-->

इस तरह से कॅल्क्युलेट किया जाता है आपके PF का ब्याज यहाँ जाने पूरी जानकारी

क्या आपको पता है आपका PF की कुल राशि पर किस तरह और कितना ब्याज हर साल दिया जाता है  अगर नहीं तो आपको यहाँ पर उसके बारे मे पूरी जानकारी मिलेगी जिससे आप आपके PF की राशि पर मिला ब्याज सही है या नहीं इस बारे मे जान सकते है। आपको बता दे की EPFO पर मिलने वाले ब्याज की गणना कर्मचारी और नियोक्ता की और से किये गए योगदान पर की जाती है। 

इस तरह से किया जाता है योगदान :

  • PF ब्याजदर के बारे मे जानने से पहले इस बात के बारे मे जाने की आपके PF खाते मे  किस तरह से योगदान किया जाता है। 
  • सबसे पहले EPFO मे कर्मचारी की सैलरी से दिया जाने वाला योगदान उसके मिल सैलरी और DA के 12 फीसदी होता है। 
  • इसी समय नियोक्ता की तरफ से भी 12 फीसदी का योगदान आपके PF खाते मे किया जाता है जिसमे 3.67 फीसदी नियोक्ता शेयर के रूप मे दिए जाते है और बाकि के 8.33 फीसदी आपके पेंशन खाते मे ऐड किये  जाते है। 
  • हलाकि 

कैसे की जाती है ब्याज की गणना :

  • कर्मचारी की तरफ से किये जगाये योगदान के बाद उस योगदान पर मिलने वाले सालाना ब्याज की गणन की जाती है। 
  • ब्याज की गणना हर महीने के PF खाते के क्लोजिंग बैलेंस पर की जाती है क्यों की हर महीने का क्लोजिंग बैलेंस अगले महीने का ओपनिंग बैलेंस होता है। 
  • यहाँ पर खाता शुरू होते समय पहले महीने मे ओपनिंग बैलेंस जीरो होता है इसके लिए पहले महीने मे ब्याज भी जीरो ही होता है। 
  • लेकिन आपको हर महीने का ब्याज साल के अंत मे 12 महीनो का पूरा जोड़कर एक साथ पासबुक मे अपडेट किया जाता है जो की आपकी बैलेंस राशि को दर्शाता है। 
  • वही दूसरे साल के लिए आपकी इस साल की क्लोजिंग राशि ओपनिंग राशि के तौर पर ली जाती है और इसी तरह हर महीने ब्याज की गणानां की जाती है। 
  • आपको बता दे की केंद्र सरकार हर 3 महीने मे PF राशि के ब्याजदरों मे बदलाव करती है इसी के अनुसार इस समय PF राशि पर मिलने वाला ब्याजदर 8.50 फीसदी है। 

महीना    बेसिक सैलरी  कर्मचारी शेयर   नियोक्ता शेयर महीने की शेष राशि ब्याजदर
1 25000 3000 1750 4750 जीरो ब्याज 
2 25000 3000 1750 9500 8.5
3 25000 3000 1750 14250 8.5
4 25000 3000 1750 19000 8.5
5 25000 3000 1750 23750 8.5
6 25000 3000 1750 28500 8.5
7 25000 3000 1750 33250 8.5
8 25000 3000 1750 38000 8.5
9 25000 3000 1750 42750 8.5
10 25000 3000 1750 47500 8.5
11 25000 3000 1750 52750 8.5
12 25000 3000 1750 57000 8.5

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ