-->

LIC की लेप्स हुई पालिसी कैसे करे फिर से शुरू यहाँ जाने पूरी ऑनलाइन प्रोसेस

महामारी के इस मुश्किल दौर मे आपके पास बिमा पालिसी होना काफी जरुरी है ऐसे मे अगर आपके पास LIC की बिमा पालिसी है तो आप निश्चितं रह सकते है। इस समय बिमा पालिसी क्यों होनी चाहिए ये बात अब काफी लोगो को समझ मे आयी होगी। LIC ने पिछले हफ्ते इस बात की जानकारी दी है अगर आपके पास LIC की पुराणी पालिसी है जो लेप्स हो चुकी है तो आप उसे फिर से शुरू कर सकते है। 

बिमा पालिसी लेप्स होने का मतलब क्या है ?

  • जिस समय आप बिमा पालिसी लेते है उसके बाद आपके पालिसी का प्रीमियम समय पर भरना काफी जरुरी होता है। 
  • हलाकि अगर आप किसी कारन पालिसी प्रीमियम को समय पर नहीं भर पाते है तो आपको इसके लिए अलग से समय दिया जाता है जिसे ग्रेस पिरेड कहा जाता है। 
  • लेकिन इस समय पर भी आप पालिसी प्रीमियम नहीं भर पाते है तो आपको पालिसी के जरिये मिलने वाले लाभ स्थगित किये जाते है ऐसे पालिसी को ही लेप्स हुई बिमा पालिसी कहते है। 
  • ऐसे समय अगर आपको इस पालिसी का लाभ लेना है तो पालिसी को फिर से शुरू करना पड़ता है। 

लेप्स हुई LIC पालिसी को फिर से शुरू करने की प्रोसेस :

आप लेप्स हुई पालिसी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से फिर से शुरू कर सकते है। 

ऑफलाइन प्रोसेस :

  • LIC पालिसी को ऑफलाइन तरीके से फिर से शुरू करने के लिए आपको आपके LIC शाखा मे मे जाना पड़ेगा।
  • यहाँ पर आप आपके पालिसी की जानकारी देकर पालिसी शुरू करने के लिए जरुरो बातो की जानकारी ले सकते है। 
  • इसके बाद आपके पालिसी को फिर से शुरू करने के लिए आपको जरुरी राशि प्रीमियम के तौर पर भरनी होगी। 
  • पालिसी रिवाइवल करते समय आपको आपके पालिसी पर लगने वाला ब्याज भी भरना पड़ता है जो की कुल राशि मे ऐड होता है। 

ऑनलाइन प्रक्रिया :

  • अगर आप LIC की वेबसाइट पर आपके पालिसी को रेजिस्ट्रेड करा चुके है तो आप सीधे उसमे लोग इन करके इस प्रोसेस को पूरा कर सकते है अगर आप रेजिस्ट्रेड नहीं  है तो आपको रजिस्ट्रेशन पूरा करना पड़ेगा। 
  • इसके लिए आपको सबसे पहले LIC के वेबसाइट पर जाना होगा उसके बाद न्यू यूजर के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • अगले पेज पर आपको पालिसी नंबर ,प्रीमियम ,आपकी जन्म तारीख ,मोबाइल नंबर और मेल आय डी डालना है। 
  • सबमिट करने के बाद आपको आगे मेल यूजर नाम और पासवर्ड चुनने का विकल्प  दिया जायेगा। 
  • यूजर आय डी और पासवर्ड बनाने के बाद आपको इसके जरिये लोग इन करना है। 
  • लोग इन होने के बाद आपको एप्प्स के विकल्प के निचे बेसिक सर्विसेज का विकल्प चुन लेना है। 
  • इस विकल्प मे सबसे निचे आपको Revival Quotation का विकल्प मिलगा आपको उसपर क्लिक करना है। 
  • इस विकल्प पर क्लिक  करने के बाद आपके लेप्स हुई पालिसी और उसे फिर से चालू करने के लिए जरुरी क्वोटेशन की जानकारी आपने सामने आ जाएगी। 
  • अगर आपको पालिसी को फिर से शुरू करना है तो इस कोटशन की राशि को ऑनलाइन पेमेंट के जरिये भर देना है। 
  • पेमेंट पूरा होने के बाद आपकी पालिसी नियमित समय के अनुसार फिर से चालू हो जाएगी और आपको पालिसी के लाभ भी मिल सकेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ