-->

Link Aadhaar Card to Bank Account जानिए पूरी प्रोसेस हिंदी मे

RBI के निर्देशों के बाद बैंक खाते से आधार कार्ड ( Link Aadhaar Card to Bank Account) लिंक करना अनिवार्य हो चूका है। आधार कार्ड को आप बैंक खाते से आप ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन लिंक कर सकते जिसमे कई सारे विकल्प है  आप internet Banking ,Mobile Application ,SMS ,ATM या फिर सीधे ब्रांच मे जाकर आधार कार्ड  से लिंक कर सकते है। इस पोस्ट के जरिये आपको अलग अलग तरीके से aadhar ko bank khate se link kaise kare इसकी जानकारी मिलेगी। 

आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करने के अलग अलग विकल्प :

1) ऑफलाइन तरीका सीधे ब्रांच मे जाकर :(Offline Mode)

  • आधार कार्ड को बैंक से लिंक करने के लिए आप सीधे आपके बैंक ब्रांच मे जा सकते है। 
  • यहाँ पर आपको Aadhaar linking application form लेकर उसे भरना है जिसमे आधार कार्ड की जानकारी बैंक खाते की जानकारी डालकर सबमिट कर देनी है। 
  •  इस फॉर्म के साथ आधार कार्ड की ज़ेरॉक्स के साथ आपको बैंक के अधिकारी के पास सब्मिट कर देना है। 
  • अगले 4 से 5 दिनों मे आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक हो जायेगा और इसकी जानकारी आपको SMS के जरिये दी जाएगी। 

2) इंटरनेट बैंकिंग के जरिये :(Internet Banking)

  • अगर आपके पास एक्टिव इंटरनेट बैंकिंग है तो उसके जरिये आप आसानी से आधार लिंक कर सकते है। 
  • इसके लिए सबसे पहले आपको आपके बैंक की वेबसाइट पर जाकर  इंटरनेट बैंकिंग पर लोग इन करना है। 
  • लोग इन के बाद डैशबोर्ड मे My Account सेक्शन पर जाकर Addhar card अपडेट विकल्प को चुनना है। 
  • क्लिक करने के बाद आपके आधार कार्ड नंबर को एंटर करना है और सब्मिट कर देना है। 
  • जानकारी सब्मिट कर देने के बाद अगले 2 दिनों मे आपका आधार बैंक से  लिंक हो जायेगा। 

3) मोबाईल एप्लीकेशन के जरिये :(Mobile Application)

  • बैंक के अधिकृत मोबाईल एप्लीकेशन मे लोग इन करके भी आप लिंकिंग प्रोसेस को पूरा कर सकते है। 
  • इसके लिए आपका बैंक खाता जिस बैंक से है उसका मोबाईल एप्लीकेशन प्ले स्टोर से डाउनलोड करना है। 
  • एप्लीकेशन डाउनलोड  करने के बाद इसमे भी लोग इन प्रोसेस को पूरा करना है। 
  • इसके बाद आपको माय अकाउंट मे Services के विकल्प के बाद आधार कार्ड अपडेट विकल्प को चुनना है। 
  • इसके बाद सीधे आधार कार्ड नंबर दर्ज करके सब्मिट कर देना है। 
  • लिंकिंग प्रोसेस पूरी होने के बाद कन्फर्मेशन के लिए SMS भेजा जायेगा। 

4) फ़ोन कॉल के जरिये :(Phone IVR)

  • कई बैंक आधार लिंकिंग सेवा को फ़ोन कॉल के जरिये भी देते है (हर बैंक के नंबर अलग होते है )
  • इसमे आपको बैंक की तरफ से दिया गया आधार लिंकिंग  पर मिस कॉल देना है। 
  • इसमे आपको कुछ ही मिनट मे बैंक की तरफ से कॉल आएगा जो की IVR आधारित। होगा। 
  • आधार लिंकिंग के लिए 1 नंबर सेल्क्ट करके आपको 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर ऐड करना है। 
  • इसे सब्मिट करने के बाद आपको SMS के जरिये कन्फर्मेशन का SMS भेजा जायेगा। 

5) ATM के जरिये :(ATM Option)

  • ATM मै हम अक्सर कॅश निकलने जाते है लेकिन इसके आलावा ATM मे अन्य सेवाएं भी होती है। 
  • आधार कार्ड को लिंक करने का यह सबसे आसान तरीका है। 
  • इसमे आपको आपके ATM कार्ड को ATM मे स्वाइप करना है जिसके बाद MENU आपको दिखाई देंगे। 
  • इसमे Services का विकल्प चुनकर Aadhar Linking का विकल्प चुनना है। 
  • अगले स्टेप मे आपको आधार कार्ड  डालकर सबमिट कर देना है। 
  • आधार कार्ड सीडिंग पूरी होने के बाद कन्फर्मेशन SMS आपको भेजा जायेगा। 

6) SMS के जरिये :(SMS Service)

  • SMS के जरिये आधार लिंकिंग भी काफी आसान प्रोसेस है बैंक इसके लिए एक SMS शब्द और नंबर देती  है। 
  • SMS के Keyword और नंबर हर बैंक मे अलग अलग होगा यहाँ पर SBI की प्रोसेस को समजते है। 
  • SBI मे आधार कार्ड लिंकिंग के लिए आपको 12 Digit आधार कार्ड नंबर टाइप करके भेजा है जो SMS इस पारकर होगा --UID<space>Aadhaar number<space>Account number आपको  इस फॉर्मेट मे जानकारी टाइप करके 567676 इस नंबर पर भेज देनी होगी। 
  • यह काम आपको आपके बैंक खाते से जुड़े मोबाईल नंबर से करना जरुरी है। 
  • SMS भेजने के बाद प्रोसेस पूरी होने का कन्फर्मेशन मेसेज आपको भेजा जायेगा।
हर एक बैंक मे आधार कार्ड को  बैंक खाते से लिंक करने की प्रोसेस अलग अलग है  हलाकि यह प्रोसेस काफी आसान है और आसानी से पूरी की जा सकती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ