-->

प्रधानमंत्री जन धन योजना Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana की पूरी जानकारी in Hindi

भारत ,मंत्री जन धन योजना जो की २०१४ मे शरू हुई है लेकिन आज इस मंदी के दौर मे बोहोत बड़ी साबित हो रही। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य भारत के हर नागरिक को बैंकिग सुविधा देना है। इस योजना मे आप जीरो बैलेंस खाता खोल सकते है। तो चलिए जानते है प्रधान मंत्री जन धन योजना के बारे मे



    प्रधान मंत्री धन योजना की विशेषता और फायदे :

    प्रधान मंत्री जन धन योजना जो की मुख्या तौर पर एक सामान्य बचत खाते जैसा ही होता है लेकिन इसमे कुछ खास सुविधा मिलती है जिनसे ये सबसे अलग बनता है।

    १ देश मे कही भी पैसा भेज सकते है और स्वीकार भी कर सकते है।

    साधारण खाते की तरह आप देश मे कही पर भी पैसा भेज सकते है और स्वीकार भी कर सकते है। आप UPI की सहायता से पैसे भेज सकते है। भीम UPI जो आपका एक पेमेंट एड्रेस होगा।

    २ मोबाइल बैंकिंग तथा SMS बैंकिंग की सुविधा :

    जैसे सभी बैंको मे आपको हर व्यव्हार का SMS अलर्ट मिलता है वैसे ही आपको जन धन खाते पर होगा इसके आलावा आप फ़ोन बैंकिंग की सहायता से खाते का बैलेंस एव स्टेटमेंट कि जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस सेवा के लिए फ़ोन बैंकिंग नंबर आपकी बैंक आपको देगी।

    ३ Rupay डेबिट कार्ड :

    जन धन खाता खुलवाने के बाद आपको बैंक की तरफ से ATM कार्ड दिया जाता है जो की सामान्य ATM कार्ड जैसे ही सभी जगह इस्तेमाल कर सकते है। RUPAY जो की भारत का स्वदेशी डेबिट कार्ड है। जैसे आप वीसा मास्टरकार्ड की विदेशी सेवा वैसे ही आप rupay की सुविधा इस्तेमाल कर सकते है।

    ४ सेविंग्स पर ४ प्रतिशत का ब्याज :

    प्रधान मंत्री जन धान खाते पर जमा राशि पर आपको सालाना ४ प्रतिशत का बाज मिलता है। इसके आलावा आप इस खाते मे फिक्स्ड डिपाजिट और आरडी भी कर सकते है।

    ५  जीरो बैलेंस सेविंग खता :

    खाता खोलते समय आप जीरो से शुरवात कर सकते है कोई भी न्यूनतम राशि नहीं जो आपको खाते मे रखने की जरुरत है। मतलब जीरो बैलेंस पर भी आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा ,है लेकिन अगर खाते मे पैसा रखना फायदेमंद है क्यों की आपको इससे ब्याज मिलता है।


    ६  ३० हजार का जीवन बिमा मुफ्त मे :

    खाता खोलने के बाद खातेधारक को ३० हजार का लाइफ इन्शुरन्स कवर दिया जाता है जिससे अगर किसी कारन खातेधारक की मृत्यु हो जाये तो परिवार को राशि दी जाती है। लेकिन इसके लिए शर्ते है


    • खातेधारक का रूपए कार्ड इस्तेमाल मे जाना जरुरी है।
    • खातेधारक घर की प्रमुख व्यक्ति मे से एक होना जरुरी जिसको उम्र १८ से ५९  के बिच मे हो 
    • बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना जरुरी। 
    • अगर जॉइंट खाता है तो सिर्फ पहला खाता धारक इस योजना के लिए प्राप्त है। 

    ७ २  लाख तक का दुर्घटना सुरक्षा बिमा :

    खाता खोलने के बाद आपको २ लाख का दुर्घटना सुरक्षा बिमा मिलता है। इसका मतलब कहते धारक की मौत पर उसक परिवार को २ लाख की मदत मिलती है इस,इसमे कुछ खास शर्ते है। 
    • इस योजना मे खाता  खोलने के बाद आपको यह एक्सीडेंट कवर दिया जाता है इसके लीये आपको कोई अतिरक्त प्रीमियम नहीं भरना पड़ता है। rupay की तरफ से इसका प्रीमियम दिया जाता है। 
    • इसका लाभ आपको तब ही मिलेगा जब आपका जन धान खता पिछले ३ महीनो मे चालू हो और उससे ट्रांजेक्शन चल रहे हो। 
    • दुर्घटना बिमा कहते धारक के परिवार के किसी भी सदस्य को दी जाती है। 

    ८  १० हजार तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा :

    यह सुविधा ६ महीने या फिर उससे ज्यादा पुराने खातेधारकों के लिए है जिसमे अगर आपका खाता बोहोत अच्छे तरह से चल रहा हो और आपके खाते मे आप ठीक से राशि जमा कर रहे हो तो आपको १० हजार अतरिक्त निकलने की इजाजत मिलती है। और इसपर ब्याज लिया जाता है। 

    १ इसके लिए आपका खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरुरी 
    २ इस सिविधा मे महिलाओ को प्राथमिकता दी जाति है। 
    ३ निकली गए ओवरड्राफ्ट राशि पर १० प्रतिशत का व्याज देना पड़ता है। 


    ९ सरकारी सब्सिडी और पेंशन सीधे बैंक खाते मे दी जाती है

    जब आप किसी सरकारी योजना मे लाभ के पत्र होते है तब आपको पेंशन सब्सिडी का भुगतान सीधे आपके बैंक खाते मे दिया जाता है आप बैंक खाते को सरकारी योजना पेंशन और इन्शुरन्स से जोड़ सकते है। 



    प्रधान मंत्री जन धन खाता खोलने के लिए जरुरी दस्तावेज :

    अगर आपके पास आधार कार्ड है तो अन्य कोई दस्तावेज की जरुरत नहीं पड़ती है। लेकिन आधार कार्ड नहीं है तो आपके निचे के दस्तावे सदर करना अनिवार्य ,है। 

    • वोटर आयडी कार्ड 
    • पैन कार्ड (हाल ही मे सरकार ने पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया है )
    • पासपोर्ट 
    • मनरेगा जॉब कार्ड 
    • ड्राइविंग लाइसेंस 
    • पासपोर्ट साइज फोटो 


    प्रधान मंत्री जन धन खता कैसे खोले ?


    • खाता खोलने के लिए आप किसी भी बैंक की शाखा से संपर्क कर सकते है इसके आलावा व्यवसाय प्रतनिधि एजेंट भी उप्लाभ्दा है। 
    • आप खाता खोलने का आवेदन फॉर्म ऑनलाइन डोनलोड कर सकते है उसके लिए यहाँ क्लिक करे https://pmjdy.gov.in/files/Forms/account-opening/Hindi.pdf
    • बैंक मे आपको खाते का आवेदन फॉर्म और जरुरी दस्तावेज देने है। 
    • सभी कार्यवाही पूरी होने के बाद १० दिन मे आपका खाता शुरू हो जाता है और पासबुक आपको दिया जाता है.
    • खाता खोलने के लिए आपकी उम्र १० साल से ज्यादा होनी चाहिए 
    • आप जॉइन्ट् खाता भी खोल सकते है। 
    प्रधान मंत्री जन धन खता योजना हेल्प लाइन सेवा क्रमांक 

    १८००-१८०-११११ 
    १८००-११-०००१ 

    इसके आलावा हर राज्य के लिए अलग टोल फ्री हेल्पलाइन सुविधा मौजूद है आप इस लिंक पर जाकर उसकी जानकारी देख सकते है। https://pmjdy.gov.in/contactinfo?id=TollFreeBlock


    जन खाते के बारे मे कुछ महत्वपूर्ण बातें :


    • जीरो बैलेंस खाता होने कारन आपको चेक की सुविधा नहीं मिलती इसके लिए आपको खाते मे राशि रखनी जरुरी है। 
    • आप महीने मे १० हजार से ज्यादा राशि नहीं निकल सकते 
    • ATM कार्ड से ४ बार पैसे निकल सकते है ४ के बाद आपको हर एटीएम हस्तांतरण पर १० रुपये शुल्क देना पड़ेगा। 
    • जन धन खाते पर आप एक साल मे १ लाख से ज्यादा राशि नहीं रख सकते है। और एक समय पर ५० हजार नहीं जमा कर सकते है। 

    ब्यूनतम राशि का लिमिट और ब्याजदर आप जिस बैंक की सहायता से खाता खोल रहे हो उमसे पूछताछ करके जान सकते है 
    आप प्रधान मंत्री जन धन योजना के अधिकृत वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है।

    https://pmjdy.gov.in/hi-scheme

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ