-->

अब 10 से 18 साल के बच्चो का भी होगा खुद का बैंक खाता फिनो पेमेंट्स बैंक ने लांच की भविस्य सेविंग अकाउंट सेवा यहाँ जाने कैसे खोले खाता

Last Updated :06:54 PM 

मुंबई :अब 10 से 18 साल के बिच के नाबालिग बच्चो का भी खुलेगा बैंक खाता Fino Payments Bank ने इस नए सेवा की शुरवात की है जिसे भविष्य बचत खाता नाम दिया गया है। इसमे 10 से 18 साल के बिच के बच्चो को आधार कार्ड के जरिये बैंक खाता दिया जयगा। फिनो पेमेंट्स बैंक ने बताया की इसे बच्चो की जरूरतों जैसे स्कॉलरशिप /छोटी सेविंग के लिए बनाया गया है। 

 देश मे 10 से 18 साल के बच्चो की संख्या ज्यादा :

  • इस नयी सेवा की शुरवात करते हुए बैंक के CEO आशीष आहूजा ने कहा की भारत की ताकत तुवा आबादी है। 
  • बाकि शिक्षा के साथ  बच्चो को बैंकिंग सीखना भी जरुरी है जिससे बच्चे शुरवात से बैंकिंग और सेविंग का महत्व जान जायेंगे। 
  • इससे बचपन से सेविंग करने की आदत हो जाएगी। 

भविष्य बचत खाते की खास बातें :

  • आपको बता दे की भविष्य बचत खाता बच्चो की जरूरते ध्यान मे रखते हुए खासतौर पर बनाया गया है।
  • इस खाते को इस समय उत्तर प्रदेश ,बिहार और मध्य प्रदेश मे शुरू किया गया है। 
  • इस बैंक खाते को आधार कार्ड के जरिये खोला जा सकेगा बच्चे इसमे अपने छोटी सी निवेश कर सकते है 
  • अगर किसी सरकरी योजना का लाभ उनको मिलता है तो वो भी सीधे उनके बैंक खाते मे DBT के जरिये दिया जायेगा। 
  • इसमे स्कॉलर शिप ,और शिक्षा से जुड़े अन्य योजनाए शामिल है। 
  • इस बचत खाते मे कम से कम राशि रखना जरुरी नहीं है। 
  • इस खाते के साथ बच्चो को एक फ्री डेबिट कार्ड दिया जाएगा जिसके जरिये ATM से कॅश निकासी संभव होगी। 
  • बैंक खाता खोलते समय आधार कार्ड होना अनिवार्य है इसके आलावा एक अलग नंबर भी होना चाइये जो बैंक खाते से जोड़ा जा सके। 
  • बच्चे की उमा 18 साल पूरी होने के बाद सभी KYC दस्तऐवजों को भरकर खाते को रेगुलर सेविंग खाते मे अपडेट किया जा सकेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ