-->

UPI क्या होता है नया UPI Pin कैसे सेट करे जानिए पूरी जानकारी

 UPI  क्या होता है w(hat is upi in hindi) UPI एक पेमेंट सिस्टम है जो केंद्र सरकार ने डिजिटल पेमेंट्स के लिए बनाई है। केंद्र सरकार ने देश भर मे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए इस प्रणाली को शुरू किया था। और पिछले कुछ सालो मे छोटे दुकानदार  भी अब कॅश के बजाये डिजिटल पेमेंट का  UPI पेमेंट का स्वीकार करते है। सरकार की तरफ से NPCI National Payments Corporation Of India के जरिये BHIM UPI एप्लीकेशन के जरिये UPI शुरू किया जिसके बाद अब Phone Pe ,Google Pe जैसे कई सारे लोकप्रिय मोबाईल एप्लीकेशन मे UPI ID चालू करके इसे  सभी तरह के पेमेंट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस पोस्ट के जरिये upi kya hai,upi pin kya hota hai,vpa full form,UPI Pin kaise banaye,vpa kaise banaye के बारे मे विस्तार से वताया गया है। 


Table of Contents


UPI क्या है (what is upi in hindi)

  • UPI शब्द का इंग्लिश मे Unified Payment Interface पूरा अर्थ है। 
  • इस UPI प्रणाली को केंद्र सरकार ने NPCI के जरिये 2016 मे शुरू किया था। 
  • UPI के पहले चेक पेमेंट सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता था इसके आलावा RTGS NEFT का विकल्प था।
  • UPI IMPS (Immediate Payment Service) के तकनीक के जरिये काम करता है। 
  • लेकिन UPI एकमात्र ऐसा  विकल्प है जो तुरंत एक से दूसरे खाते मे पैसे ट्रांसफर करने मे मदत करता है। 
  • इस सिस्टम को इस्तेमाल करने के लिए UPI ID बनाना पड़ता है जो एक VPA Virtual Payment Address होता है। 

UPI की खास बातें :

  • UPI   के जरिये पैसे भेजने के लिए बैंक जाने की जरुरत नहीं पड़ती है आप मोबाईल से ही पैसे कही पर भी भेज सकते है। 
  • यह सेवा हर दिन रात 24 घंटे चालू रहती है। 
  • UPI को कोई भी आदमी आसानी से खुद के फ़ोन मे सेटअप करके इस्तेमाल कर सकता है। 
  • UPI मे आपके बैंक खाते की जानकारी दर्ज नहीं करनी पड़ती है जिससे ऐसी जानकारी सुरक्षित रहती है। 
  • सरकार के द्वारा बनाई गयी प्रणाली होने के कारन काफी विश्सनीय है। 
  • UPI को आप अलग अलग एप्लीकेशन मे एक साथ इस्तेमाल कर सकते है। 

बेस्ट UPI Mobile Applications :

  • Phone pe 
  • Google Pe 
  • Amazon 
  • BHIM UPI 
  • Paytm 
  • SBI Pay 
  • Kotak 811
  • Airtel Payments Bank 
  • Axis Pay 
  • Yes Pay 
  • ICICI Pockets 
  • Union Bank UPI 
  • Baroda Mpay 
  • HDFC Bank Mobile Banking 

UPI सेवाएं देने वाले बैंको के नाम :

NPCI ने शुरवात के समय 21 बैंको के जरिये UPI को लांच किया था लेकिन इसके बाद UPI की लोकप्रियता बढ़ती गयी और इस समय कुल 297 बैंक UPI की सेवा अपने ग्रहकको को दे रहे है जिसमे 46 PSP है और 251 issuer है।  सिर्फ इतना ही नहीं अब नेपाल ने भी भारत की UPI प्रणाली अपना ली है UPI तकनीक का इस्तेमाल करने वाला नेपाल पहला देश है। आप सभी UPI Bank Member की सूचि NPCI के अधिकृत वेबसाइट पर लाइव देख सकते है। 


UPI ID को बनाने के लिए जरुरी बातें :

  • UPI ID बनाने के लिए आपके पास एक बैंक खाता होना जरुरी है। 
  • इसी समय आपका मोबाईल नंबर उसी बैंक खाते से जुड़ा रेजिस्टर्ड  होना जरुरी है। 
  • UPI id सेटअप  करने के लिए एक स्मार्ट फोन और इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। 
  • इसके बाद Pin सेटअप करने के लिए ATM कार्ड होना चाहिए जिसके मदत से आप UPI पिन बनायंगे।

UPI ID को कैसे बनाये :

  • UPI ID एक यूनिक एड्रेस  होता है जो सीधे आपके बैंक खाते से लिंक होता है और इससे पैसे स्वीकार और भेजे जा सकते है। 
  • बैंक के खाते पर आपकी बैंक आपको बैंक UPI ID देती है जो की Mobile Number@Bank Name ऐसी होती है। (बैंक के तरफ से दी गयी UPI ID यूनिक होती है आप इसे दोबारा नहीं  बना सकते है। 
  • लेकिन उसी बैंक खाते से आप हर एक UPI एप्लीकेशन मे UPI ID बना सकते है हर  का UPI ID अलग होता है जैसे की फ़ोन पे मे Mobile Number@ybl लगा होता है गूगल पे मे  Mobile Number@oxis ऐसा होता है। 
  • अब इसे  बनाने के लिए आपको बैंक का एप्लीकेशन या फिर अन्य जिस एप्लीकेशन से आप UPI सेट कर रहे है उसे डाउनलोड करना है। (यहाँ पर फ़ोन पे का उदहारण लेते है )
  • फ़ोन पे ऍप डाउनलोड करने के बाद इसमे मोबाईल नंबर के जरिए रेजिस्ट्रे करना है। 
  • इसके बाद Add Bank Account का विकल्प चुनकर आपका बैंक नाम सेलेक्ट करना है। 
  • अगले स्टेप मे आपके रजिस्टर मोबाईल नंबर के जरिये SMS भेकर बैंक खाते की पुष्टि की जाएगी। 
  • बैंक खाता वेरिफिकेशन के बाद आपका UPI ID बन जायेगा जिसे ATM कार्ड के जरिये PIN बनाना है। 

UPI Pin कैसे बनाये :(upi pin kya hota hai)

  • UPI Pin आपके UPI ID के जरीये पैसे भेजने के लिए होता है जो की आपके ATM कार्ड जैसे ही 4 अंको का बनाया जाता है। 
  • UPI ID पैसे  स्वीकार करने के लिए आप दुसरो  को बता सकते है लेकिन UPI Pin दूसरे को बताया नहीं जा सकता। 
  • UPI पिन को बनाने के लिए सबसे पहले आपको UPI एप्लीकेशन को बैंक खाते को ऐड करके UPI आय डी बनाना होता है। 
  • उसके बाद ATM Card  के  जरिये Pin सेटअप करना होता है जिसके लिए आपको ATM Card के आखिरी 4 अंक और समाप्ति की तिथि CVV कोड जानकारी डालनी होती है। 
  • इसके बाद आप रेजिस्ट्रेड  मोबाइल पर OTP भेजा  भेजा  जाता है जिस वेरिफाई करके आपको 4 अंको का PIN सेट करना होता है। 
  • पिन चालू होने के बाद अगले समय UPI ट्रांजेक्शन करते समय उसे पूरा करने के लिए इस पिन को डालना डालना होता है। 

UPI इस्तेमाल  करने के फायदे :

  • UPI डिजिटल पेमेंट इतना फ़ास्ट होता है की कुछ ही सेकण्ड्स मे दूसरे आदमी के खाते मे पैसे भेजे जाते है।
  • पैसे भेजते समय खाता नंबर IFSC जानकारी डालने की  जरुरत नहीं  पड़ती है सिर्फ UPI id या फिर एप्लीकेशन मे मोबाइल नंबर डालकर पेमेंट पूरा हो जाता है। 
  • आप दूसरे आदमी को पैसे भेजने के लिए रिक्वेस्ट भी कर सकते है। 
  • UPI को मोबाईल मे सेट करने के बाद पॉकेट मे कॅश ना होने के समय भी आपको कोई परेशानी नहीं होगी। 
  • UPI प्रणाली केंद्र सरकार की और बनाई और नियंत्रित की जाने के कारन काफी सुरक्षित भी है। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :FAQ 

यूपीआई अकाउंट नंबर क्या होता है?

  • दरअसल UPI एक बैंकिंग पेमेंट सिस्टम है जिसके जरिये एक बैंक से दूसरे बैंक बिना खाते की जानकारी पैसे भेजे जा सकते है। 
  • UPI ID उस UPI सेवा के जरिये जारी किया जाता है जो की यूनिक होता है इसे बदला नहीं जा सकता। 

यूपीआई कोड कौन सा होता है?

  • UPI कोड मतलब UPI पिन यह वो Pin होता है जिसे  आपको पेमेंट पूरा करते समय डालना होता है ,
  • थी वैसे ही  जैसे आप ATM से कॅश निकलते वक़्त Pin एंटर करते है। 

यूपीआई कैसे सेट करते हैं?

  • UPI को सेट  करने के लिए सबसे पहले आपको UPI एप्लीकेशन डाउनलोड करना है। 
  • इसके बाद रेजिस्ट्रेशन पूरा करके बैंक अकाउंट ऐड करके  दिए गए प्रोसेस को पूरा करके UPI सेटअप करना है। 

यूपीआई के मतलब क्या होता है?

  • UPI इस शब्द का पूरा मतलब है  Unified Payment Interface  याने की पेमेंट सिस्टम। 

UPI Auto pay kya hai ?

  • नए UPI मोबाईल एप्लीकेशन UPI Auto Pay की सुविधा  देते है जिसमे हर महीने एक तय राशि चुनी  हुई  के लिए खुद काटी  जाती है। 
  • ऑटो पे के  जरिये म्यूच्यूअल फण्ड SIP ,EMI पेमेंट ,इन्शुरन्स ,अपने आप एक तय समय पर तय राशि को भर सकते है। 

vpa kya hai ?

  • VPA का मतलब Virual Payment Address जिसे पैमेंट पूरा  करने के लिए Bank खता नंबर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। 
  • UPI ID और VPA दोनों एक ही माने जा सकते है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ