-->

aam aadmi bima yojana lic 2022 ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस जाने पूरी जानकारी

aam aadmi bima yojana lic 2022 LIC के द्वारा शुरू की गयी एक ऐसी योजना है जिसमे खुद की जमीन ना होने वाले ग्रामीण लोगो को लाभ दिया जाता है। यह एक सामाजिक सुरक्षा योजना है  जिसमे छोटे कारोबार करने वाले लोगो को बिमा पोलॉय के जरिये आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अगर आप इस पालिसी को आवेदन कर रहे है तो इस पोस्ट के जरिये आपको  LIC Aam Aadmi Bima Yojana 2022 के बारे मे आवेदन प्रोसेस सभी की जानकारी मिलेगी 



LIC आम आदमी बिमा योजना :

  • LIC की  तरफ से जारी की गयी यह एक  social security scheme है 
  • इस  योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र मे रहने वाले परिवार  के मुख्या व्यक्ति जिनके पास जमीन नहीं है  कम प्रीमियम पर बिमा देती है। 
  • योजना के अनुसार एक  प्रीमियम की राशि होती है जिसे हर साल भरना होता है। 
  • इस योजना के तहत बीमाधारक  नैसर्गिक मृत्य पर भी परिवार को एकमुश्त राशि दी जाती है। 
  • इसी समय विकलांग होने पर  पालिसी  पर कोई प्रीमियम राशि नहीं ली जाती है। 

LIC Aam Aadmi Bima Yojana  योजना की पात्रता:

  • पालिसी धारक की उम्र 18 से 59  वर्ष की बिच की होनी चाहिए। 
  • धारक भारत का मूल निवासी होना जरुरी है। 
  • BPL कार्ड धारक के लिए इस योजना का लाभ आसानी से मिलता है। 
  • धारक खुद परिवार का मुख्या आदमी होणार जरुरी और एक ही आदमी लाता हो। 
  •  ज्यादा जरुरी है की आवेदक ग्रामीण भाग से हो जिसके पास खुद की जमीन ना ही। 

प्रीमियम की राशि :

  • इस योजना के लिए पालिसी धारक को 200 रुपये सालाना प्रीमियम भरना पड़ता है। 
  • इस योजना  के तहत बाकि की 50 फीसदी की राशि सामाजिक सुरक्षा निधि के जरिये राज्य सरकार दी जाती है वही बाकि 50 फीसदी नोडल एजेंसी के द्वारा आती है। 

LIC आम आदमी योजना का लाभ :

  • इस योजना मे मृत्यु के बाद लाभ के रूप मे धनराशि दी जाती है। 
  • इसमे नैसर्गिक रूप से मौत होने पर 30 हजार की राशि धारक को मिलती है। 
  • दुर्घटना मे मृत्यु या फिर शारीरिक विकलांग होने पर 75 हजार की राशि मिलती है। 
  • मानसिक रूप से विकलांगता पर 37500 रूपये दिए जाते है। 
  • इसके आलावा धारक के मृत्यु के बाद उसके 2 बच्चो को 09 वि से 12 वि तक 100 रुपये महीना स्कोलरशिप का लाभ मिलता है इसका भुगतान छमाही के आधार पर किया जाता है। 

आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज :

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • राशन कार्ड 
  • जन्मा प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • वोटर आय डी 

LIC Aam Aadmi Bima Yojana ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस :


Step 1:सबसे पहले आपको LIC की अधिकृत वेबसाइट पर जाना है जो LIC का होम पेज होगा। 

Step 2: होम पेज पर आपको इस पालिसी का नाम दिखाई देगा इसपर क्लिक करना होगा 

Step 3 :इसके तुरंत बाद AABY पालिसी का एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जरुरी जानकारी के साथ फॉर्म भर देना है। 

Step 4:इसके बाद दस्तावेज और पेमेंट NACH पूरा कर देना है 

Step 5 :3 दिन के समय मे आपको आपके पालिसी के दस्तावेज पालिसी नंबर आदि जानकारी दी जाएगी 

ऑफलाइन आवेदन की प्रोसेस :


अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे है तो ऑफलाइन तरीके से भी आसानी से आवेदन किया जा सकता है 

Step 1 :इसके लिए सबसे पहले आपको LIC के एजेंट या फिट ब्रांच मे जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। 

Step 2: आवेदन फॉर्म पर मांगी गयी पूरी जानकारी भरकर जरुरी दस्तावेज अटैच करने होंगे। 

Step 3:इस आवेदन फॉर्म को ;LIC के ऑफिस मे जमा करके आपको पहली प्रीमियम की राशि भरनी होगी 

Step 4 :एप्लीकेशन के सफल वेरिफिकेशन के बाद आपकी पालिसी शुरू की जाएगी और जरुरी जानकारी दस्तावेज आपको दिए जायेंगे। 


पालिसी के तहत क्लेम पाने की प्रोसेस :


पालिसी को लेने के बाद आप किस कारन क्लेम आवेदन कर रहे है इसपर क्लेम की प्रोसेस अलग अलग है। 

1) दुर्घटना या फिर नैसर्गिक मृत्य क्लेम प्रोसेस :

  • किसी दुर्घटना मे या फिर प्राकृतिक रूप से पालिसी धारक के मौत के बाद नॉमिनी क्लेम के लिए आवेदन कर सकता है। 
  • नॉमिनी को डेथ फॉर्म के साथ साथ धारक के मृत्यु प्रमाणपत्र को LIC ऑफिस मे जमा करना होगा। 
  • दस्तावेज मे नैसर्गिक मौत पर  मृत्यु प्रमाण और अपघात के समय पुलिस से [रा[टी FIR कॉपी होनी चाहिए। 
  • क्लेम फॉर्म जमा करने के  LIC के तरफ से क्लेम वेरिफिकेशन प्रोसेस की जाएगी 
  • सभी जानकारी को देखने के बाद LIC के तरफ से क्लेम की राशि नॉमिनी के बैंक खाते मे  जाएगी 

2) शारीरिक विकलांगता पर क्लेम प्रोसेस :

  • अपघात के कारन विकलांगता पर बीमित व्यक्ति क्लेम आवेदन कर सकता है। 
  • फॉर्म के साथ दुर्घटना का FIR प्रमाणपत्र और मेडिकल सर्टिफिकेट होना जरुरी है। 
  • इसके बाद LIC अधिकारी आपके क्लेम फॉर्म  की जांच करके निर्णय देंगे ,
  • वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद क्लेम की राशि धारक के बैंक खाते मे जमा की जाएगी। 

FAQ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :


1) किन कारणों से नहीं मिलता है पालिसी का लाभ ?

  • अगर पालिसी धारक खुद आत्महत्या करता है तो ऐसे समय पालिसी पर कोई लाभ नहीं मिलता है। 
  • इसके आलावा दुर्घटना के बाद अस्पताल मे होने वाले खर्चे के लिए क्लेम आवेदन नहीं किया जा सकता है। 
  • युद्ध जैसे हालातो मे मृत्यु या फिर चोट के बाद लाभ नहीं मिलता है /
  • किसी अपराध मे लगने वाली चोट या फिर मृत्यु पर क्लेम आवेदन नहीं कर सकते 

2) कौन ले सकता है इस LIC आम आदमी योजना का लाभ ?

  • इस योजना के लिए कागज उत्पादक,पापड़ कार्यकर्ता,दूध उत्पादक,रिक्शा चालक,सफाई करमचारी,हस्तकला कारीगर,बीड़ी मजदूर,मछुआरे जैसे कारोबार करने वाले लोग आवेदन कर सकते है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ