-->

क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट करने पर कॅश बैक और डिस्काउंट कूपन देने वाला Cred ऍप यहाँ जाने पूरी जानकारी

आईपीएल के मैच देखते समय आपने कई बार Cred एप्लीकेशन के ऐड देखे होंगे आपको बता दे की Cred ऍप एक ऐसा एप्लीकेशन जिसमे आप एक साथ आपका सभी क्रेडिट कार्ड को मैनेज कर सकते है और उनके भुगतान की राशि भर सकते है इस कार्ड के जरिये भुगतान करने पर Cred आपको कॅश बैक देता है जो सीधे आपके क्रेडिट कार्ड मे जाता है इसके आलावा अमेज़न फ्लिप कर्त के कूपन वाउचर और डिस्काउंट भी देता है। 



    क्या है Cred एप्लीकेशन :(What Is Cred Application)

    • Cred ऍप एक एप्लीकेशन है जिसे Cred फाइनेंसियल सर्विस ने बनाया है जिसके फाउंडर कुणाल शहा है। 
    • इस एप्लीकेशन को बनाने के लिए कुणाल शाह ने अपने फ्रीचार्ज एप्लीकेशन बेचा है। 
    • इस एप्लीकेशन मे आप एक साथ अलग अलग बैंको के क्रेडिट कार्ड को ऐड कर सकते है। 
    • और इसके बाद आप आपके क्रेडिट कार्ड के जरिए इस अप्प पर बिल पेमेंट कर सकते है। 
    • इस एप्लीकेशन के जरिए बिल पेमेंट करने पर  कैशबैक और डिस्काउंट कूपन दिए जाते है। 

    Cred एप्लीकेशन के विशेष फीचर :(Cred Application Features)

    • cred एप्लीकेशन का ये एक बेसिक फीचर है जिसमे आप कार्ड को ऐड करके आपके कार्ड का बिल पेमेंट कर सकते है। 
    • पेमेंट करने के तुरंत बाद आपको कैशबैक और डिस्काउंट कूपन का लाभ दिया जाता है। 
    • इसी समय आप इस एप्लीकेशन से खुद का क्रेडिट स्कोर भी बिलकुल मुफ्त मे चेक कर सकते है। 
    • Cred एप्लीकेशन मे क्रेडिट कार्ड को ऐड करने के बाद आपको आपके पेंडिंग बिल पेमेंट को पूरा करने के लिए समय पर रिमाइंडर भेजे जाते है ताकि आप समय पर पेमेंट करके होने वाले नुकसान से बच सके। 
    • Cred एप्लीकेशन मे क्रेडिट कार्ड ऐड करने के बाद आपको आपके कार्ड पर लगे छुपे अतरिक्त शुल्क की जानकारी दी जाती है जिससे आपको पता चलता है की बैंक आपसे कितना शुल्क ज्यादा ले रही है। 
    • आप इस एप्लीकेशन की मदत से अलग अलग बैंक के अलग अलग क्रेडिट कार्ड को एक साथ हैंडल सकते है। 
    • इसी समय आप आपके रूम का भाड़ा भी इस एप्लीकेशन की मदत से भर सकते है। 
    • क्रेडिट कार्ड ऐड करने के बाद आपने आपके क्रेडिट कार्ड कहा कहा पर इस्तेमाल किया इसका पूरा विश्लेषण और चार्ट आपको दिखाया जाता है। 

    Cred एप्लीकेशन के फायदे :9 Benifits Of Cred App)

    • Cred एप्लीकेशन की सबसे बड़ी बात यह आपका कार्ड मैनेज करने के लिए कोई अतरिक्त शुल्क नहीं लेता है। 
    • कॅश बैक और रिवॉर्ड पॉइंट,कूपन वाउचर जैसे फायदे के कारन इस एप्लीकेशन के जरिये बिल पेमेंट करना लाभदायी है।
    • Cred एप्लीकेशन आपको आपका क्रेडिट स्कोर दिखता है और मैनेज करने के टिप्स भी मिलते है। 

    Cred एप्लीकेशन मे रजिस्टर करने की प्रोसेस :(Cred Application Registration Process)

    • Cred एप्लीकेशन मे अगर आपको आपका क्रेडिट कार्ड ऐड करने है तो सबसे पहला आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक होना जरुरी है। 
    • इस एप्लीकेशन को इस्तेमाल करना काफी आसान है सबसे पहले आपको इसे प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड करना है। 
    • इसके बाद आपको आपका पूरा नाम मेल आय डी और मोबाइल नंबर दर्ज करना है। 
    • फिर Cred की तरफ से आपका क्रेडिट स्कोर रिपोर्ट बनाया जायेगा यहाँ पर अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक आता है तो आगे कार्ड को ऐड कर सकते है। 
    • क्रेडिट कार्ड ऐड करने के लिए आपको कुछ भी नहीं करना पड़ता है आपके नंबर से जुड़े कार्ड को एक OTP वेरिफिकेशन के माधयम से एप्लीकेशन मे ऐड किया जाता है। 

    Cred एप्लीकेशन रिवॉर्ड पॉइंट सेक्शन :(Cred App Reward Points Section)

    Cred Coins :

    • Cred एप्लीकेशन पर कार्ड पेमेंट करने के बाद कैशबैक और कूपन के साथ ही आपको Cred पॉइंट्स दिए जाते है। 
    • Cred आप्लिकेशन आपको आपके पेमेंट किये गए राशि के बराबर Cred Coins देता है। 
    • इन Cred Coins के इस्तेमाल आप रिवॉर्ड सेक्शन मे जाकर इन कॉइन को दिए गए ऑनलाइन शॉपिंग ब्रांड के विकल्प पर रिडीम कर सकते है। 
    • Cred Coins को रिडीम करने के लिए आपका पास बिग बास्केट ,बुक माय शो ,जैसे ऑनलाइन शॉपिंग के अन्य लकी सारे विकल्प है। 
    • इसी समय आप आपके Cred Coins को सीधे किल बिल फीचर पर इस्तेमाल कर सकते है जहा पर आपको सीधे 1 लाख तक का नगद कॅश बैक मिल सकता है /

    Cred Gems :

    • Cred Gems पॉइंट्स आपको तब मिलते है जब आप किसी और को Cred एप्लीकेशन रेफेर करते है। 
    • किसी एक आदमी को Cred एप्लीकेशन रेफेर करने के और उसके इंस्टालेशन के बाद आपको 150 रुपये तक के Cred Gemes ,मिलते है। 
    • अगर आप इस तरह से 30 Cred Gemes जमा करते है तो आपको 1 हजार रुपये का कैशबैक दिया जाता है।
    • इसके आलावा फ्लिपकार्ट पर आप 20 Gemes कॉइन का 500 रुपये का वाउचर प्राप्त कर सकते है। 
    • इसी समय अमेज़न पर आप 30 Creed Gemes से  750 रुपये का कूपन वाउचर प्राप्त कर सकते है। 

    Cred एप्लीकेशन अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :(FAQ About CRED)


    1 क्या cred आप्लिकेशन क्रेडिट कार्ड के लिए अच्छा है ?

    • Cred एप्लीकेशन बिलकुल मुफ्त है और आपके क्रेडिट कार्ड का पेमेंट करना काफी आसान बनता है और पेमेंट करने पर आपको अतरिक्त कैशबैक और डिस्काउंट भी देता है.

    2 Cred एप्लीकेशन से पेमेंट फेल्ड या फिर पेंडिग होने पर क्या करे ?

    • अगर Cred एप्लीकेशन पर पेमेंट करने के बाद कोई इशू आता है तो आप  [email protected] इस मेल आय दी पर मेल कर सकते है। 
    • इसके आलावा आप  [email protected] सीधे मेल भी भेज सकते है।

    Cred एप्लीकेशन रोजाना क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालो के लिए एक अच्छा विकल्प है जिससे आप आपका क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक पाकर कार्ड के बिल को कम कर सकते है वही आपके कार्ड को और क्रेडिट स्कोर को अच्छे से मेन्टेन कर सकते है। 

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ