-->

Buy Now Pay Later सुविधा क्या है और कैसे करती है काम यहाँ जाने पूरी जानकारी

Buy Now Pay Later एक ऐसी सुविधा है जिसमे आप तुरंत नए प्रोडक्ट खरीदकर  बाद मे या फिर EMI पर  उस राशि को लौटा सकते है। ये एक प्रकार से लोन ही होता है जिसे छोटे समय का लोन कहा जाता है। इस  बदलते लाइफ स्टाइल मे  बाय नाउ पे लेटर सुविधा काफी लोकप्रिय होती है  जा रही है। बड़े बड़े  ऑनलाइन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट बैंक्स और NBFC अब ऑनलाइन डिजिटल तकनीक की मदत से अपने  ग्राहकको  इस सेवा का लाभ दे  रहे है। कंपनी भी अपने प्रोडक्ट को इस तरह को बेचने को तैयार रहती है जिससे  त्योहारों के समय उनकी बिक्री बढ़ जाती है। फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी इ कॉमर्स शॉपिंग वेबसाइट्स इस  तरह का  विकल्प अपने ग्राहकको को देते है इसी समय Paytm मोबिक्विक जैसे NBFC मोबाइल एप्लीकेशन भी इस तरह की सेवाएं  देते है।  हलाकि इस सुविधा को इस्तेमाल करने के पहले यह सुविधा क्या है और कैसे कम करती है इसके चार्जेज कितने है सभी जानकारी  जान लेना जरुरी है। 




    क्या है बाय नाउ पे लेटर सुविधा :(What Is Buy Now Pay Later Service)

    • बाय नाउ पे लेटर सुविधा एक छोटे समय का लोन है जिसे आप किसी भी प्रोडक्ट के लिए ले सकते है। 
    • यह सुविधा बैंक NBFC और अन्य रिटेल ऑनलाइन और ऑफलाइन  सर्विसेज के जरिये दी जाती है। 
    • यह एक क्रेडिट कार्ड जैसा ही होता सिर्फ लेकिन  इसमे बिना किसी कार्ड के सीधे यह सुविधा मिलती है। 
    • ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट इस विकल्प के जरिये ग्राहक को प्रोडक्ट बेचती है और ग्राहक इसके बाद हर महीने के EMI से राशि का भुगतान कर सकता है। 
    • इस विकल्प के जरिये कस्टमर को उसकी मनपसंद प्रोडक्ट खरीदना आसान हो जाता है। 
    • हलाकि इसे सिर्फ कुक चुने हुए लोगो को ऑफर किया जाता है। 

    कैसे काम करती है सुविधा :(How Its Works)

    • बाय नाउ पे लेटर सुविधा आप किस के जरिये  ले रहे है उसपर इसकी प्रोसेस निर्भर करती है। 
    • हलाकि सभी जगह पर यह सुविधा सिर्फ चुने हुए ग्राहकको को ही दी जाती है आप इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते है।

    मोबिक्विक मोबाइल एप्लीकेशन पे लेटर सुविधा :(Mobikwik Zip Pay Later Service)

    • मोबिक्विक अपने ज़िप पे लेटर सुविधा का लाभ अपने चुने हुए ग्राहकको को देता है। 
    • मोबिक्विक एक NBFC है जो ऑनलाइन फाइनेंसियल सेवाएं और लोन  सुविधा देती है। 
    • एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद ज़िप सेवा के  लिए आवेदन किया जा सकता है। 
    • ज़िप एक्टिवेट करने के लिए KYC पूरी होना जरुरी है। 
    • ज़िप एक्टिवेट होने के बाद यूजर को हर महीने 5 हजार राशि का क्रेडिट मिलता है। 
    • जिसे ग्राहक अलग अलग ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर खर्च कर सकता है। 
    • आप मोबिक्वीक ज़िप को जोमाटो ,स्विग्गी ,अमेज़न जैसे वेबसाइट पर इस्तेमाल कर सकते है। 
    • इस इस्तेमाल की गयी राशि को अगले महीने के 5 तारीख को रिटर्न करना पड़ता है। 
    • रिटर्न करने के बाद फिर से आपका क्रेडिट लिमिट एक्टिव होता है। 
    • इसके लिए मोबिवकीक कोई चार्जेज या  शुल्क नहीं लेति है। 
    • हलाकि तय तारीख के  बाद हर दिन के लिए फाइन शुल्क लिया जाता है। 

    अमेज़न बाय नाउ पे लेटर सुविधा :(Amazon Pay Later Service)

    • अमेज़न बाय नाउ पे लेटर की सुविधा  देने के लिए IDFC फर्स्ट बैंक और कैपिटल फ्लोट के साथ पाटर्नरशिप की है। 
    • इसी समय ये सुविधा सिर्फ मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये ही ली जा सकती है। 
    • मोबाइल अप्प पर आपको पे लेटर सुविधा के विकल्प पर जाना है अगर आप पात्र है तो आपको रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिया जायेगा। 
    • इसके बाद जरुरी KYC पूरी करनी होगी जिसके लिए मोबाइल नंबर OTP वेरिफिकेशन और पैन कार्ड जरुरी है। 
    • इसके बाद अमेज़न पे लेटर के शर्तो को एक्सेप्ट करना है। 
    • इसके बाद आप अमेज़न पे लेटर प्राप्त प्रोड्कट को खरीदकर अगले महीने पेमेंट कर सकते है। 
    • पेमेंट के लिए आपके जरिये दिया गया बैंक अकाउंट ऑटो पे के लिए चुना जायेगा। 
    • आप 10 हजार के राशि को अगले महीने भर सकते है उसके ज्यादा राशि के लिए आपको 3 से 12 महीने के EMI का विकल्प मिलेगा। 
    • अमेज़न पे लेटर के लिए कम से कम 3 हजार का प्रोडक्ट  खरीदना होगा वही ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट की कीमत 60 हजार हो सकती है। 
    • अमेज़न इस सेवा के लिए अतरिक्त शुल्क ले सकता है वही बैंक भी प्रोसेसिंग शुल्क लगा सकती है। 

    बाय नाउ पे लेटर के लाभ :(Benifits Of Buy Now Pay Later)

    • बाय नाउ पे लेटर सुविधा के जरिए आप बिना क्रेडिट कार्ड  के शॉपिंग कर सकते है। 
    • क्रेडिट कार्ड के मुकाबले बाय नाउ पे लेटर सुविधा के ब्याज दर काफी कम है और छोटे  प्रोडक्ट को खरीदना काफी आसान हो  जाता है। 
    • क्रेडिट स्कोर कम ज्यादा होने से सुविधा के लाभ पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है। 
    • वही बाय नाउ पे लेटर के लिए आवेदन करने के बाद तुरंत अप्रूवल और लाभ मिलता है। 
    • पूरी तरह से पेपरलेस और डिजिटल प्रोसेस। 
    • एकमुश्त राशि या फिर जरुरत के अनुसार EMI चुनने का विकल्प। 

    मेरी राय :(Conclusion)

    • बाय नाउ पे लेटर सुविधा आपको तुरंत जरुरि क्रेडिट को देती है लेकिन किये गए पेमेंट की ट्रैकिंग सिस्टम बैंक क्रेडिट कार्ड जितनी आसान  नहीं  होती है। 
    • अगर आप किसी कारन सही समय पर EMI पेमेंट नहीं कर पाते है तो लगने वाला फाइन शुल्क काफी ज्यादा होता है जो की दोनों  तरफ से लगता है। 
    • इस सुविधा के जरिये आपको कम से कम 3 हजार का प्रोडक्ट खरीदना होगा इससे कम कीमत वाले प्रोडक्ट को आप इस्तेमाल नहीं  कर सकते है। 
    • वही इस विकल्प के जरिये ज्यादा से ज्यादा ६० हजार तक के प्रोडक्ट ख़रीदे जा सकते है। 
    • बाय नाउ पे लेटर सुविधा लाइफ स्टाइल मे सुधर ला सकती है इससे  पसंद के प्रोडक्ट खरीदकर बाद मे पैसे भर सकते है। 
    • हलाकि यह एक लोन है जिसे आपको वापिस करना होता है और इसपर ब्याज भी लगता है। 
    • इसी के कारन इसे अपने  मंथली इनकम और बजट के अनुसार ही इस्तेमाल करना चाहिए। 

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ