-->

बदलती बैंकिंग प्रणाली मे अब बढ़ रहा है डिजिटल पेमेंट्स बैंक का महत्व जाने देश की 5 सबसे बड़ी पेमेंट्स बैंक्स

पेमेंट्स बैंक ग्राहकको को ऑनलाइन और उनके घर तक बैंकिंग सुविधा देने के लिए जानी जाती है। बाकि बैंको के मुकाबले इन बैंको के शाखा मे आपको जाने की जरुरत नहीं पड़ती है। RBI पेमेंट्स बैंक की शुरवात इस लिए की इससे जरिये कम इनकम होने वाले और पिछड़े इलाको मे रहने वाले लोगो को आर्थिक सेवा सुविधाएं उनके घर तक पंहुचा सके। 


क्यों अलग है पेमेंट्स बैंक ?(How Diffrent Are Payments Bank)

  • पेमेंट्स बैंक भी साधारण तौर पर बैंकिंग सेवाएं देने के लिए होती है लेकिन इनकी ज्यादातर सुविधा ऑनलाइन होती है वही पेमेंट्स बैंक पर कुछ निर्बंध भी होते है। 
  • पेमेंट्स बैंक मे खाता सिर्फ भारतीय नागरिक ही खोल सकता है इस बैंक NRI खाता  नहीं खोल सकते है। 
  • बैंकिंग सुविधावो का लाभ लेने के लिए आप इस पेमेन्स बैंक मे बचत और चालू खाता खोल सकते है। 
  • वही इस बैंक मे डिपाजिट की गयी राशि पर आपको साधारण बैंक के ब्याजदर जैसा ही ब्याज दिया जाता है। 
  • हलाकि पेमेंट्स बैंक मे आप 1 लाख से ज्यादा की राशि डिपाजिट नहीं कर सकते है। 
  • इन पेमेंट बैंक्स के ज्यादातर सेवाएं ऑनलाइन होने के कारन आप इनके मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग पर बैंकिंग सेवा का लाभ ले सकते है। 
  • इन बैंको मे खाता खोलने के बाद आप ATM कार्ड के लिए भी आवेदन कर सकते है। 
  • सबसे बड़ी बात इन बैंको से आप लोन सेवा और क्रेडिट कार्ड का लाभ नहीं ले सकते है। 
  • इसी समय पेमेंट्स बैंक बैंकिंग के आलावा अन्य आर्थिक निवेश सेवाएं जैसे की म्यूच्यूअल फण्ड निवेश इन्शुरन्स आदि सेवाएं कभी देती है। 

भारत मे बैंकिंग सेवा देने वाले पेमेंट्स बैंक :(Top Paymenst Bank IN India) 


1) इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक :(India Post Payumenst Bank) 

  • इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक जो की देश की सबसे बड़ी पेमेंट्स बैंक मानी जा सकती है। 
  • पहले ही देश के हर छोटे बड़े कोने मे भारत की पोस्ट बैंक सेवा अपने बैंकिंग सेवा को दे रही है। 
  • अब पेमेंट्स बैंक विकल्प के जरिये पोस्ट बैंकिंग की सेवा ऑनलाइन पेपरलेस तरह से ली जा सकती है। 
  • IPPB इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने अपने सुवधावो का लाभ देने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन बनाया जिसपर आप कुछ ही मिनट मे नया खाता खोलकर उसी सेवाओ का लाभ ले सकते है। 
  • आप इस पेमेंट्स बैंक के जरिये पोस्ट बैंक के बचत योजनाओ मे खाता खोलकर उसका ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है। 
  • इसके आलावा आप सभी तरह बिल भी इस बैंक की मदत से भर सकते है। 

2) Paytm पेमेंट बैंक :(Paytm Payments Bank)

  • Paytm पेमेंट्स बैंक भारत मे एक सबसे लोकप्रिय पेमेंट्स बैंक मे से एक मानी जाती है। 
  • आप इस बैंक की मदत से जीरो बैलेंस बचत खाता खोल सकते है जिसके लिए आपको कुछ दस्ताएज ऑनलाइन ही देने पड़ते है। 
  • आपके बैंक खाते को खोलने के बाद KYC के लिए आपके नजदीकी KYC सेण्टर मे आपको जाना पड़ता है।
  • ऑनलाइन पेमेंट्स करना इस पेमेंट्स बैंक मे काफी आसान है आपको यहाँ पर UPI ,NETFT ,IMPS जैसे कई सारे विकल्प ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए मिलते है। 
  • बैंकिंग सुविधावो के आलावा आप PAYTM पर ऑनलाइन शॉपिंग रिचार्ज लाइट बिल ,लोन EMI पेमेंट आदि बोहोत सारे सुविधावो का लाभ ले सकते है। 

3)  Jio पेमेंट्स बैंक :(Jio Payments Bank)

  • रिलायंस जिओ के अन्य सुविधावो के साथ साथ अब जिओ पेमेंट्स बैंक भी ग्राहकको मे काफी लोकप्रिय हो रही है। 
  • इस बैंक की मदत से आप कुछ मिनट मे नया ऑनलाइन बैंक खाता खोल सकते है। 
  • आपको नया खाता खोलने के लिए कोई अतरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ता है इसी समय कम से कम राशि रखना अनिवार्य नहीं है। 
  • इस पेमेंट्स बैंक की सबसे बड़ी खासियत ये है की आप इस बैंक से अन्य बैंक मे आपका बैंक खाता ट्रासंफर कर सकते है। 
  • आप जिओ पेमेंट्स बैंक के सभी सेवाओ का लाभ जिओ पेमेंट्स बैंक एप्लीकेशनडाउनलोड करके उठा सकते है। 

4) फिनो पेमेंट्स बैंक :(Fino Payments Bank)

  • पेमेंट बैंक की क्षेत्र मे सबसे पुराणी और सबसे विश्वसनीय फिनो पेमेंट्स बैंक को माना जाता है। 
  • अपने अच्छे अच्छे बैंकिंग सेवाओ का कारन यह बैंक भी काफी लोकप्रिय है। 
  • फिनो पेमेंट बैंक मे खाता खोलने के बाद आपको ATM कार्ड की सुविधा देती है। 
  • बाकि पेमेंट बैंक के जैसे ही आप इस बैंक के जरिये सभी तरह के बिल पेमेंट ऑनलाइन कर सकते है। 
  • फिनो पेमेंट बैंक मे आपको 2 लाख तक का फ्री इन्शुरन्स कवर भी मिल जाता है। 
  • फिनो पेमेंट बैंक के जरिये आप DBT सब्सिडी सुविधा का भी लाभ ले सकते है। 

5) एयरटेल पेमेंट्स बैंक :(Airtel Payments Bank)

  • एयरटेल पेमेंट बैंक एक पूरी तरह से आधुनिक बैंकिंग सुविधावो के लिए जानी जाती है। 
  • एयरटेल पेमेंट बैंक भारत एयरटेल का एक हिस्सा है जो की एक टेलीकॉम कंपनी है। 
  • इस एयरटेल पेमेंट बैंक की जरिये आप अटल पेंशन योजना का लाभ ले सकते है। 
  • इस बैंक के जरिये आप ऑनलाइन बिल पेमेंट और मनी ट्रांसफर सुविधा का लाभ आसानी से ले सकते है। 
  • सिर्फ एक मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करके आप सभी बैंकिंग सुविधा वो का लाभ ले सकते है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ