-->

LIC की वरिष्ठ नागरिको के लिए पेंशन योजना प्रधान मंत्री वय वंदना योजना की पूरी जानकारी

प्रधान मंत्री वय वंदन योजना जो की ६० साल से ज्यादा आयु के लोगो के लिए एक पेंशन पालिसी है। इस प्लान को LIC की तरफ से दिया गया जैसे सरकरी योजना होती है ठीक वैसा ही है। यह पालिसी प्लान मासिक पेंशन देता है जिसमे 8 फीसदी से अधिक रिटर्न आपको मिल सकती है। हर महीने के  मासिक पेंशन विकल्प रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए भी एक काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। LIC ने इस पालिसी की शुरवात २०१७ से शुरू की। अच्छे ब्याज के कारन १० साल के निवेश के लिए अच्छा विकल्प है।

प्रधान मंत्री वय वंदना योजना की विशेष बातें :

  • प्रधान मंत्री वय वंदना योजना खासतौर पर वरिष्ठ नागरिक को  के लिए है जिनकी आयु ६० साल से ज्यादा है। 
  • ६० साल के बाद आप कभी भी इस योजना मे निवेश कर सकते है ,
  • इस पालिसी से आप १० साल तक मासिक पेंशन का लाभ उठा सकते है। 
  • इस योजना मे आप ज्यादा से ज्यादा 15 लाख तक का निवेश कर सकते है। 
  • इस योजना मे आपको 8 या फिर उससे ज्यादा का ब्याज मिलता है। 
  • योजना के तहत आपको हर महीना १० हजार तक की पेंशन मिल सकती है और सालाना १ लाख २० हजार तक पेंशन की राशि आपके निवेश के राशि पर निर्भर करती है। 
  • आप पेंशन लेने के लिए मासिक,तिमाही ,छमाही,वार्षिक फ्रेक्वेंसी का विकल्प चुन सकते है। 
  • इस योजना के तहत कम से कम १ हजार रुपये की पेंशन आपको हर महीने मिल सकती है। 
  • नए नियम के अनुसार पति और पत्नी दोनों अलग अलग प्लान ले सकते है मतलब दोनों मिलकर ३० लाख तक का निवेश कर सकते है। 
  • इस योजना के निवेश राशि पर GST शुल्क नहीं देना पड़ता। 
  • इस  योजंना मे निवेश की आख्रिर तिथि ३१ मार्च २०२० थी और कोरोना के कारन इसे ३० जून तक बढ़ा दिया गया है। अब इसे ३१ मार्च 2023 तक बढ़ा दिया गया है। 
  • आप इस योजना मे  ३ साल बाद निवेश राशि पर लोन के लिए आवेदन कर सकते है। 

प्रधान मंत्री वय वंदना योजना के लाभ :

  • इस योजना मे आपको १० साल तक एक मासिक इनकम के तौर पर पेंशन मिलती है। 
  • मासिक पेंशन की राशि आपके निवेश के राशि पर निर्भर करती है। 
  • सोच लीजिये की आपने १ हजार रुपये का निवेश किया है। तो अगले १० साल तक आपको उस राशि के अनुसार पेंशन मिलेहि जिसमे ब्याज भी शामिल रहेगा। 
कम से कम १ हजार का निवेश करने पर मिलने वाली पेंशन राशि 
पेंशन मोड    पेंशन की राशि  
मासिक  80
तिमाही  80.5
छमाही  80.3
वार्षिक   83
  • इस टेबल के मुताबिक अगर आप १५ लाख की एक मुश्त राशि निवेश करते है तो आपको १० हजार महीना पेंशन मिल सकती है। 
  • इसमे आपको 8 फीसदी ब्याज मिलता है जिसे आप एक साथ १० साल बाद भी ले सकते है। 
  • १० साल के पहला अगर धारक की मृत्यु हो जाती है तो निवेश की राशि नॉमिनी को वापिस दी जाती है। 
  • 10 साल पुरे होने के बाद मचोरिटी लभग के तहत पेंशन और निवेश की राशि मिल जाती है। 
  • पालिसी लेने के बाद अगर १० साल के मचोरिटी के पहले कुछ आपातकालीन स्तिथि आती है तो आप पालिसी को बंद कर सकते है ऐसे समय आपको आपके पालिसी के 98 फीसदी राशि वापिस दी जाती है। 
  • आपके निवेश के जमा की गयी राशि पर आपको ससेक्शन 80C के तहत ब्याज मे छूट मिलती है। लेकिन ब्याज पर आपको टैक्स देना पड़ेगा। 
  • इस पालिसी पर आप आपातकालीन स्तिथि मे लोन ले सकते है। जो की आपके पालिसी के मूल्य के 75 फीसदी का हो सकता है और इसपर ब्याज 10 फीसदी से लगता है। 
  • आप पालिसी लेने के बाद संतुष्ट नहीं है तो ऑफलाइन खरीदी गयी पालिसी 15 मे वापिस कर सकते है। ऑनलाइन के लिए ३० दिन का समय है। ऐसे समय स्टाम्प ड्यूटी शुल्क को घटाकर बाकि की राशि वापिस दी जाएगी। 
  • पालिसी धारक के आत्महत्या के कारन मृत्यु के बाद उसके नॉमिनी को पालिसी की खरीद मूल्य राशि वापिस दी जाएगी। 

क्या निवेश करना चाहिए :

  • इस योजना मे निवेश करना काफी आसान है और मिलने वाला फायदा भी सम्जहना बाकि पालिसी के मुकाबले आसान है। 
  • जो लोग रिटायरमेंट के लिए निवेश कर रहे है उनके लिए अच्छा विकल्प है SCSS आप 70 वे साल मे भी निवेश करके १० हजार तक की पेंशन ले सकते है। 
  • ब्याजदरे किसी भी आम योजना से बोहोत ज्यादा है। 
  • 10 साल मे आप इन पैसो को कभी भी  नहीं निकल सकते है। 
  • 15 लाख से ज्यादा आप निवेश नहीं कर सकते और ब्याज की राशि पर टैक्स भी देना पड़ता है। 
इस योजना की खासियत ये है की आप  75 साल के उम्र मे भी उतनी पेंशन पा सकते है जितनी 60 साल मे बढ़ेगी तो सिर्फ पालिसी की जमा राशि। इसके लिए 70 से अधिक साल के लोगो के लिए यह पालिसी बोहोत फायदेमंद साबित हो सकती है। 

प्रधान मंत्री वय वंदना योजना को लेने की आखिरी तिथि को बढाकर अब 31 मार्च 2023 कर दिया है याने अब आप इस योजना का लाभ 3 साल और ले सकते है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ