-->

हर महीने की छोटी छोटी बचत से बनाये एक बड़ा निवेश जाने कैसे खोले SBI मे ऑनलाइन RD खाता

Last Updated :05:58 PM

मुंबई :बचपन मे हम छोटा सा पिग्गी बैंक बना लेते थे और उसमे किसी ने दिए 1 से 2 रूपए जमा कर लेते है इसे हम कई साल  तक रखते थे आपको भी याद होगा इस छोटी छोटी  चिल्लर के बाद इसकी बड़ी रकम बन जाती थी तो हम कितने खुश हो जाते है। इसी तरह आप आज भी छोटा निवेश हर महीने कर सकते है और मुश्किल समय इस राशि का इस्तेमाल कर सकते है। आपको बचपन की तरह पिग्गी पिग्गी बैंक लेने की जरुरत नहीं आप सीधे बैंक मे हर महीने छोटी छोटी राशि को जमा कर सकते है इसके लिए आप SBI मे RD खाता ऑनलाइन खोल सकते है। SBI RD एक पूरी तरह सुरक्षित रिटर्न मानी जाती है। इससे आपको सेविंग की आदत पड़ जाती है। और 3 से 5 साल मे एक बड़ा निवेश बन जाता है। 

SBI RD की विशेष बातें :

  • SBI RD खाता आप कम से कम 1 साल और ज्यादा से ज्यादा 10 सालो के लिए खोल सकते है। 
  • आप हर महीने सिर्फ 100 रुपये का निवेश शुरू करके RD कर सकते है। 
  • आपको खाता खोलने के बाद RD खाते के लिए अलग से पासबुक भी दिया जाता है। 
  • नॉमिनी का नाम ऐड करने के लिए जरुरी नहीं की व्यक्ति रिश्तेदार ही हो। 
  • मचोरिटी के पहले आप RD से पैसे निकल सकते है। 
  • इस RD पर आप जमा राशि के 90 फीसदी तक लोन भी ले सकते है। 

SBI RD मे निवेश करने के फायदे :

  • SBI RD मे आपको एक साथ बड़ा निवेश करने की जरुरत नहीं आप हर महीने थोड़ी सी राशि निवेश कर सकते है जरुरत पड़ने पर उसे बढ़ा भी सकते है। 
  • शेयर बाजार मे  निवेश करने से सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न देती है SBI RD 
  • मचोरिटी के पहले भी आप राशि को निकल सकते है जो की FD मे आप नहीं  कर सकते। 

SBI RD ओर मिलने वाली ब्याजदर :

  • SBI RD पर ब्याजदर हर तिमाही मे बदलती है इस समय 3 से 5 साल के RD पर आपको 6.25 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। 
  • वही वरिष्ठ नागरिकको के लिए 3 से 5 साल के RD पर 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा। 

SBI RD पर मिलने वाला टैक्स लाभ :

  • SBI RD मे निवेश की जाने वाली राशि आपके सालाना इनकम मे ऐड की जाती है। 
  • इसके कारन इस निवेश से मिलने वाले ब्याज के राशि पर आपको 10 फीसदी ब्याज देना पड़ता है। 
  • हलाकि अगर मिलने वाला ब्याज 10 हजार से ऊपर हो तब ही TDS काटा जाता है। 
  • TDS टैक्स मे छूट पाने के लिए आप फॉर्म 15 H और 15H भर सकते है। 

SBI RD निवेश के लिए जरुरी पात्रता :

  • SBI RD मे निवेश करने के लिए आप भारत के नागरिक होने चाइये। 
  • हलाकि NRI भी NRO के जरिये RD खाता खोल सकते है। 
  • 18 साल के  कम उम्र वाले बच्चे भी आपके पिता के  सहायता से SBI RD खोल सकते है। 

SBI RD खाता खोलने के लिए जरुरी दस्तावेज :

  • आय डी प्रूफ के तौर पर आप पैन कार्ड जमा कर सकते है। 
  • एड्रेसू के लिए आधार कार्ड ,पासपोर्ट। 
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो आपको सबमिट  करने पड़ेंगे। 
  • इन सब दस्तावेज की जरुरत आपको बैंक मे जाकर खाता खोलने की वक़्त पड़ेगी। 
  • जब की ऑनलाइन आपके बचत खाते के KYC के जरिये पेपरलेस RD खाता खोला जा सकता है। 

SBI  मे आप 3 तरह के RD खाते खोल सकते है। 

  1. रेगुलर SBI RD खता 
  2. हॉलिडे सेविंग खाता 
  3. SBI फ्लेक्सी डिपाजिट स्कीम। 

SBI मे ऑनलाइन RD खाता खोलने की प्रोसेस :

  • SBI मे ऑनलाइन RD खाता खोलने के लिए आपके पास पहले से SBI का बचत खाता होना जरुरी है। 
  • .आपको इस लिए SBI नेट बैंकिंग के आय डी और पासवर्ड के जरिये लोग इन करना है। 
  • लोग इन होने के बाद आपके डैशबोर्ड मे रिक्वेस्ट का विकल्प होगा जिसके निचे E-Fixed डिपाजिट का विकल्प मिलेगा आपको e-RD के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपको RD विकल्प की जरुरी जानकारी भरनी  है जैसे की मंथली निवेश की राशि ,RD का समय ,निवेश की राशि भुगतान समय सबकी जानकारी देनी है। 
  • सभी जानकारी को एक बार चेक करना है और आगे सबमिट कर देना हैं। 
  • आपके तय समय के लिए उसके बाद जरुरी राशि अपने आप आपके बचत खाते से RD खाते मे डाली जाएगी। और उसपर आपको ब्याज मिलेगा। 
  • मचोरिटी समय आपको निवेश राशि और ब्याज आपके बचत खाते मे दिया जायेगा। 

मचोरिटी के पहले SBI RD राशि निकलना :

  • आप मचोरिर्टी के पहले SBI के RD से राशि निकल सकते है। 
  • लेकिन आप सिर्फ पूरी राशि निकल सकते है आधी राशि निकलने का विकल्प नहीं ,है.
  • बैंक आपके निवेश और निवेश के समय के अनुसार कुछ शुल्क इस पर लेती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ