-->

SBI की शगुन पर्सनल एक्सीडेंट पालिसी यहाँ जाने पूरी जानकारी क्या है खास

SBI की शगुन एक्सीडेंट इन्शुरन्स पालिसी जिसे दुसरो को त्यौहार के समय गिफ्ट के तौर पर भी दिया जाता है। SBI शगुन एक्सीडेंट इन्शुरन्स पालिसी जिससे बिमा धारक की अचानक मौत होने के बाद परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है इसके आलावा एक्सीडेंट के कारन बिमा धारक को विकलांगता आने पर भी इस पालिसी के तहत आर्थिक लाभ दिया जाता है। शगुन एक तोहफे के तौर पर ही दिया जाता है आपके प्रियजनों को पैसे के रूप मे तोहफा देने के आलावा आप इस पालिसी को गिफ्ट कर सकते है जिसका प्रीमियम भी सबसे कम याने 500 रुपये से शुरू होता है। चलिए जानते है पालिसी के बारे मे। 



    SBI शगुन एक्सीडेंट इन्शुरन्स पालिसी की विशेष बातें :

    • आप इस पालिसी को दुसरो को देने के लिए खरीद सकते है इसमे जरुरी नहीं की वो आदमी आपके परिवार का सदस्य ही हो। 
    • जब की इस पालिसी का नाम शगुन पालिसी है इसका मतलब ये नहीं की आपको इसे गिफ्ट हि करना होगा आप इसे खुद के लिए भी ले सकते है। 
    • इस पालिसी का समय 1 साल तक का होता है जिसमे 1 साल तक एक्सीडेंट होने पर कवर दिया।
    • हलाकि इस पालिसी को आप किसी को भी गिफ्ट कर सकते है लेकिन उसकी 18 से 65 के बिच होना भी जरुरी है। 
    • जिस व्यक्ति को आप इस पालिसी को गिफ्ट दने जा रहे है उस व्यक्ति को  खुद के परिवार के सदस्य को ही नॉमिनी बनाना अनिवार्य होगा। 
    • पालिसी को गिफ्ट देने के बाद अगर गिफ्ट लेने वाला आदमी चाहे तो पालिसी को कैंसिल कर सकता है कैंसिल करने के बाद पालिसी समय के अनुसार राशि को वापिस किया जायेगा। 
    • याद 6 महीने पुरे होने के बाद पालिसी कैंसिल करने के बाद आपको कुछ भी राशि वापिस नहीं मिलेगी। 
    • इस पालिसी के प्रीमियम प्लान 501 से 2001 तक उप्लाभ्दा है आप जितना ज्यादा कवर चुनेगे प्रीमियम उतना ही ज्यादा होगा। 
    • आप इस पालिसी को ऑनलाइन खरीद सकते है ऑनलाइन खरीदने पर आपको एजेंट को कमिशन भी नहीं देना पड़ता है। 
    • सबसे बड़ी इस पालिसी का लाभ आप छोटे एक्सीडेंट के कारन अस्पताल मे भर्ती होने पर भी ले सकते है। 

    SBI शगुन एक्सीडेंट हेल्थ इन्शुरन्स पालिसी के लाभ :


    1. इस पालिसी को लेने के बाद अगर बिमा धारक का अपघाती मृत्यु हो जाता है तो उसके नॉमिनी को बिमा की राशि दी जाती है। 

    2 अगर बीमाधारक एक्सीडेंट मे बचने के बाद स्थायी रूप से विकलांग हो जाता है तो उसे बिमा की राशि दी जाती है ,इसी समय शिखा लाभ के तौर पर बिमा राशि के 1 फीसदी या फिर 50 हजार जो कम होगा वो अतरिक्त दिया जाता है ,इसके आलावा बिमा राशि के 1 फीसदी राशि या फिर 25 हजार जो भी कम हो उतनी राशि मकान या फिर गाड़ी के रिपेयर के लिए दी जाती है। 

    3 एक्सीडेंट के बाद बिमा धारक को अस्पताल मे एडमिट करने के बाद 15 दिन तक हर दिन के लाभ के तहत राशि प्रदान की जाती है। हर रोजा ज्यादा से ज्यादा 2 हजार तक की राशि दी जा सकती है हलाकि राशि आपके प्लान और प्रीमियम पर निर्भर करती है। 


    4 अम्बुलैंस कवर के तौर बिमा राशि के 10 फीसदी राशि या फिर ज्यादा से ज्यादा 1 लाख तक की राशि दी जाती है इसमे अस्पताल मे भर्ती करने के बाद से डिस्चार्ज करने तक का एम्बुलेंस कवर शामिल है। 


    SBI शगुन पालिसी को ऑनलाइन खरीदने की प्रोसेस :
    • इस पालिसी को ऑनलाइन खरिदने के लिए आप गूगल पर जाकर SBI Shagun Policy के नाम से सर्च कर सकते है। 
    • इसके बाद आपको SBI शगुन की वेबसाइट की लिंक निचे दिखाई देगी आपको उस लिंक पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद सीधे SBI शगुन पालिसी का पेज खुल जायेगा इस विकल्प मे आपको आपकी मतलब गिफ्ट देने वाले की जानकारी देनी है। 
    • इस जानकारी को सबमिट करने के बाद आपको शगुन पालिसी का प्रीमियम पालिसी का समय चुनना है जिसके बाद जिसको गिफ्ट देना है उसकी  जानकारी डालनी है। 
    • पालिसी प्लान सही तरीके से चुनने के बाद आपको पालिसी प्रीमियम को ऑनलाइन पेमेंट कर देना है। 
    • इसके तुरंत पालिसी दस्तावेज आपको और आप जिसे गिफ्ट देने जा रहे है उसके मेल आय दी पर भेज दिए जायेंगे। 


    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ