-->

क्या होते है Gold ETF कैसे करे निवेश जानिए पूरी जानकारी

भारत मे त्योहारों के समय लोग सोना खरीदना काफी पसंद करते है। सोना एक ऐसा निवेश है जो लगभग सभी लोग करते है। इस बदलते डिजिटल दौर मे आप ऑनलाइन भी सोना  खरीद सकते है जी है अबतक आप ज्वेल्लेरी ,गोल्ड बार्स ,गोल्ड कोइन के जरिये सोना खरीदते आये है लेकिन अब गोल्ड म्यूच्यूअल फण्ड ETF जैसे विकल्प के जरिये सोना खरीदकर उसमे काफी बड़ा निवेश संभव है। लेकिन क्या है ये Gold ETF कैसे करते है निवेश और इसके फायदे चलिए जानते है पूरी जानकारी। 


क्या है Gold ETF ?

  • Gold ETF म्यूच्यूअल फण्ड होते है जो की खसतौपर गोल्ड मे निवेश  करते है जिन्हे Gold ETF कहा जाता है। 
  • ये ETF  फण्ड शेयर बाजार मे लिस्टेड  होते है और और एक शेयर जैसे इसमे आप ट्रेड और निवेश कर सकते है। 
  • ETF  मे शेयर बाजार पर सोने की कीमत दिखाई जाती है जो की फिजिकल और ऑनलाइन दोनों के लिए एक ही होती है। 
  • निवेशक सीधे सोने को खरीदना के बजाय इस ETF को खरीदकर सोने मे निवेश कर सकते है। 
  • आप Gold ETF की इस लिंक पर जाकर सभी ETF फण्ड की जानकारी देख सकते है। 

कैसे करे Gold ETF मे निवेश ?


Gold ETF निवेश करने के लिए आपको किसी सुनार की दुकानं पर जाने की जरुरत नहीं आप घर बैठे ऑनलाइन आपके फ़ोन से ही Gold ETF निवेश को शुरु कर सकते है। इसके लिए आपको किसी भी शेयर ब्रोकर के जरिये डीमैट खता खोलना जरुरी होगा। 

  • सबसे पहले आपको अच्छे स्टॉक ब्रोकर को चुनकर डीमैट और ट्रेडिंग खाता बनान होगा। 
  • डीमैट और ट्रेडिंग खाता मिलने के बाद उसके जरिये वेबसाइट या फिर उनके मोबाईल एप्लीकेशन पर जाकर लोग इन करना होगा। 
  • लोग इन करने के बाद डैशबोर्ड पर आपको Gold ETF इन्वेस्टमेंट का विकल्प दिखेगा जिसपर क्लिक करना है। 
  • यहाँ आपको सभी Gold ETF निवेश विकल्प दिखाए जाएंगेजिसमे से आपको चुनना है और सीधे एक मुश्त या फिर SIP निवेश करना है। 
  • Gold ETF पेमेंट करने के लिए आपको ETF क्वांटिटी का चुनना है और पेमेंट विकल्प के जरिये पेमेंट कर देना है। 
  • पेमेंट के बाद आपको मेल कन्फर्मेशन भेजा जायेगा अगले ३ दिन मे आपकी निवेश होल्डिंग को आप ट्रैक कर सकेंगे। 

Gold ETF मे निवेश  करने के लाभ :

  • फिजिकल सोना खरीदने के बजाये गोल्ड ETF याने ऑनलाइन सोने मे निवेश काफी आसान है इसे आप घर बैठे पूरा कर सकते है। 
  • आप कभी इस गोल्ड ETF की कीमत देखकर मुनाफे मे इसे बेच सकते है वो भी कुछ ही मिनट मे। 
  • Gold ETF लेते समय किसी भी प्रकार का Entry और Exit Load शुल्क नहीं होता है इसपर आपको सिर्फ ब्रोकरेज शुल्क लिया जाता है जो काफी किफायती निवेश साबित होता है। 
  • शेयर बाजार के स्टॉक के सामने Gold ETF मे रिस्क कम होती है इसका कारन इसमे गिरावट काफी ज्यादा नहीं होती है जिससे नुकसान होने की संभावना कम होती है। 
  • Gold ETF निवेश पर सिर्फ Capital Gain Tax लगाया जाता है जिससे VAT ,STT टॅक्स नहीं होता है। 
  • इसी समय फिजिकल गोल्ड पर वेल्थ टैक्स लागू हो सकता है इसी के कारन Gold ETF एक सबसे कम टैक्स वाला निवेश विकल्प साबित हो सकता है। 
  • Gold ETF निवेश पर आप जरुरत के समय लोन भी ले सकते है मतलब इसे आप Loan Collateral के लिए इस्तेमाल कर सकते है। 

Gold ETF निवेश की जरुरी बातें :

  • गोल्ड ETF मे निवेश करते समय ETF या फिर फण्ड मैनेजर का चयन उनके पिछले 3 साल के परफॉरमेंस के आधार पर करे ना की उसके शुल्क पर। 
  • फिजिकल Gold मे आप लम्बे समय तक निवेश कर सकते है लेकिन Gold ETF मे छोटे समय का निवेश करना चाहिए। 
  • Gold ETF निवेश करने के पहले कम से कम 1 महीना सोने की कीमतों के उतर चढाव पर ध्यान देना नजर रखनी चाहिए जिससे आपको सबसे अच्छी कीमत मिलेगी। 

5 सबसे अच्छे गोल्ड ETF 2022 :

  • Aditya Birla Sun Life Gold ETF (G)
  • SBI ETF Gold (G)
  • IDBI Gold ETF (G)
  • Invesco India Gold ETF (G)
  • ICICI Prudential Gold ETF (G)

क्या करना चाहिए निवेश ?

  • बदलते दौर मे निवेश के तरीके भी बदल रहे है ऐसे मे Gold ETF जैसे नए निवेश विकल्प आपको ज्यादा रिटर्न प्राप्त करने मे और आपके निवेश मे विविधता लाने मे काफी मदद कर सकते है। 
  • शेयर बाजार जैसे ही अच्छे से रिसर्च करके आप सही फण्ड मैनेजर चुनकर Gold ETF निवेश शुरू कर सकते है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ