-->

HDFC Ergo ने लांच की कोरोना कवच पालिसी अस्पताल मे भर्ती होने के समय से डिस्चार्ज तक का पूरा खर्चा होगा कवर

Last Updated :06:45 AM 

मुंबई :कोरोना महामारी के मामले मे हर दिन बढ़ोतरी देखि जा रही है इसी के कारन अब इन्सुरन्स कम्पनिया भी कोरोना महामारी से लड़ने के लिए आरोग्य बिमा जारी कर रही है। ऐसे कठिन हालत मे लोगो को बेहतर और सही समय पर  इलाज देने के लिए एक इन्शुरन्स होना काफी जरुरी है। इसी को देखते HDFC एर्गो लाइफ ने कोरोना कवच पालिसी को लांच किया है। दरअसल IRDAI ने सभी बिमा कंपनियों को कोरोना कवच स्टैण्डर्ड हेल्थ इन्शुरन्स पालिसी को लांच करने के निर्देश दिए थे। इस कोरोना कवच के जरिये कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उसके अस्पताल मे भर्ती होने के सारे खर्चे का कवर मिलेगा। 

HDFC Ergo कोरोना कवच प्लान की विशेष बातें :

  • HDFC Ergo कोरोना कवच पालिसी एक स्टैण्डर्ड इन्शुरन्स प्लान है जो आरोग्य से जुडी बुनियादी खर्चे को कवर करता है। 
  • इसे खासतौर पर कोरोना महामारी के इलाज के कवर के लिए लांच किया गया है। 
  • संक्रमण होने के बाद आपको इस पालिसी मे सभी तरह के अस्पताल खर्चे को कवर किया जाता है। 
  • इस पालिसी के तहत आपको कोरोना कवच मिलेगा इसके आलावा आपको एक  विकल्पित कवर भी दिया जाता है। 
  • पालिसी को खरीदने के लिए आपको उम्र 18 से ६५ साल के बिच की होनी चाहिए। 
  • इस पालिसी को लेने के लिए बच्चे की कम से कम उम्र 1 दिन और अधिकतम 25 साल हो सकती है। 
  • कोरोना कवच पालिसी मे आपको कम से इन्शुरन्स राशि 50 हजार हो सकती है इससे ज्यादा आपको 5 लाख रुपये तक कवर मिल सकता है.
  • हलाकि इस इन्शुरन्स पालिसी का समय 3 महीने से लेकर 9 महीने तक हो सकता यही। 
  • इस पालिसी मे आपको एक ऑप्शनल कवर दिया जाता है जो की डेली हॉस्पिटल कॅश कवर का होता है /
  • इस विकल्प के अनुसार अस्पताल मे भर्ती होने के बाद प्रतिदिन नियम राशि के 0.5 फीसदी की राशि लगातार 15 दिन देती है। 

अस्पताल मे भर्ती होने के बाद मिलें वाला कवर :

  • इस बिमा पालिसी के तहत अस्पताल मे भर्ती होने के बाद सारे खर्चे को कवर किया जाता है। 
  • जिसमे बेड चार्ज ,ब्लड टेस्ट ,PPE किट ,ऑक्सीजन ,ICU और डॉक्टर की फी भी कवर की जाती है। 
  • अस्पताल मे भर्ती होने के पहले 15 दिन चेक का खर्चा और  डॉक्टर की फी कवर होती है। 
  • इसके बाद अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने के बाद 30 तक के मेडिकल खर्च को कवर किया जाता है। 
  • अगर आप पर आयुर्वेद से जुड़ा इलाज चल रहा है कोरोना महामारी से जुड़ा तो इसको भी कवर किया जाता है। 
  • अगर कोरोना संक्रमण का इलाज घर मे किया जा रहा है तो ऐसे समय भी मेडिकल का खर्चा अगले 14 दिनों तक कवर किया जाता है। 
  • अस्पताल से घर तक अगर एम्बुलेंस या फिर घर से अस्पताल तक एम्बुलेंस की जरुरत पड़ने पर 2000 रुपये दिए जाते है। 
  • HDFC Ergo इस बिमा प्लान के जरिये 10 हजार से ज्यादा नेटवर्क अस्पतालों के जरिये कॅश लेस्स क्लेम कि सुविधा देता है। 
  • आप इस पालिसी के बारे मे HDFC Ergo की वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी देख सकते है। 
  • सबसे बड़ी आप बात आप इस पालिसी को ऑनलाइन सीधे वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते है। 
  • हलाकि इस पालिसी का प्रीमियम आपको एकमुश्त तरीके से भरना पड़ता है। 
  • आप आपके परिवार के लिए भी कोरोना कवच पालिसी प्लान ले सकते है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ