मुंबई :यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने होम लोन दरों को कम किया है। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने सैलरी कर्मचारीओ के लिए होम लोन ब्याजदर को घटाकर 6.7 फीसदी कर दी है। आपको बता दे की यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया जो की एक सरकरी बैंक है और इस समय सबसे कम ब्याजदर पर होम लोन की सुविधा दे रही है।
30 लाख तक के लोन पर देना होगा 6.7 फीसदी ब्याज :
- यूनियन बैंक मे अगर आपका सैलरी खता है और आप होम लोन लेने की सोच रहे है तो 30 लाख तक के लोन के ऊपर आपको 6.7 फीसदी से ब्याज देना पड़ेगा।
- हलाकि यह ब्याजदर आपके लोन के राशि और अन्य बातो पर भी निर्भर करती है.
- जैसे इस ब्याजदा पर लोन लेने के लिए आपका कम से कम सिबिल स्कोर 700 या उससे ज्यादा होना चाहिए।
- इसी समय इस ब्याजदर पर 30 लाख तक का होम लोन लेने के लिए महिला आवेदक भी होना जरुरी है।
- अगर आप 30 लाख से ज्यादा का होम लोन लेना चाहते है तो आपके लोन की ब्याजदर बढ़ सकती है।
6.75 फीसदी से लेकर 6.95 तक है साधारण ब्याजदर :
- अगर आप सैलरी कर्मचारी है तो आप 30 लाख तक का लोन 6.75 फीसदी के दर से ले सकते है।
- वही बाकि लोगो के लिए 30 लाख तक के होम लोन की ब्याजदर 6.95 फीसदी से शुरू होती है।
बाकि बैंको ने भी घटाए है होम लोन ब्याजदर :
- कोरोना महामारी के कारन रियल इस्टेट मे अब काफी मुश्किल हालत है ऐसे मे बैंक कम ब्याजदर से होम लोन देकर ग्राहकों को आकर्षित करना चाहते है।
- इसी समय सभी बैंको ने अपने होम लोन के ब्याजदरों को कम किया है बैंक ऑफ़ बड़ोदा सिर्फ 6.85 फीसदी से शुरू होम लोन दे रही है।
- LIC होम लोन ने भी अपने होम लोन के ब्याजदर को घटाकर 6.85 कर दिया है।
- HDFC बैंक की भी 30 लाख तक के लोन की ब्याजदर 6.95 फीसदी है।
और कम हो सकते है होम लोन ब्याजदर :
- आपको बता दे की इसी हफ्ते RBI के बैठक मे रेपो रेट को कम करने का एलान हो सकता है।
- अगर रेपो रेट को और कम किया जाता है तो होम लोन के EMI समेत ब्याजदर और कम हो सकते है जिससे होम लोन काफी सस्ते होने की संभावना है।
0 टिप्पणियां