-->

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपाजिट स्कीम सिर्फ 200 रुपये से शुरू कर सकते है निवेश

Last Updated :07:54 AM 

मुंबई :पोस्ट ऑफिस अपने बड़े ब्याजदर वाले योजनाओ के लिए जाना जाता है। बैंको के मुकाबले अच्छे ब्याजदर के कारन पोस्ट ऑफिस मे FD करना लोग ज्यादा पसंद करते है। इसके आलावा देश के कोने कोने मे पोस्ट ऑफिस अपनी सेवा देने के लिए जाना जाता है।  पोस्ट ऑफिस की योजना टाइम डिपाजिट मे आप 1 साल से लेकर 5 साल के लिए निवेश कर सकते है। और ब्याजदर भी काफी अच्छी मिलती है अगर आप इस स्कीम को बैंक से तुलना करेंगे तो आपको इस योजना से ज्यादा फायदा होगा। इस योजना के बारे मे पूरी जानकारी जानने के बाद आप भी इसमे  निवेश करने को तैयार हो जयिंगे। 

 पोस्ट ऑफिस टाइम डिपाजिट स्कीम की विशेषताएं :(Post Office Time Deposit Scheme)

  • पोस्ट ऑफिस सरकार द्वारा चलाये जाने के कारन आपको इस स्कीम पर रिटर्न की गारंटी मिलती है। 
  • आप इस स्कीम के तहत 1 २ 3 और 5 साल के लिए पैसा निवेश कर सकते है। 
  • आप सिर्फ 200 रूपए से इस डिपाजिट स्कीम मे निवेश कर सकते है। 
  • आप कितने भी टाइम डिपाजिट खाते खोल सकते है। 
  • आप टाइम डिपाजिट स्कीम को एक से दूसरे पोस्ट खाते मे ट्रांसफर कर सकते है। 
  • पोस्ट ऑफिस टाइम डिपाजिट स्कीम को मचोरिटी के समय अगर आप चाहे तो आगे भी बढ़ा सकते है। 
  • हलाकि अगर आप मचोरिटी के समय राशि को नहीं निकलते है तो  उसके बाद आपकी जमा मूल राशि और उसपर का ब्याज अपने जोड़कर स्कीम अपने आप नवीकरण हो जाता है। 

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपाजिट मे खाता खोलने के फायदे :

  • सबसे बड़ी बात यह स्कीम पूरी तरह से सुरक्षित है और आपको गारंटेड रिटर्न मिलता है। 
  • आप इसमे नॉमिनी का नाम भी जोड़ सकते है। 
  • आप मचोरिटी के पहले राशि को निकल सकते है। 
  • 5 साल के लिए टाइम डिपाजिट पर आपको सेक्शन 80 C के तहत टैक्स मे छूट मिलती है। 
  • आप 200 रुपये जितनी कम राशि से निवेश कर सकते है। 
  • बैंक के मुकाबले ज्यादा ब्याजदर। 

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपाजिट निवेश करने की पात्रता :

  • कोई भी भारतीय नागरिक इस डिपाजिट स्कीम मे निवेश कर सकता है।
  • आप जॉइंट होल्डर खाता भी खोल सकते है। 
  • 10 साल के अधिक माइनर भी खुद का खाता खोल सकता है। 
  • इसके आलावा NRI को खाता खोलने की अनुमति नहीं है। 

पोस्ट ऑफिस की ब्याजदर :

Time  Intrst Rate 
1 Year  5.50%
2  Year  5.50%
3 Year  5.50%
4 Year  5.50%
5 Year  6.70%
  • पोस्ट ऑफिस मे एक साल टाइम डिपाजिट FD पर आपको 5.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। 3 साल के लिए भी यही ब्याजदर रहेगा। 
  • 5 साल की FD पर आपको  6.7 फीसदी का ब्याज मिलता है। 
  • अगर इन ब्याजदरों की बैंक के साथ तुलना करेंगे तो निश्चित तौर पर आपको फरक समझ जायेगा। 

5 साल के टाइम डिपाजिट पर आपको मचोरिटी समय इतना लाभ होगा :

निवेश की राशि   5 लाख 
ब्याजदर  6.7 फीसदी सालाना 
मचोरिटी समय  5 साल
सालाना ब्याज  38300 
5 साल का कुल ब्याज  191500
मचोरिटी समय कुल राशि 691500 

टाइम डिपाजिट निवेश खाता खोलने की प्रॉसेस :

  • पोस्ट ऑफिस टाइम डिपाजिट खाता खोलने के लिए आप आपके नजदीकी पोस्ट ऑफिस मे जा सकते है। 
  • अगर आपका पहले से पोस्ट ऑफिस मे बचत खाता है तो प्रोसेस आसान हो जाएगी। 
  • निवेश की राशि को आप चेक या फिर कॅश के माधयम से भर सकते है। 
  •  आपको  सिर्फ पोस्ट ऑफिस डिपाजिट का आवेदन फॉर्म जरुरी दस्तावेज और निवेश की राशि भरनी पड़ती है। 
  • पैसे भरने के दिन से आपका निवेश शुरू हो  जाता है। 

खाता खोलने के दस्तावेज :

  • वैलिड आय दी और एड्रेस प्रूफ 
  • 2 फोटो 
  • SB3 फॉर्म 
  • सिग्नेचर स्लिप 
  • पे इन स्लिप 

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपाजिट मे आप समय से पहले निकल सकते है राशि :

  • आप समय से पहले राशि को निकल सकते है। 
  • इसके लिए आपके निवश को कम से कम 6 महीने पुरे हो जाने चाहिए। 
  • अगर आप खाता खोलने के 1 साल पहले राशि निकलना चाहते है तो आपको निकली गयी पर तब तक का साधारण ब्याज दिया जायेगा। 
  • अगर खाता खोलने के 1 साल बाद आप पैसे निकलना चाहते है तो लागु ब्याजदर से 1 फीसदी कम ब्याज आपको दिया  जाता है। 

किसे करना चाहिए निवेश :

  • अगर आप बैंक के फिक्स्ड डिपाजिट जैसा निवेश करना चाहते है लेकिन ज्यादा ब्याजदर चाहिए तो पोस्ट ऑफिस की ये योजना आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। 
  • इसके आलावा आप बिना किसी रिस्क के निवेश करना चाहते है तो अच्छे ब्याजदर के साथ पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपको अच्छे टेरटन देगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ