-->

demat Account क्या होता है और कैसे खोले नया डीमैट खाता यहाँ जाने पूरी जानकारी

शेयर बाजार मे निवेश करने के लिए डीमैट खता जरुरी होता है। डीमैट खाता आपके ख़रीदे हुए शेयर को इलेक्ट्रॉनिक रूप से होल्ड करता है और बेचने के बाद आपके डीमैट खाते से क्रेडिट करता है। डीमैट खाता एक बैंक अकाउंट की तरह ही सिर्फ इसमे कॅश की बजाये आपके शेयर होल्डिंग होती है आप इसका बैलेंस स्टेटमेंट भी देख सकते है। अगर आप शेयर बाजार मे निवेश करना जा रहे है तो डीमैट खाता सबसे महत्वपूर्ण साधन है इसके बारे मे अधिक जानना जरुरी है। 

डीमैट खाता क्या है ?(What Is Demat Account)

  • डीमैट खाता एक  खाता है जिसमे आपके द्वारा ख़रीदे गए शेयर होल्ड किये जाते है। 
  • आप बिना डीमैट खाते के शेयर खरीद ही नहीं सकते है खरीदते भी है तो उसे क़ानूनी नहीं माना जा सकता। 
  • डीमैट खाता एक बैंक की तरह ही आपके शेयर को खरीदने पर क्रेडिट और बेचने पर डेबिट करता। 
  • आप डीमैट खाता किसी भी स्टॉक ब्रोकर के जरिये खरीद सकते है। 

डीमैट खाता के काम करने का तरीका :

  • शेयर बाजार मे निवेश करने के लिए सबसे पहले आप स्टॉक ब्रोकर के जरिये एक डीमैट और ट्रेडिंग खता खोलते है। 
  • स्टॉक ब्रोकर आपका डीमैट खाता डिपाजिटरी सर्विस के पास खोलते है। 
  • इस समय NSDL नेशनल सिक्योरिटीज डिपाजिटरी लिमिटेड और CDSL सेंट्रल डिपाजिटरी सर्विसेज लिमिटेड ऐसे २ डिपाजिटरी सेवाएं है.
  • इस खाते को एक्टिवेट करने के बाद आप इसके जरिये चुने हुए कंपनी के शेयर खरीदते है। 
  • इन ख़रीदे गए शेयर को आपका ब्रोकर आपके डीमैट खाते मे अगले 2 दिन मे  क्रेडिट कर देता है। 
  • आपके डीमैट खाते से एक बैंक खाता लिंक होना जरुरी होता है जिससे शेयर खरीदने का फण्ड डेबिट होता है। 
  • शेयर आपके डीमैट होल्डिंग पर दिखने लगते है इन्हे आप जितना चाहे होल्ड कर सकते है। 
  • शेयर के कीमतों जानकारी आप होल्डिंग मे चेक कर सकते है इसी समय स्टेटमेंट भी देखा जा सकता है। 
  • इसके बाद जब आप आपके शेयर ोल्डिंग को बेचते है तो स्टॉक ब्रोकर उन शेयर को आपके खाते से डेबिट कर देता है। 

डीमैट खाते के लाभ :

  • डीमैट खाते के जरिये आपके आपके शेयर ऑनलाइन तरीके से नेशनल डिपाजिटरी सुरक्षित रहते है इसे पेपर डॉक्यूमेंट रखने की जरुरत नहीं पड़ती।
  • इलेक्ट्रॉनिक रूप से सुरक्षित होने के कारन किसी भी आपत्ति से आपके होल्डिंग को नुकसान नहीं पहुँचता है। 
  • डीमैट खाते के जरिये आप आपके अलग अलग शेयर बाजार निवेश को एक साथ रख सकते है। 
  • डीमैट खाते को होल्ड करने और ट्रासंफर करने के लिए कोई स्टाम्प ड्यूटी नहीं लगती है। 
  • इसी समय अगर आपके पास पुराने तारिक से की गयी शेयर होल्डिंग है तो आप इसे डीमैट खाते पर लेकर डिजिटल कर सकते है जिसके लिए काफी आसान प्रोसेस है। 
  • डीमैट खाता आपको आपके अलग निवेश को एकसाथ देखने और ट्रैक करने के लिए मदत करता है। 
  • एक डीमैट खाते से दूसरे डीमैट खाते मे  ट्रासंफर करने की प्रोसेस भी ऑनलाइन होती है। 
  •  डीमैट खता होने का एक और लाभ आप तुरंत इस डीमैट खाते के ऊपर लोन ले सकते है जो की सुरक्षित लोन माना जाता है और तुरंत दिया भी जाता है। 
  • डीमैट खाते से जुड़े किसी भी परेशानी को आसानी से हल किया जाता है इसके ;लिए आपका स्टॉक ब्रोकर ऑनलाइन सहायता प्रदान करता है। 

डीमैट खता अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :


1 एक साथ कितने डीमैट खाता खोले जा सकते है ?
  • निवेशक को एक साथ कितने डीमैट खाते खोलने चाहिए इसपर इस समय कोई बंधन नहीं है। 
  • हलाकि सभी डीमैट खातों पर पैन कार्ड लिंक होना जरुरी है। 
2 नया डीमैट खता कैसे खोले ?
  • नया डीमैट खता आप किसी भी शेयर ब्रोकर के जरिये ऑनलाइन खोल सकते है। 
  • ऑनलाइन डीमैट खाता खोलने की प्रोसेस काफी आसान है। 
3 डीमैट खता खोलने और रखने के लिए कितना शुल्क लगता है ?
  • डीमैट खता खोलने के और सलमा रखने के लिए सालाना शुल्क लिया जाता है। 
  • यह शुल्क स्टॉक ब्रोकर के अनुसार अलग अलग है। 
  • हलाकि इस समय यह शुल्क काफी कम है। 
4 सबसे अच्छा डीमैट अकाउंट कौन सा है ?
  • डीमैट अकाउंट वैसे तो साधारण ही होते है आप शुल्क और सेवा के अनुसार इसे चुन सकते है। 
  • आप Upstox ज़ेरोढा जैसे स्टॉक ब्रोकर के जरिए कम लगत मे डीमैट खता खोल सकते है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ