-->

(Robo Advisors )रोबो एडवाइजर क्या है और ये कैसे काम करती है यहाँ जाने पूरी जानकारी

शेयर बाजार मे लोगो की रूचि और निवेश बढ़ रहा है इसी समय निवेश को और बेहतर बनाने के लिए नए तकनीक का भी इस्तेमाल बढ़ चूका है। शेयर बाजार मे नए तकनीक के जरिये अब रिसर्च किया जाने लगा है। जिसे सरल भाषा मे Robo Advisory कहा जाता है।शेयर बाजार मे रिसर्च और सलाह देने के लिए इससे पहले अनुभवी लोग और चार्टिंग संकेत का सहारा लिया जाता था। लेकिन अब इस दौर मे सटीक सलाह के लिए अल्गोरिथम का इस्तेमाल किया जाता हैं। 


    क्या है रोबो एडवाइजरी :(What Is Robo Advisors)

    • रोबो एडवाइजर एक ऑनलाइन रिसर्च और सलाह प्लेटफार्म है जिसमे कंप्यूटर अल्गोरिथम का इस्तेमाल किया जाता है। 
    • रोबो एडवाइजर मे दी गयी जानकारी के आधार पर रिसर्च प्रदान किया जाता है जिमि किसी व्यक्ति का हस्तक्षेप नहीं होता है। 
    • इसमे सबसे पहले ग्राहक के फाइनेंसियल जानकारी और उसके भविष्य के लक्ष को सामने रखकर अलगो को तय किया जाता है। 
    • अल्गोरिथम दी गयी  जानकारी और शेयर बाजार का विश्लेषण करके रिसर्च और सलाह देता है जिसके आधार पर निवेश किया जा सकता है। 
    • रोबो एडवाइजरी के जरिये सीधा निवेश और भी किया जा सकता है जिसमे शेयर खरीद और बेचने का निर्णय खुद अलगो ही लेता है। 

    कैसे काम करती है रोबो एडवाइजरी :(How Robo Advisors Work)

    • सबसे पहले निवेशक अपने निवेश लक्ष्य ,समय रिस्क की क्षमता आदि की जानकारी रोबो एडवाइजरी को देता है। 
    • इसके बाद रोबो एडवाइजरी उनके लक्ष्य के मुताबिक काम करने के लिए बिश्लेषण करती है। 
    • अगले स्टेप मे निवेशक उसके निवेश लक्ष्य को पूरा करने के लिए निवेश विकल्प आदि की जानकारी दी जाती है। 
    • निवेशक उस पोर्टफोलिओ या फिर उस निवेश होल्डिंग की आर्डर को कन्फर्म या फिर रिजेक्ट कर सकता है 
    • आखिर मे आर्डर मिलने के बाद रोबो एडवाइजर उस तरह के निवेश को शुरू कर देता है। 

    रोबो एडवाइजरी निवेश कितनी है रिस्क ?(How Much Is Risk)

    • रोबो एडवाइजरी बिना किसी व्यक्ति के हस्तक्षेप से जरुरी डाटा और बाजार के अनुसार निर्णय लेती है जिसमे रिस्क भी शामिल है। 
    • हलाकि रोबो एडवाइजरी वाले ग्राहक को अपने रिस्क लेने की क्षमता के अनुसार इसका लाभ लेने के विकल्प प्रदान करते है। 
    • इसमे सबसे पहला विकापा है Risk-Averse जिसमे  लौ रिस्क के साथ रोबो एडवाइजरी सलाह और निवेश किया जा सकता इसी समय मिलने वाला रिटर्न भी कम होता है। 
    • इसके बाद Risk-Neutral जो की पूरी तरह से सेफ निवेश करने वाले निवेशकको के लिए होता है। 
    • Risk -Seeking निवेशक ऐसे निवेशक जो रोबो एडवाइजरी के जरिये ज्यादा जोखिम लेकर निवेश चुनते है जिनकी रिटर्न भी काफी अच्छी होती है। 

    रोबो एडवाइजर की विशेष बातें :(Features Robo Advisors)

    • रोबो एडवाइजरी एकदम सटीकता से ग्राहक के पोर्टफोलिओ को मैनेज और उसमे बैलेंस रखने मे मदत करता है। 
    • रोबो एडवाइजरी ग्राहक के निवेश पोर्टफोलिओ को रिस्क और रिस्क फ्री निवेश मे बैलेंस बनाती है। 
    • रोबो एडवाइजर के जरिये टैक्स लोस्स हार्वस्टिंग किया जाता है जिसमे शेयर को लोस्स पर बेचकर उसी तरह के नए शेयर लिए जाते है जिसमे कैपिटल गेन टैक्स को बचाया जाता है। 
    • रोबो एडवाइजर मे नयी तकनीक के कारन युवा लोग ज्यादातर शेयर बाजार निवेश के लिए आकर्षित होते है। 

     रोबो एडवाइजर के प्रकार :(Types Of Robo Advisors)


    रोबो एडवाइजर सेवा देने वाले 3 अलग अलग तरह के रोबो एडवाइजरी सेवाएं देती है। 

    1 इक्विटी पर रोबो एडवाइजरी :(Equity Based Robo Advisors)

    • इक्विटी शेयर पर निवेश होने वाले होल्डिंग होने वाले पोर्टफोलिओ पर यह रोबो एडवाइजरी सेवा दी जाती है। 
    • इक्विटी बाजार की अच्छी जानकारी और माधयम रिस्क लेने वाले इस विकल्प के जरिये रोबो एडवाइजरी चुनते है। 
    • इस प्रकार मे थीमैटिक तरह का निवेश पोर्टफोलियो भी दिया जाता है जिसमे एक सेक्टर पर फोकस किया जाता है। 
    •  इस प्रकार की रोबो एडवाइजरी ग्राहक से सालाना के तौर पर शुल्क लेती है। 

    2 फण्ड पर रोबो एडवाइजरी :(Fund Based Robo Advisors)

    • इस तरह के रोबो एडवाइजरी अपने ग्राहक के चुने हुए आर्थिक लक्ष और रिस्क पर आधारित सलाह देते है। 
    • लक्ष्य और रिस्क का विश्लेषण करने के बाद ग्राहक को निवेश विकल्प और फण्ड की जानकारी दी जाती है जिसमे निवेश की सलाह दी जाती है। 
    • इस सलाह के लिए रोबो एडवाइजरी ज्यादातर समय कोई शुल्क नहीं लेती है लेकिन उनको अलग अलग फंड्स के जरिये कमीशन प्राप्त होता है। 
    • शेयर बाजार की कोई भी जानकारी नहीं होने वाले लोग अपने आर्थिक लक्ष को साधने के लिए रोबो एडवाइजरी के सलाह के जरिये निवेश कर सकते है। 

    3 कम्प्रेसिव वेल्थ रोबो एडवाइजर :(Comprensive Wealth Robo Advisors)

    • इस तरह के रोबो एडवाइजर वेल्थ मैनेजमेंट की सभी सेवाएं के लिए जाने जाते है। 
    • इस तरह के प्लेटफार्म पर पोर्टफोलिओ मैनेजमेंट ,फाइनेंसियल प्लानिंग जैसे सेवाएं एक साथ दी जाती है। 
    • इस एडवाइजरी मे प्रदान किये गए सेवावो के अनुसार शुल्क लिया जाता है। 
    • इस प्लेटफार्म की सभी सेवाएं ग्राहक की आर्थिक स्तिथि और उसके रिस्क लेने के क्षमता पर काम करती है। 

    रोबो एडवाइजर के फायदे :(Benifits Of Robo Advisors)

    • रोबो एडवाइजर साधारण एडवाइजरी के मुकाबले जल्द और कम शुल्क मे अपनी सेवाएं देती है। 
    • रोबो एडवाइजरी अपने निवेशक के रिस्क लेने के क्षमता के अनुसार निवेश को बनती है जिससे जयदा नुकसान नहीं होता है। 
    • शेयर बाजार मे निवेश की शुरवात करने वाले निवेशक रोबो एडवाइजरी के जरिये सटीकता से अपने निवेश लक्ष को प्राप्त कर सकते है। 
    • रोबो एडवाइजरी पोर्टफोलिओ मैनेजमेंट और एडवाइजरी की सेवा देते है जिससे अलग कारोबार करने वालो को अलग से अपने निवेश रिसर्च पर ध्यान नहीं देना पड़ता है। 
    • रोबो एडवाइजर प्लेटफार्म अपने निवेशकको  इस्तेमाल करने मे आसान और सुरक्षित प्लेटफार्म प्रदान करते है। 
    • इसमे आप आपके होल्डिंग निवेश परफॉर्मन्स को मोबाइल या फिर वेब एप्लीकेशन के जरिये ट्रैक कर सकते है। 

    रोबो  एडवाइजर के नुकसान :(Drawbacks Of Robo Advisors)

    • रोबो एडवाइजर एक शेयर बाजार का ज्ञान होने वाले और रोजाना निवेश करने वाले लोगो के लिए ऐसे लोग खुद का रिसर्च ज्यादा अच्छे से कर सकते है। 
    • रोबो एडवाइजर किसी व्यक्ति का हस्तक्षेप नहीं होता है यह दिए गए अलगो आधारित निर्णय लेता है। 
    • शेयर बाजार के हालत के अनुसार रोबो एडवाइजर निर्णय लेता है जिसमे बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। 
    • इसी कारन रोबो एडवाइजर एक व्यक्ति विशेष सुविधाएं नहीं दे सकते है। 

    रोबो एडवाइजर सेवा देने वाली कम्पनिया :(Robo Advisors Service Companies)


    फण्ड आधारित रोबो एडवाइजरी 

    1. स्क्रिप बॉक्स 
    2. वैल्थी 
    3. गोलवाईस 
    4. कुवेरा 
    5. गोल वेल्थ 
    6. फिनपेग 
    7. फिनबिंगो 
    8. फिसदोम 
    9. 5नैन्स 

    इक्विटी आधारित रोबो एडवाइजर :

    1. स्माल केस 
    2. मार्किट मोजो 
    3. तोरो 

    कम्प्रेसिव वेल्थ रोबो एडवाइजरी :

    1. IND वेल्थ 
    2. अर्थ यन्त्र 
    3. क्यूब वेल्थ 

    क्या करना चाहिए निवेश ?(Should You Invest)

    • रोबो एडवाइजर सेवा निश्चित तौर पर शेयर बाजार मे नए निवेशकको को निवेश करना आसान बनाती है। 
    • इसके रिस्क की बात करे तो शेयर बाजार हर समय रिस्क से भरा है। 
    • खुद रिसर्च करने वाले भी अपने निवेश के भविष्य की गारंटी नहीं दे सकता है। 
    • रोबो एडवाइजर दिए जोखिम क्षमता और जानकरी के अनुसार काम करता है जिसमे मुनाफा प्राप्त होने के आंशका ज्यादा होती है। 
    • नयी तकनीक के बाद रोबो एडवाइजर सेवा और भी ज्यादा कारगर साबित हो सकती है,

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ