-->

कोरोना काल मे चली गयी है नौकरी ,LIC एजेंट बनकर करे कमाई इस तरह ऑनलाइन कर सकते है आवेदन

Last Updated :06:55 PM 

मुंबई :कोरोना महामारी और लॉक डाउन के कारन पिछले 2 महीनो मे कई सारे लोगो को नौकरी से निकला गया है इसके बाद भारत मे बेरोजगारी दर बढ़ रहा रहा है। इस समय नै नौकरी मिलना भी काफी कठिन हो गया है। दूसरी तरफ सभी चीजों की महंगाई बढ़ रही है ऐसे मे पैसो की कमी पूरी करना बोहोत बड़ी परेशानी बन रही है। लेकिन इन हालातो मे भी कुछ ऐसे जॉब है जो आपको नौकरी के साथ अच्छी कमाई का मौका दे सकता है। इन मे से एक है LIC एजेंट बनाना है। LIC इन्शुरन्स कंपनी मे सबसे विश्वसनीय कंपनी मानी जाती है कुछ लोग अपना पूरा करियर LIC एजेंट के तौर पर करते है आपके आस पास भी होंगे LIC एजेंट। 

LIC एजेंट बनाने के फायदे :

  • LIC एजेंट का एजेंट होना भारत मे एक अच्छा करियर के रूप मे माना जाता है। 
  • LIC पर भारत सरकार का अधिकार होने के कारन LIC सबसे विश्वसनीय बिमा सेवा कंपनी मानी जाती है। 
  • बाकि बिमा कंपनी के एजेंट के मुकाबले आपको तुरंत नयी बिमा पालिसी खोलने का मौका मिल जाता है।
  • किसी भी बिमा कंपनी के मुकाबले LIC अपने एजेंट को ज्यादा कमिसन देती है। 
  • आप इस काम को फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों तरीके से कर सकते है। 
  • LIC की पालिसी काफी आसान होती है इससे लोगो को समझाना काफी आसान होता है। 

आखिरी कितना कमिशन मिलता है LIC एजेंट को :

  • LIC एजेंट के लिए LIC अलग अलग प्लान और पालिसी के ऊपर कमिसन देती है जिसमे पालिसी  पालिसी के प्रीमियम समय को भी देखा जाता है। 
  • सबसे पहले नए LIC पालिसी का प्लान देखा जाता है उसके बाद प्रीमियम भरने के समय को देखा जाता है जितना ज्यादा समय होगा कमीशन भी उतना ही ज्यादा दिया जाता है। 
  • आम तौर पर 2.25 फीसदी से लेकर 25 फीसदी तक का कमीशन आप अलग अलग पालिसी पर पा सकते है। 
  • इसमे पहले साल के लिए ज्यादा कमीशन दिया जाता है बाद मे कमीशन कम हो जाता है। 

LIC एजेंट का काम क्या होता है ?

  • LIC एजेंट का काम ये होता है की जिस ग्राहक को बिमा खरीदना है उसे बिमा प्लान की पूरी जानकारी देना। 
  • और बिमा खरीदने के लिए राजी होने के बाद उसे बिमा पालिसी खरीदकर देना। 
  • इसके बाद LIC एजेंट को बिमा पालिसी से जुड़े हर काम मे बीमाधारक की सहायता करनी पड़ती है। 
  • जैसे उसका प्रीमियम भरना ,प्रीमियम की रेसित देना क्लेम फाइल करना ,मचोरिटी समय राशि निकलने मे मदत करना। 

इस तरह बने LIC एजेंट :

  • LIC एजेंट बनाने के लिए आप LIC के शाखा मे जाकर इसकी अधिक जानकारी ले सकते है। 
  • अगर आप LIC एजेंट बनाने के लिए पात्र है तो आपको LIC एजेंट के लिए फॉर्म भरना पड़ेगा। 
  • इसके बाद आपको IRDA इन्शुरन्स रेगुलेटरी की तरफ से होनेवाली LIC एजेंट की परीक्षा को देना होगा।
  • आप इस एग्जाम के लिए पहले पढाई कर सकते है (एक इंटरनैन्स एग्जाम ऐसी होती है ये एग्जाम )
  • आप इस एग्जाम मे पास होने के बाद आपको LIC की तरफ से ID दिया जाता है। 
  • और आपके पास के शाखा मे आपको अधिकृत LIC एजेंट के तौर पर नियुक्त किया जाता है। 

LIC एजेंट बनाने के लिए आवश्यक पात्रता :

  • LIC एजेंट बनाने के लिए आप कम से कम 12 वि पास होना जरुरी है। 
  • इसके बाद आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। 
  • एजेंट के लिए आवेदन करने के बाद आपको एक आवश्यक ट्रेनिंग भी पूरी करनी पड़ेगी। 

आप ऑनलाइन भी LIC एजेंट के लिए आवेदन कर सकते है :

  • आप LIC एजेंट बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है लेकिन इसके बाद आपको एग्जाम ऑफलाइन ही देनी होगी। 
  • इसके लिए आप LIC की वेबसाइट पर जा सकता है। LIC एजेंट रजिस्ट्रेशन 
  • उसके बाद आपके मोबाइल नंबर के जरिये आपको साइन अप करना है। 
  • लोग इन पूरा होने के बाद आपको जरुरी दस्तावेज को अपलोड करना है। यहाँ पर आपको कुछ एग्जाम शुल्क देना पड़ सकता है। 
  • इसके बाद आपका 25 घंटो का एक ऑनलाइन ट्रेनिंग सेशन होगा। 
  • जिसके बाद आपको IRDA की तरफ से ली जाने वाली एग्जाम मे पास होना है। 
  • एग्जाम पास होने के बाद आपको अपॉइंटमेंट लेटर दिया जाता है। 

आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज :

  • आवेदन करते समय आपको 4 कलर फोटो देने होंगे। 
  • आपकी उम्र का प्रूफ आधार कार्ड। 
  • लीविंग सेर्टिफिकेट। 
  • SSC और HSC सेर्टिफिकेट 
  • पैन कार्ड 
  • कैंसिल चेक का फोटो 
  • आप इन सब दस्तवेजो को स्कैन करके अपलोड कर सकते है। 

परीक्षा का शुल्क :

  • इस एग्जाम के रजिस्ट्रेशन के लिए आपको 150 रुपये भरने पड़ते है। 
  • ऑनलाइन ट्रेनिंग के लिए 250 रुपये देना होता है। 
  • एग्जाम की तयारी के लिए चीजों के लिए 150 रूपए शुल्क लिया जाता है। 
  • इसके बाद एग्जाम शुल्क 475 रुपये लिया जाता है। 

इस तरह होती है एग्जाम :

  • ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आपकी IRDA की तरफ से एग्जाम ली जाती है जो ऑनलाइन होती है। 
  • 50 मार्क्स की इस एग्जाम मे आपको कम से कम 17  मार्क्स निकालने होते है इसमे आपको 4 ऑब्जेक्टिव विकल्प भी मिलते है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ