-->

LIC ( Bima Jyoti 860 )का नया बिमा ज्योति प्लान 860 यहाँ जाने कितना है प्रीमियम लाभ पूरी जानकारी

LIC Bima Jyoti Plan 860 एक ऐसा प्लान है जिसे LIC ने इस साल 2021 मे लॉन्च किया है। आपको बता दे की LIC हर साल टैक्स सीजन को ध्यान मे रखते हुए टैक्स की बचत के उद्देश्य से नया प्लान लाती है। निचित इनकम के साथ कई फायदे देने वाला ये नया प्लान इसी महीने फरवरी 2021 मे लांच होने जा रहा है। इस प्लान की जानकारी LIC ने अपने वेबसाइट पर दी है और लांच कारण के पहले ही इसे जाहिर किया है।इस प्लान कोआप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से खरीद सकते है।  चलिए जानते है इस प्लान की खास बातें और फायदे। 



    LIC का बिमा ज्योति प्लान 860 :(LIC Bima Jyoti 860 Plan)

    • LIC का बिमा ज्योति 860 प्लान एक नॉन पार्टिसिपेटिंग ,नॉन लिंक्ड लिमिटेड प्रीमियम एंडोमेंट निवेश प्लान है। 
    • इस प्लान के लिए LIC ने  पर 1 हजार रुपये पर 50 रुपये का ग्रारंटिड एडिशन का एलान किया है। 
    • इस प्लान मे बिमा धारक को उस पालिसी के टर्म तक लाइफ कवर मिलता है और पालिसी ख़तम होने तक जिन्दा बचने के बाद मचोरिटी लाभ भी दिया जाता है।

    पालिसी लेने की पात्रता :(Eligiblity Terms)

    • इस पालिसी को लेने के लिए बीमाधारक की कम से कम उम्र 90 दिन की होनी चाहिए। 
    • ज्यादा से जयदा उम्र 60 साल तक की हो सकती है। 

    LIC बिमा ज्योति प्लान 860 की खास बातें :(Features Of (LIC Bima Jyoti 860 Plan)

    • LIC के बिमा ज्योति प्लान का पालिसी टर्म 15 से 20 साल का हो सकता है। 
    • पालिसी मे प्रीमियम पेइंग टर्म पालिसी के टर्म से 5 साल कम होता है। 
    • आप इस पालिसी का प्रीमियम विकल्प सालाना ,हर 6 महीने ,हर महीने इन मे से चुन सकते है। 
    • इस पालिसी मे कम से कम बिमा की राशि 1 लाख करनी होती है इससे ज्यादा की भी की जा सकती है। 
    • पालिसी लेने के 2 साल बाद इस पालिसी पर लोन लेने का विकल्प मिलता है। 
    • पालिसी मे कम से कम मचोरिटी उम्र 18 साल का निर्धारत है ,
    • वही ज्यादा से ज्यादा 75 साल की उम्र तक मचोरिटी लाभ लिया जा सकता है। 
    • पालिसी को बंद करने के लिए सरेंडर का विकल्प पालिसी के 2 साल दिया जाता है। 
    • पालिसी के रिवाइवल के लिए 5 साल का समय मिलता है। 
    • इस प्लान मे बीमाधारक को एक फिक्स्ड गारंटीड एडिशन के रूप मे 50 रुपये प्रति 1 हजार बिमा की राशि पर पालिसी के हर साल के अंत मे दिया जाते है। 
    • पालिसी के मचोरिटी के समय बिमा की राशि और गारंटीड एडिशन एक साथ बिमा धारक को दिया जाता है। 
    • ओस पालिसी मे आप अपघात ,गंभीर ,बीमारी अपंगत्व के राइडर विकल्प को भी अतरिक्त प्रीमियम भरकर ले सकते है। 
    • इस पालिसी मे पेमियम भरने के लिए हर महीने के विकल्प पर 15 दिन का ग्रेस समय दिया जाता है। 

    LIC बिमा ज्योति 860 प्लान के लाभ :(Benifits Of (LIC Bima Jyoti 860 Plan)


    1) मृत्यु लाभ :(Death Benifit)

    • पालिसी टर्म के समय मे अगर बिमा धारक की मृत्यु हो जाती है तो बिमा की राशि और गारंटीड एडिशन की राशि नॉमिनी को दी जाती है। 
    • ऐसे समय बिमा की राशि बेसिक बिमा राशि के 125 फीसदी या फिर 7 साल के कुल प्रीमियम के आधार पर तय की जाती है। 
    • ऐसा समझ लीजिये की एक आदमी ने 30 साल के उम्र मे 20 साल के टर्म पर बिमा ज्योति 860 प्लान ख़रीदा है। पालिसी मे बिमा की राशि 5 लाख है 
    • इसी समय बिमा धारक की 40 साल की उम्र मे मौत हो जाती है तो इसे मृत्यु लाभ के तहत बिमा की राशि और गारंटीड एडिशन मिलेगा। 
    • 5*125%+25000*10 साल मतलब 6.25 लाख और 2.5 लाख कुल 8.75 लाख की राशि मृत्यु लाभ के तौर पर नॉमिनी को दी जाएगी। 

    मचोरिटी लाभ :(Machority Benifit)

    • अगर पालिसी टर्म पुरि होने के बाद बिमा धारक जिन्दा रहता है तो उसे मचोरिटी लाभ इस प्लान के तहत दिया जाता है। 
    • ऐसे समय बेसिक बिमा राशि और गारंटीड एडिशन बिमा धारक को दिया जाता है। 
    • ऐसा समझ लीजिये की बिमा धारक ने 25 साल के उम्र मे 20 साल के लिए 5 लाख बिमा राशि का प्लान ख़रीदा है। 
    • तो उसे 20 साल बाद बिमा की कुल राशि 5 लाख और गारंटीड एडिशन के तौर पर हर 1 हजार के बिमा राशि पर 50 रुपये याने एक साल के लिए कुल 25 हजार होंग और 20 साल के लिए 5 लाख। 
    • इसका मतलब बिमा धारक को मचोरिटी लाभ के तहत 5 लाख बिमा राशि और 5 लाख गारंटीड एडिशन 20 साल पुरे होने के बाद मिलेंगे। 

    टैक्स लाभ :*Tax Benifit)

    • LIC ने इस पालिसी को टैक्स बचत के हिसाब से ही शुरू किया है। 
    • इस पालिसी के तहत आपके प्रीमियम के राशि पर आपको सेक्शन 80 C के तहत टैक्स लाभ दिया जाता है।
    • इसी समय मचोरिटी और मृत्यु लाभ पर मिलने वाले राशि पर भी सेक्शन 10(10D) के तहत टैक्स छूट मिलती है। 

    क्या लेना चाहिए ये प्लान ?(Should You Opt)

    • जैसे की मैंने इस आर्टकिले के शुरवात मे बताया LIC ने इस प्लान की शुरवात टैक्स बचाने के लिए रस्ते ढूंढे वाले लोगो के लिए बनाया है। 
    • ऐसे मे अगर आप भी टैक्स सेविंग के इरादे से निश्चित इनकम देने वाले इन्शुरन्स पालिसी लेना चाहते है तो ये पालिसी आपके लिए सही रहेगी। 
    • इस प्लान मे सबसे बड़ा बदलाव बोनस के बदले गारंटीड एडिशन है प्लान मे आपको गारंटीड एडिशन मिलता है जो की एक अच्छी बात मानी जा सकती है। 
    • हलाकि अगर आप निवेश के तौर इस प्लान को देख रहे है तो आपको एक टैक्स सेविंग निवेश विकल्प चुन लेना चाहिए। 
    • आखिर मे जो लोग टैक्स बचाने के साथ साथ निश्चित इनकम और बिमा पालिसी के लाभ लेना चाहते है उनके लिए यह प्लान काफी सही है।

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ