-->

गवर्नमेंट बॉन्ड मे करना चाहते है निवेश तो गिल्ट अकाउंट खोलना होगा जरुरी यहाँ जाने कैसे खोले गिल्ट खाता

रिटेल निवेशकको के लिए गवर्नमेंट बॉन्ड खरदीने के लिए रिटेल डायरेक्ट गिल्ट अकाउंट होना जरुरी है  गिल्ट अकाउंट की यह नई सुविधा अब निवेश के लिए खोली जा चुकी है इस खाते के जरिये निवेशक सरकारी बांड खरीद और बेच सकेंगे इससे पहले सरकारी बॉन्ड खरीदने का विकल्प बैंक और म्यूच्यूअल फण्ड के जरिये मिलता था। आपको बता दे की अब यह गिल्ट खाता बॉन्ड खरीदने के लिए अनिवार्य किया गया है। 

    रिटेल डायरेक्ट खाता :(RDG Account) 

    • कोई भी व्यक्ति निवेशक RDG अकाउंट खोल सकता है जिसके लिए कोई अतरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है। 
    • यह RDG खाता खोलने की सुविधा पूरी तरह से ऑनलाइन है। 
    • रेजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद तुरंत ऑनलाइन सरकारी बॉन्ड ख़रीदे जा सकते है। 
    • RGD खाता खोलने के लिए आपका भारत मे KYC वेरिफ़िएड बैंक खाता होना जरुरी है। 
    • आपके पास इनकम टैक्स इंडिया की तरफ से दिया गया PAN कार्ड होना चाहिए 
    • इसी समय एक मेल आय डी और मोबाइल नंबर होना जरुरी है। 

    RDG के जरिये निवेश के लिए उपलभद सरकारी सिक्योरिटीज :(Available Securities To Invest)

    1. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 
    2. गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया ट्रेज़री बिल्स 
    3. स्टेट डेवलप्मेंट लोन्स 
    4. गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया डेटेड सिक्योरिटीज 

    RDG गिल्ट अकाउंट की विशेष बातें :(Features)

    • आप इस खाते के जरिये आपके निवेश होल्डिंग के लिए नॉमिनेशन का विकल्प चुन सकते है। 
    • इसी समय सरकारी बॉन्ड पर आप सीधे लोन भी ले सकते  है। 
    • म्यूच्यूअल फण्ड जैसी ही आप इस खाते को खोलने के बाद आपके अकाउंट ,स्टेटमंट की जानकारी देख सकते है। 
    • आप इस RDG खाते के जरिये सरकारी बॉन्ड खरीद कर किसी दूसरे को गिफ्ट भी  दे सकते है। 
    • RDG गिल्ट अकाउंट सीधे RBI के तरफ से खोला जाता है जिसके लिए कोई भी अतरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है। 

    गिल्ट अकाउंट खोलने की प्रोसेस :(Gilt Account Opening Process)

    • गिल्ट अकाउंट खोलने की प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन है आपको इसके लिए एक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। 
    • इस फॉर्म मे आपको आपका नाम पता मोबाइल नंबर  और मेल आय डी भरना होगा। 
    • KYC वेरिफिकेशन के लिए पैन कार्ड का नंबर दर्ज करना होगा। 
    • जिसके बाद OTP के जरिये इस जानकारी को वेरिफाई किया जायेगा। 
    • इसके बाद रेजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी  की जानकारी आपको SMS के जरिये दी जाएगी। 
    • अकाउंट शुरू होने के बाद आप आपके आय डी और पासवर्ड के जरिये डैशबोर्ड पर लोग इन कर सकते है। 
    • इसके बाद आप दिए गए किसी कभी सरकरी बॉन्ड मे निवेश  शुरू करके ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन के जरिये पेमेंट पूरा कर सकते है। ,
    • इसके बाद आपके सिक्योरिटीज होल्डिंग की जानकारी डैशबोर्ड पर देख सकते है। 

    समस्या निवारण सहायता :(Grivence Reddresal)

    • इस नए RDG खाते के बारे मे अगर आपको कोई समस्या या शिकायत हो तो आप इस वेबसाइट पर ग्रीवेंस रेड्रेसल का विकल्प इस्तेमाल कर सकते है। 
    • इन सभी समस्या का निवारण PDO पब्लिक डेब्ट ऑफिस मुंबई की तरफ से किया जाता है।

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ