-->

बैंक FD पर ब्याजदर हो रहा है कम पोस्ट ऑफिस की इस योजना मे करे निवेश अभी भी मिलता है बैंक से डबल ब्याज

Last Updated :08:52 PM 

मुंबई :पोस्ट ऑफिस अपने सस्ते और सबसे अच्छे निवेश उत्पादों के लिए जाना जाता है। पोस्ट ऑफिस सरकार नियंत्रित करने के कारन आपको इसमे किये निवेश पर सुरक्षा और गारंटी भी मिलती  है। रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए भी पोस्ट ऑफिस की योजनाए अच्छी होती है। इसमे पोस्ट ऑफिस की मंथली सेविंग स्कीम एक सबसे अच्छा विकल्प है। आप इस योजना मे ज्यादा से ज्यादा 4.5 लाख तक का निवेश कर सकते है जो की 5 साल के लिए होता है इस 5 साल के समय मे आपको हर महीने ब्याज की राशि इनकम के तौर पर मिलती है। और 5 साल बाद आप मूल राशि को निकल सकते। है 

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम योजना के फायदे :

  • सबसे बड़ी बात ये योजना बैंक के फिक्स्ड डिपाजिट जैसी ही है जिसमे आपके पैसे डूबने का डर नहीं होता है और आपके पैसे पर सरकार गारंटी भी देता है। 
  • सरकारी योजना होने के कारन आपके पैसे पूरी तरह सुरक्षित रहते है। 
  • इस योजना मे आपको 5 साल तक निवेश करना होता है आप 5 साल बाद निवेश की गयी राशि निकल सकते है या फिर अगले 5 साल के लिए पुनः निवेश कर सकते है। 
  • आप 1500 रुपये से इस योजना मे निवेश की शुरवात कर सकते है बाद मे आप इस निवेश को बढ़ा सकते है। 
  • आपको इस योजना मे मिलने वाली ब्याज की राशि पर टैक्स देना पड़ता है। हलाकि FD जैसे TDS नहीं कटा जाता है। 
  • आपको इस योजना मे हर महीने ब्याज की राशि मिलती है जिसे आप निकल सकते है अगर आप बाकि बैंक FD से इस योजना का ब्याजदर देखेंगे तो दोगुना लगता है SBI 3 से 4 फीसदी ब्याज देती है जबकि इस योजना मे 6.6 फीसदी का ब्याज मिलता है। 
  • आप आपके नाम से 1 से ज्यादा POMIS खाते खोल सकते है लेकिन इन सभी खातों को मिलकर निवेश 4 लाख 50 हजार से ज्यादा नहीं कर सकते है। 
  • आप जॉइंट खाता खोल सकते है जिसमे 2 से 3 लोग निवेश कर लाभ उठा सकते है। 
  • इस योजना मे नोवेश करने के लिए आप भारत के नागरिक होना जरुरी है। आप आपके 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे के नाम पर खाता खोल सकते है। 
  • 10 साल के बच्चे के नाम पर खाता खोला जा सकता है लेकिन ऐसे समय उनको 18 साल पुरे होने के बाद निवेश राशि मिलेगी।/
  • अगर आपको इस स्कीम से बहार निकलना है तो आप आपके निवेश को RD मे शिफ्ट कर सकते है। 
  • नॉमिनी का विकल्प खाता खोलते समय ऐड किया जा सकता है। 
  • आप आपके निवेश पर मिलने वाले ब्याज को आपके बचत खाते मे ले सकते है आप चाहे तो इसे फिर से इसी योजना मे निवेश भी कर सकते है। 
  • एक शहर से दूसरे शहर मे ट्रांसफर होने के बाद आप पोस्ट ऑफिस मंथली सेविंग खाते को भी ट्रांसफर कर सकते है। 

POMIS मे खाता खोलने की प्रोसेस :

  • POMIS योजना मे निवेश करने के लिए सबसे पहले आपके पास बचत खता होना चाहिए अगर  नहीं है तो आप नया पोस्ट ऑफिस बचत खाता निकल सकते है। 
  • इसके  बाद आपको POMIS  एप्लीकेशन को पोस्ट ऑफिस से लेना है। 
  • आपको इस फॉर्म भर देना है। 
  • उसके साथ जरुरी दस्तावेज आय डी प्रोयोफ़ ,एड्रेस प्रूफ ,पासस्पोर्ट साइज फोटो पोस्ट फॉर्म के साथ जोड़ना है और फॉर्म पर हस्ताक्षर करना है। 
  • उसके बाद खाते मे निवेश की राशि को जमा करना है। जो की आप कॅश ,चेक पेमेंट कर सकते है। 

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम योजना मे समय से पैसे निकलना पड़ता है महंगा :

  • POMIS स्कीम मे समय से पहले पैसे नहीं निकलने चाहिए इसे आपको कुछ भी फायदा नहीं होगा। 
  • अगर आप 1 साल के पहले ही निवेश वापिस लेते है तो आपको इसपर कुछ भी लाभ नहीं होगा। 
  • 1 साल बाद लेकिन 3 साल पहले खाते को बंद करने पर आपको मूल निवेश राशि वापिस दी जाती है जिसपर 2 फसीआडी की पेनल्टी देनी पड़ती है। 
  • 3 साल बाद POMIS खता बंद करने पर आपको 1 फीसदी की पेनल्टी लगती है और मूल निवेश राशि वापिस दी जारी है। 

कैसे बैंक FD से बेहतर है ये योजना :


1 ब्याजदर :

अगर आप बैंक FD और इस योजना के ब्याजदर की तुलना करते है तो निश्चित तौर पर आपको इस योजना मे ब्याज ज्यादा मिलेगा। बैंक FD की ब्याज दर इस समय सबसे कम है और इससे कम हो सकती है। 

2  हर महीने मिलता है ब्याज :

आपको इस योजना मे हर महीने का ब्याज इनकम के तौर पर दिया जाता है लेकिन बैंक FD मे आपको मचोरिटी समय ब्याज की राशि और मूल धन दिया जाता है। 

3 TDS नहीं लगता है :

आपको ब्याज और मूलधन की राशि पर TDS नहीं देना पड़ता है जबकि FD पर आपके ब्याज की राशि पर TDS देना पड़ता है। 

POMIS मे निवेश का उदहारण :

ऐसा समझ लीजिये की आपने 4 लाख 50 हजार की राशि इस योजना मे 5 साल के समय के  लिए निवेश की है तो अब के तजा ब्याजदर 6.6 फीसदी है जिसके अनुसार आपको हर महीने 2,475 रुपये का ब्याज इनकम के राउर पर मिलेगा जो की अगले 5 साल तक चलता रहेगा उसके बाद आप सीधे आपकी मूल निवेश राशि 4 लाख 50 हजार को निकल सकते है। 

FD के कम होते ब्याजदर मे POMIS स्कीम निवेश करने वालो को एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है जो की हर महीने इनकम का जरिया भी बन सकती है। इसी हफ्ते मे भारत सरकार ने कम ब्याजदरों के चलते है एक सरकारी योजना को बंद किया। इसका मतलब आगे चलकर FD ब्याजदर कम हो सकती है ऐसे मे इस तरह के योजना मे लोगो का निवेश बढ़ सकता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ