-->

LIC की महिलाओ के खास पालिसी LIC आधार शिला पालिसी सबसे कम प्रीमियम वाली पालिसी

Last Updated :07 :27  AM 

LIC की आधार शिला पालिसी टेबल नंबर 944 प्लान जो की खास तौर पर महिलाओ के लिए बनाई गयी पालिसी है ये एक एनोडोमेंट पालिसी प्लान है जिसमे आप हर महीने प्रीमियम दे सकते है। इस पालिसी प्लान के साथ ;LIC महिलाओ को बचत के साथ साथ सुरक्षा भी प्रदान करती है। यह योजना अपने नाम से ही आधार से जुडी है इस पालिसी लेने के लिए आपका आधार कार्ड होना भी जरुरी है। महिलाये इस पालिसी को बिना किसी मेडिकल टेस्ट किये बिना लेने की अनुमति है। इस पालिसी उद्देश्य ये है की महिला पालिसी धारक के मृत्यु के बाद उसके परिवार को एकमुश्त राशि के जरिये सहायता प्रदान करना। आइये जानते है इस पालिसी की खास बातें। 

LIC आधार शिला पालिसी की विशेष बातें :

  • यह योजना सिर्फ महिलाओ के लिए लिए दी गयी है। 
  • इस पालिसी का लाभ लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। 
  • इस पालिसी मे ऑटो कवर सुविधा दी जाती है। 
  • आपको पालिसी के मचोरिटी के बाद इस पालिसी मे तय एकमुश्त राशि दी जाती है। 
  • इस पालिसी की खास बात इसका प्रीमियम बाकि पालिसी के मुकाबले कम होता है। 
  • मचोरिटी समय बिमा धारक को मूल राशि और लॉयल्टी राशि दी जाती है। 
  • हलाकि इस पालिसी मे कैंसर जैसी गंभीर बिमारिओ का इलाज शामिल नहीं है। 
  • इस पालिसी मे आप एक्सीडेंट राइडर और विकलांगता राइड का विकल्प ले सकते है। 
  • इस लीछ पालिसी पर आप लोन भी ले सकते है। 
  • आपको 80 c के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है। 
  • इसके आलावा मचोरिटी समय मिलने वाली राशि पर 10 10 D के तहत टैक्स मे छूट मिलती है। 

LIC आधार शिला पालिसी के लाभ :

  • इस LIC पालिसी का मचोरिटी समय पूरा होने पर आपको भरे हुए प्रीमियम की राशि वापिस मिलती  है जो भी आपका मूलधन होता है आपको वापिस किया जाता है। मचोरिटी समय जो की 5 साल के हो सकता है। 
  • लेकिन अगर 5 साल के पहले बीमाधारक का मृत्यु हो जाता है तो उसे बीमित राशि दी जाती है 
  • इसमे अगर मचोरिटी के पहले लेकिन 5 साल पुरे होने के बाद मृत्यु हो जाती है तो बीमित राशि और लॉयल्टी एडिशन दिया जाता है। 
  • इसके अलाबा 5 साल पुरे होने के बाद अगर आपने ठीक से सारे प्रीमियम भरे हो तो आपको लॉयल्टी एडिशन दिया जाता है। 
  • एक्सीडेंट राइडर का विकल्प चुनकर आप दुर्घटना मे मृत्यु पर अतिरकित लाभ दिया जाता है। 

LIC आधार शिला पालिसी का लाभ लेने के लिए पात्रता :

  • सबसे जरुरी बात यह पालिसी सिर्फ महिलाओ के लिए है। 
  • आप 8 साल की उम्र से इस पालिसी को ले सकते है। 
  • वही 55 साल के आयु तक पालिसी को ख़रीदा जा सकता है। 
  • आप 10 साल के अवधि के लिए पालिसी को ले सकते है। 
  • ज्यादा से ज्यादा 20 साल के लिए पालिसी प्लान लिया जा सकता है। 
  • मचोरिटी आयु ज्यादा से ज्यादा 70 साल तक हो सकती है। 
  • इस पालिसी को लेने के लिए आपको कम से कम 70 हजार और ज्यादा से ज्यादा 3 लाख तक का बिमा निकल सकते है। 
  • आप प्रीमियम की राशि मासिक ,त्रेमासिक ,वार्षिक ,छमाही मोड पर भर सकते है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ