-->

बिमा कम्पनियोने लांच की कोरोना कवच और कोरोना रक्षक पालिसी यहाँ जाने पूरी जानकारी

Last Updated :08:07 AM 

मुंबई : कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमणों को देखते हुए IRDA ने कोरोना महामारी के इलाज के लिए खासतौर पर बिमा कवर जारी करने के निर्देश सभी  बिमा कम्पनियो को दिए थे जो की 3 से 9 महीने के लिए है। इन बिमा पालिसी का बिमा IRDA ने कोरोना कवच और कोरोना रक्षक जिसक जाइये कोरोना महामारी के इलाज के खर्चे को कवर किया जा सके। इसके बाद लगभग सभी बिमा कम्पनीओ ने निर्देशों के अनुसार कोरोना कवच और रक्षक पालिसी को लांच किया है। इन पालिसी का कवरेज समय 3 से 9 महीने के बिच का है और कवरेज की राशि 5 लाख है।

कोरोना कवच पालिसी की विशेष बातें :

  • IRDA ने कोरोना कवच पालिसी का नाम सभी बिमा कंपनी को अनिवार्य किया है सबसे पहले कंपनी का नाम डालकर और उसके बाद कोरोना कवच ऐसा लिखना होगा। 
  • इस पालिसी को लेने के लिए आपकी उम्र 18 से 65 के बिच मे होनी चाहिए। 
  • इस कोरोना कवच पालिसी का कवरेज समय 3 महीने 15 दिन से लेकर 9 महीने 15 दिन का है इसमे पहले 15 दिन वेटिंग समय के है जिसके बाद आप इस पालिसी का लाभ ले सकते है इसके पहले आपको कोई लाभ नहीं मिलेगा। 
  • आपको पालिसी कवर लेते समय कवरेज की राशि कम से कम 50 हजार चुननी होगी वही ज्यादा से ज्यादा 5 लाख हो सकती है। 
  • सबसे बड़ी बात आपको पालिसी का प्रीमियम एकमुश्त तरीके से देना होता है। 

कोरोना कवच पालिसी के तहत कवर होने वाले खर्चे :

  • पालिसी धारक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बिमा धारक को अस्पताल मे भर्ती होना पड़ेगा। 
  • अस्पताल मे भर्ती होने के बाद अस्पताल मे इलाज के लिए आनेवाला सभी खर्चा आपके बिमा कवर राशि तक कैशलेस तरीके से कवर किया जाता है। 
  • आप आपके लोए और पुरे परिवार के लिए फ्लोटर प्लान का विकल्प ले सकते है /
  • अस्पताल मे भर्ती होने के बाद  दवाइयों का बिल ,रूम का भाड़ा ,डॉक्टर की फी ,गंभीर समय मे ऑक्सीजन वेंटीलेटर और अन्य खर्चा भी कवर किया जाता है। 
  • अगर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आप घर पर ही ट्रीटमेंट ले रहे है तो इसमे आपके 14 दिन के ट्रीटमेंट का खर्चा कवर किया जाता है। 
  • इसमे भी डॉक्टर का खर्चा दवाई शामिल है और अन्य खर्चा शामिल है। 
  • इस प्लान के तहत अस्पताल मे भर्ती होने के पहले 15 दिन मे इलाज के पहले के डॉक्टर का खर्चा भी कवर किया जाता है। 
  • इसके आलावा अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने के बाद के 30 दिनों का दवाइयों का और अन्य ट्रीटमेंट का खर्चा भी कवर किया जाता है। 
  • इसके आलावा आप हॉस्पिटल डेली कॅश का विकल्प भी ले सकते है जिसमे आपको 15 दिन का आपके बिमा राशि के 0.5 फीसदी की राशि कॅश मे दी जाती है। 
  • हलाकि इसके लिए आपकी प्रीमियम की राशि बढ़ सकती है। 
  • कॅश लेस्स ट्रीटमेंट के लिए आपके बिमा प्रोवाइडर कंपनी के नेटवर्क अस्पतालों मे इलाज करना पड़ेगा अगर दूसरे अस्पताल मे इलाज होता है तो इसके बारे मे बिमा कंपनी जो जानकारी देनी होगी। 

कोरोना कवच प्लान के लिए सबसे अच्छी बिमा कंपनी :

  • कोरोना कवच पालिसी का प्लान एक स्टैण्डर्ड प्लान है जो की आरोग्य से जुडी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू किया गया है। 
  • इसके कारन सभी बिमा कम्पनीओ मे आपको एक जैसी ही सुविधा मिलजी हलाकि उनकी सेवा की क्वालिटी और प्रीमियम की राशि मे अंतर हो सकता है आप इस आधार पर अच्छी बिमा कंपनी चुन सकते है। 

25 से 30 साल के बिच के लोगो के लिए कोरोना कवच पालिसी प्रीमियम बिमा कंपनी अनुसार :


बिमा की राशि  बिमा कंपनी  3.5 महीना 6.5 महीना 9.5 महीना
1 लाख  स्टार हेल्थ  1000 1200 1350
  गो डिजिट इन्शुरन्स      2773 3413 4266
  नेशनल इन्शुरन्स  510 745 900
  बजाज आलियांज  531 708 885
  ओरिएण्टल इन्शुरन्स 215 351 434
  यूनाइटेड इन्शुरन्स 256 412 568
3 लाख  स्टार हेल्थ  2691 3229 3633
  गो डिजिट इन्शुरन्स      5255 6468 8085
  नेशनल इन्शुरन्स  955 1390 1670
  बजाज आलियांज  648 864 1080
  ओरिएण्टल इन्शुरन्स 461 753 932
  यूनाइटेड इन्शुरन्स 464 828 1192
5 लाख  स्टार हेल्थ  3831 4597 5172
  गो डिजिट इन्शुरन्स      7748 9535 11919
  नेशनल इन्शुरन्स  1360 1975 2385
  बजाज आलियांज  792 1056 1320
  ओरिएण्टल इन्शुरन्स 636 1039 1286
  यूनाइटेड इन्शुरन्स 620 1140 1660

कोरोना कवच पालिसी मे इन बातो पर नहीं मिलता है कवर :


  • आपको इलाज के दौरान डॉक्टर ने सुझाये दवाई पर ही कवर दिया जाता है अन्य दवाई का खर्चा नहीं। 
  • कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर ही इलाज का कवर मिलेगा अन्य बीमारी के समय नहीं। 
  • भारत के बहार इलाज का खर्चा कवर नहीं किया जाता है। 
  • भारत सरकार की मान्यता नहीं होने वॉर सेण्टर से टेस्ट करने पर भी पालिसी की सेवा नहीं मिलेगी। 

कोरोना रक्षक पालिसी की विशेष बातें :

  • कोरोना रक्षक पालिसी मे आपको कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर पूरी कवर राशि एक साथ दी जाती है। 
  • इस पालिसी को लेने के लिए भी आपकी उम्र 18 से  65 साल के बिच होनी चाहिए। 
  • कोरोना रक्षक पालिसी आप 3 महीने से लेकर 9 महीने तक के लिए ले सकते है। 
  • इस पालिसी की कवरेज राशि कम से कम 50 हजार और ज्यादा से ज्यादा 2 लाख 50 हजार हो सकती है।
  • इस पालिसी के तहत कोरोना पोस्टिव पाए जाने पर अस्पताल मे भर्ती करने के बाद बिमा कवर की राशि बिमा धारक को एकमुश्त दी जाती है। 
  • हलाकि ये पालिसी सिर्फ आप खुद के लिए ही ले सकते है फॅमिली फ्लोटर विकल्प इसमे शामिल नहीं है। 

कोरोना रक्षक पालिसी का प्रीमियम :

  • कोरोना रक्षक पालिसी इस समय सिर्फ 2 बिमा कम्पनिया दे रही है इसमे स्टार हेल्थ ,फ्यूचर जनरल शामिल है। 

25 से 40 साल के उम्र के लिए कोरोना रक्षक बिमा पालिसी प्रीमियम :



बिमा राशि    बिमा कंपनी  3.5 महीना 9.5 महीना 
 2.5 लाख    स्टार हेल्थ  3846 5192
  फ्यूचर जनरल  510 1079

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ