-->

ICICI लोम्बार्ड का नया सेफ़गार्ड इन्शुरन्स प्लान कोरोना के साथ अन्य बीमारियों के इलाज पर मिलेगा कवर फ़ोन पे पर 2 मिनट मे खरीद सकते है

Last Updated :07:30 PM

मुंबई :ICICI लोम्बार्ड ने एक नयी हेल्थ इन्शुरन्स पालिसी लांच की है जिसका नाम सेफगार्ड इन्शुरन्स प्लान रक्खा गया है। आप इस पालिसी को फ़ोन पे के जरिये बस कुछ मिनट मे खरीद सकते है आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने इसके लिए डिजिटल पेमेंट फ़ोन पे से भागीदारी की है। इस पालिसी के जड़िये बिमा धारक को कोरोना महामारी अन्य बीमारी या भी किसी दुर्घटना के कारन जख्मी होने पर अस्पताल मे भर्ती होने के बाद एक तय की गयी राशि दी जाएगी। आप इस पालिसी को खरीदने के बाद फ़ोन पे पर इसकी जानकारी तुरबत देख सकते है। 

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड सेफ गार्ड पालिसी की खास बातें :

  • इस पालिसी को 18 से 65 साल के बिच के उम्र को कोई भी आदमी ले सकता है। 
  • इस पालिसी को लेने के लिए कोई भी मेडिकल टेस्ट नहीं देनी पड़ती है। 
  • आपको सिर्फ फ़ोन पे पर जाकर खुद की जानकारी देकर पालिसी का प्रीमियम भरना है आपकी पालिसी तुरंत उसी समय शुरू हो जाएगी। 
  • इस पालिसी का प्रीमियम भी काफी कम है आपको पालिसी लेने के लिए सबसे कम 135 रुपये का प्रीमियम भरना पड़ेगा। 
  • इस प्रीमियम पर आपको 500 से 5 हजार तक अस्पताल मे भर्ती होने के प्रतिदिन कवर दिया जायेगा। 
  • हलाकि इस कवर का लाभ लेने के लिए आपको अस्पताल मे कम से कम 48 घंटे भर्ती होना पड़ेगा। 
  • इसके आलावा आप इस पालिसी के तहत किसी भी सरकरी और निजी अस्पताल मे इलाज कर सकते है  आपको कवर की राशि दी जाएगी। 
  • इस पालिसी के लिए क्लेम फाइल करते वक़्त किसी भी बिल को देना नहीं पड़ता है आप सिर्फ डिस्चार्ज सर्टिफिकेट देकर क्लेम प्राप्त कर सकते है। 
  • अगर बिमा धारक को इलाज के लिए ICU मे भर्ती कराया जाता है तो कवरेज की राशि दोगुनी दी जाती है 

फ़ोन पे वॉलेट के जरिये खरीद सकते है आईसीआईसीआई लोम्बार्ड सेफ हुअर्ड पालिसी :

  • आपको इस पालिसी को खरीदने के लिए फ़ोन पे वॉलेट डाउनलोड करना होगा फ़ोन पे जो डिजिटल पेमेंट वॉलेट है जो की UPI की मदत से चलता है। 
  • फ़ोन पे वॉलेट ओपन करने के बाद अप्पको हॉस्पिटल कॅश इन्शुरन्स के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपको इन्शुरन्स प्रीमियम की राशि चुननी है यहाँ पर आपको इन्सुरांस की राशि और प्रतिदिन मिलने वाले कवर की जानकारी दी जाती है। 
  • प्रेमिज्म चुनने के बाद आपको आगे आपका नाम ,मेल आय डी और जन्मा तिथि दर्ज करनी है। 
  • इसके बाद अगली स्टेप पर प्रीमियम की राशि को भर देना है। 
  • राशि भरने के बाद आपकी सेफ गार्ड पालिसी चालू हो जाती है। 

पालिसी खरीदने के पहले इन बातो को जाने :

  • इस सेफ़गार्ड पालिसी को खरीदने के पहले कुछ बातो को जाने जिससे आपको पालिसी का लाभ लेना आसान हो जायेगा। 
  • इस पालिसी के तहत अस्पताल मे भर्ती होने के बाद अगले 15 दिन रोजाना आपको कवर की राशि दी जाती है। 
  • इस पालिसी का समय 1 साल का है मतलब आप कितनी भी बार इस पालिसी का लाभ ले सकते है लेकिन आपकी कवर की गयी राशि तक का ही लाभ आपको मिलेगा। 
  • पालिसी लेने के बाद आपको तुरंत इस पालिसी का लाभ नहीं मिलता है इस पालिसी का वेटिंग पिरेड 30 दिन का है। 
  • लाभ लेने के लिए आपको कम से कम 48 घंटे अस्पताल मे एडमिट होना जरुरी है। 
  • ICU मे होने के बाद आपको दोगुनी राशि दी जाती है लेकिन ये भी आपके पालिसी कवर के राशि से ज्यादा नहीं हो सकती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ