • इस फसिलटी के माद्यम से बिज़नेस के वेंडर्स तुरंत लोन ले सकते है। 
    • ये एक पूरी तरह से ऑनलाइन प्रोसेस है। 
    • यहाँ पर भी आप आपके जरुरत के हिसाब से लोन ले सकते है। 
    • लोन राशि को वापिस करने का समय ९० दिन या फिर उससे ज्यादा हो सकता है। 
    • आपको ५० हजार तक का प्रोसेसिंग शुल्क लग सकता है। 
    • आप इस लोन को वापिस चेक ,NEFT ,RTGS के जरिये कर सकते है। 

    ८  SBI सरलीकृत स्माल बिज़नेस लोन :(SBI Simplified Small Business Loan)

    • इस लोन से छोटे बिज़नेस आपके प्रोड्कशन और सेवा को बढ़ा सकते है। 
    • आप इस लोन से कुछ नए एसेट बना सकते है खरीद सकते है। 
    • आप इस योजना के तहत १० लाख का लोन ले सकते है। 
    • और ज्यादा से ज्यादा २५ लाख का लोन ले सकते है। 
    • आपको इस लोन को वापिस करने के लिए ५ साल का समय मिलता है। 
    • इस लोन के लिए फ्लैट ७५०० रुपये प्रोसेसिंग शुल्क लगता है। 
    • १० फीसदी का मार्जिन होता है। 

    ९  SBI एक्सपोर्ट पैकिंग क्रेडिट :(SBI Export Packing Credit)


    • इस तरह के लोन कंपनी प्रोडक्शन और मर्चेंट एक्सपोर्ट करने को मिलते है। 
    • इस लोन की सहयता से आप कच्चा माल खरीद सकते है उसके आलावा आगे के प्रोसेस के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है। 
    • आप आपके जरुरत के अनुसार लोन की राशि चुन सकते है। 
    • आपको  लोन वापिस करने के लिए १८० दिन तक का समय मिल सकता है।
    • आपके लोन की राशि के अनुसार प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाता है। 

    १० मेडिकल  उपकरणों के लिए लोन:(SBI Loan For Medical Eqipment)

    • ये लोन डॉक्टर और अस्पताल को दिया जाता है। 
    • इस लोन से अस्पतालों के लैब मे नए मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए किया जा सकता है। 
    • इस योजना के तहत आप १० लाख का लोन ले सकते है। 
    • आप ज्यादा से ज्यादा २० करोड़ का लोन ले सकते है। 
    • आपको लोन वापिस करने के लिए ३ से ७ साल का समय मिलता है। 
    • लोन का मार्जिन १५ फीसदी है। 
    • यहाँ पर डॉक्टर ,कम्पनिया ,पार्टनरशिप ट्रस्ट हॉस्पिटल्स ,और सोसाइटी लोन को ले सकते है। 
    • लोन को लेने के लिए कम से कम ३ साल इस क्षेत्र मे काम करना जरुरी। 
    • आपका ITR भी होना जरुरी है। 
    • इसके आलावा मेडिकल केंद्र को सब तरह की परमिशन होनी चाहिए। 
    •  २ करोड़ के ज्यादा लोन राशि के लिए आपको २५ फीसदी तक की एसेट गारंटी के तौर पर रखनी चाहिए। 

    ११  SBI कॉटन जिनिंग प्लस लोन :(SBI Cotton Gining Plus Loan)

    • इस तरह के लोन कॉटन गिंगिंग के छोटे बिज़नेस के लिए वर्किंग कैपिटल की जरुरत पूरी करने के लिए और नयी मशीनरी खरीदने के लिए मिलता है। 
    • ये एक टर्म लोन है जिसमे कॅश क्रेडिट विकल्प भी है। 
    • आप इस योजना के तहत १० लाख का लोन लेना होगा। 
    • ज्यादा से ज्यादा आप १ करोड़ का लोना ले सकते है। 
    • आपको लोन  वापिस करने के लिए  ५ से ७ साल का समय मिलता है। 
    • यहाँ पर १५ से २५ फीसदी का मार्जिन लिया जाता है। 

    १२  SBI SME स्मार्ट स्कोर लोन :(SBI SME Smart Score Loan)

    • ये एक कॅश क्रेडिट और टर्म लोन है। 
    • आप आपके बिज़नेस के लिए नया एसेट खरीदने या फिर कैपिटल बढ़ाने के लिए इस लोन को ले सकते है। 
    • पार्टनरशिप फॉर्म ,प्राइवेट लिमिटेड बिज़नेस के लिए एक अच्छा लोन विकल है। 
    •  २५ फीसदी तक का मार्जिन मिल सकता है। 
    • आप ५ लाख से २५ लाख तक का लोन ले सकते है। 
    • आप इस लोन को २ से ५ साल मे वापिस कर सकते है। 
    • इस लोन को अप्लाई करने का अधिकार सिर्फ कंपनी के प्रमोटर को है जिसकी उम्र १८ से ६५ के बिच होनी चाहिए। 

    १३ SME क्रेडिट कार्ड :(SME Credit Card)

    • SME क्रेडिट कार्ड के जरिये आप आपके छोटे बिज़नेस की जरूरतों को पूरा कर सकते है। 
    • आप इस लोन की मदत से शॉप भी खरीद सकते है। 
    • जो छोटे बिज़नेस होते गांव मे होने वाले शॉप्स सेल्फ एम्प्लॉयड बिजनेसमैन   उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। 
    • आप ज्यादा से ज्यादा १० लाख का लोन ले सकते है। 
    • २० फीसदी तक का मार्जिन शामिल। 
    • सभी तरह के छोटे व्यवसाय इस विकल्प से लोन ले सकते है। 

    १४  फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के लिए लोन :(SBI Food Processing Industry Loan)


    • फ्रूट और वेजटेबल्स पर प्रोसेसिंग करने वाले इंडस्ट्रीज इस लोन को ले सकते है। 
    • फ़ूड गेन ,डैलरी प्रोडक्ट्स ,पोल्ट्री बिज़नेस ,फिश प्रोसेसिंग ,इस तरह के जैविक प्रोसेसिंग करेने वाले व्यवसाय इस लोन को ले सकते है। 
    • आप १० लाख से लेकर ५० लाख तक का लोन ले सकते है। 
    • आपके लोन के राशि के अनुसार प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाता है। 

    १५    SBI बिज़नेस कोरेस्पोंडेंट लोन :(SBI Business Corporate Loan)

    • आपके व्यवसाय को बढ़ावा और मदत करने के लिए जो सहयोगी व्यवसाय होते वो इस योजना से लोन ले सकते है। 
    • जैसे की ग्राहक सेवा ,kiosक ऑपरेटर्स ये आपके व्यवसाय मे सहयोग करते है। 
    • आप इस योजना के सहायता से २५ हजार से लेकर ढाई लाख तक का लोन ले सकते है। 
    • लोन वापिस करने का समय आपके लोन के राशि पर निर्भर करता है हलाकि १२ से लेकर ६० महीने तक का लोन समय हो सकता है। 

    १६ प्रधान मंत्री मुद्रा योजना :(Prime Minister Mudra Yojna )

    • इस योजना को प्रधान मंत्री जी ने २०१५ को शुरू किया 
    • इस योजना के जरिये छोटे उद्योजक ,को अपने बिज़नेस को बढ़ने के लिए दिया जाता है। आप कृषि से समन्धित व्यवसाय के लिए लोन ले सकते है। 
    • इस योजना का तहत आप किसी भी बैंक्स से लोन ले सकते है। 
    • ये एक टर्म लोन है। 
    • ज्यादा से ज्यादा १० लाख तक का लोन आप ले सकते है। 
    • शिशु विकल्प के तहत आप ५० हजार तक का लोन ले सकते है। 
    • किशोर विकल्प से आप ५० हजार से ५ लाख तक का लोन ले सकते है.
    • तरुण विकल्प की मदत से आप ५ लाख से लेकर १० लाख तक का लोन ले सकते है। 
    • आप इस लोन को ३ से ५ साल के समय मे वापिस कर सकते है। 
    • आप एकदम नया ,बिज़नेस शुरू करने के लिए भी लोन ले सकते है। 

    १७ SBI  स्टैंड उप इंडिया लोन योजना :(Stand Up India Scheme)

    • इस योजना के तहत आप १० लाख से १ करोड़ तक का लोन ले सकते है। 
    • ये भी एक टर्म लोन जैसा ही है। 
    • आपके बिज़नेस के सभी तरह के जरूरतों के लिए आप लोन इस योजना के तहत लोन ले सकते है। 
    • इस योजना का लोन सिर्फ महिला ,SC ,और ST के लोगो के लिए दिया जाता है। 
    • आप ७ साल के समय लोन को वापिस कर सकते है। 
    • लोन पर 0.२० फीसदी का प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाता है। 
    इस तरह से आप SBI से आपके जरुरत के अनुसार बिज़नेस लोन ले सकते है। अधिक जानकारी और लोन के लिए आवेदन करने के लिए आप SBI के अधिकृत वेबसाइट पर जा सकते है।

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ