-->

LIC न्यू पेंशन प्लस प्लान 867 की पूरी जानकारी

 LIC न्यू पेंशन प्लस प्लान (LIC New Pension Plus)  05 सितम्बर 2022 को LIC 867 टेबल नंबर वाला पेंशन प्लान लांच किया है। LIC के इस नए प्लान का उद्देश्य रिटायरमेंट के बाद सुनहरे भविष्य के लिए पेंशन पूंजी जमा करना है। 2022 मे अब तक LIC ने इस पालिसी को जोड़कर 3 पालिसी लांच की है। ये एक ULIP मतलब Unit Linked Insurance प्लान है आसान भाषा मे यह शेयर बाजार से जुड़ा है। अगर आप इस प्लान को लेना चाहते है तो इसके बारे मे पूरी जानकारी जानना जरुरी है इस पोस्ट के जरिये चलिए  जानते है  LIC न्यू पेंशन प्लस प्लान 867 की सुविधाएं और क्या लेनी चाहिए पालिसी। 



LIC Pension Plus Plan 867 की विशेष बातें :

  • LIC पेंशन प्लस प्लान आप सिंगल प्रीमियम या फिर रेगुलर प्रीमियम के विकल्प पर खरीद सकते है। 
  • सिंगल प्रीमियम प्लान के लिए कम से कम एकमुश्त राशि 1 लाख की है वही अधिकतम के लिए कोई लिमिट नहीं। 
  • रेगुलर प्रीमियम प्लान के लिए सालाना कम से कम 30 हजार ,छमाही 16 हजार ,तिमाही 9 हजार और हर महीना 3 हजार का प्रीमियम देना होगा। (यहाँ पर भी अधिकतम के लिए कोई लिमिट नहीं है। 
  • LIC पेंशन प्लस प्लान की टर्म 10 साल की है और ज्यादा से ज्यादा 42 साल की है हो सकती है। 
  • पेंशन विकल्प मे से आप immediate या फिर  deferred pension option.चुन सकते है। 
  • पेंशन का विकल्प चुनते समय आप 40 फीसदी की राशि कम से कम एन्युटी मे तक्दील हो जाती है। 
  • इस प्लॅन से आप  कुछ खास करने से जैसे की education, medical treatment, marriage, या  फिर घर खरीदने के लिए 10 से 20 25 फीसदी तक की फण्ड राशि प्लान पूरा होने के पहले  partial withdrawal.कर सकते है। 
  • पालिसी के पुरे समय मे कोई भी ऐसे 3 बार partial withdrawal. कर सकता है। 
  • यह पालिसी LIC की वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन खरीदी जा सकती है। 
  • बीमित राशि आपके द्वारा चुने गए प्रीमियम पर आधारित होने के कारन इसकी कोई कम से कम या अधिकतम सिमा नहीं है। 
  • इस पॉलिसी मे आपको  GUARANTEED ADDITION का भी लाभ मिलता है। 
  • पालिसी 5 साल के लॉक इन समय के साथ आती है इसका मतलब आप पहले 5 साल तक पैसे नहीं निकाल सकते है। 

पालिसी लेने की पात्रता :

  • इस पालिसी को लेने के लिए बिमा धारक कम से कम 25 साल और ज्यादा से ज्यादा 75 साल का हो सकता है। 
  • पेंशन की कम से कम उम्र 35 और ज्यादा से ज्यादा उम्र 85 साल की है। 
  • भारत का कोई भी नागरिक इस पेंशन प्लान को ले सकता है। 

पालिसी निवेश विकल्प :


इस पेंशन प्लस पालिसी मे 4 निवेश विकल्प दिए गए है 

1)Pension Bond Fund :

इस विकल्प मे 60 से 100 फीसदी तक का निवेश Govt Bonds, Govt Securities या फिर Corporate Debt,मे होता है और 0 से 40 फीसदी तक का निवेश equity और Money Market Instruments मे। 

2) Pension Bond Fund :

दूसरे विकल्प मे  50% to 90% का निवेश Govt Bonds, Govt Securities या फिर Corporate Debt मे होता है वही  0% to 40% तक का Money Market Instruments और 10% to 50% का equity मे। 

3) Pension Balanced Fund:

तीसरे विकल्प मे  30% to 70% तक का निवेश Govt Bonds, Govt Securities या फिर Corporate Debt मे होता है वही 0% to 40% तक का Money Market Instruments और 30% to 70% का  equity मे। 

4) Pension Growth Fund:

आखिर विकल्प मे  0% to 60% का निवेश Govt Securities या फिर Corporate Debt मे होता है वही 0% to 40%  का  Money Market Instruments मे और  40% to 100% तक का equity मे। 

पालिसी के अलग अलग शुल्क :

  • जब आप नयी बिमा पालिसी लेते है तब उसे प्रीमियम से लेकर बिमा की राशि तक कुछ चार्ज लिया जाता है 
  • इस पेंशन प्लस 867 पॉलिसी मे आपको 5 तरह के शुल्क लिए जा सकते है। 
  •  premium allocation charges, policy admin charges, fund management charges, partial withdrawal charges, discontinuance charges,और  miscellaneous charges.

LIC पेंशन प्लस प्लान 867 के लाभ :

  • इस पेंशन प्लान मे अगर बिमा धारक की मृत्यु vesting तिथि के पहले होती है तो उसके नॉमिनी को भुगतान किये गए प्रीमियम राशि के 105 फीसदी या फिर फण्ड की कीमत जो भी ज्यादा हो दिया जाता है। 
  • इस पालिसी मे GUARANTEED Addition लाभ मिलता है इसका मतलब LIC आपके पालिसी समय मे एक तय समय मे GUARANTEED Addition के तहत यूनिट्स ऐड करती है। 
  • ऐसा समझ लीजिये की आपने 1 लाख सालाना वाले रेगुलर प्रीमियम प्लान के विकल्प को चुना है तो छटे साल से लेकर पालिसी ख़तम होने के 42 वे साल बढ़ते % मे यूनिट्स पालिसी मे ऐड होते रहेंगे। 

LIC GUARANTEED Addition लाभ टेबल 



LIC पेंशन प्लस प्लान 867 कैसे ख़रीदे ?

  • LIC की इस नयी पालिसी को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीद सकते है। 
  • आप सीधे वेबसाइट पर जाकर पालिसी को चुनकर प्रीमियम मोड़ सेलेक्ट करके पॉलिसी को शुरू कर सकते है। 
  • इसी समय आपके नजदीकी बिमा एजेंट के पास जाकर भी आप आसानी से बिमा पालिसी को शुरू कर सकते है। 

LIC New Pension Plus 867 क्या करना चाहिए निवेश ?

  • ये पेंशन प्लान पालिसी एक ऐसी पालिसी है जिसमे रिटायरमेंट के बाद नियमित पेंशन का लाभ उठा सकते है। 
  • हलाकि अगर आप खुद के पेंशन फण्ड के लिए निवेश करना चाहते है तो इससे किफायती NPS नेशनल पेंशन फण्ड मे आपकोGUARANTEED Addition निवेश करना चाहिए। 
  • इस पालिसी मे GUARANTEED Addition का लाभ मिलता है लेकिन अगर आप लम्बे समय तक की सोच्नेगे तो ये लाभ काफी कम दिखाई देगा। 
  • मृत्यु पश्चात नॉमिनी को प्रीमियम की राशि के 105 फीसदी तक की राशि दी जाती है जिसका लाभ अन्य किसी टर्म लाइफ  इन्शुरन्स मे भी मिलता है। 
  • लेकिन फिर भी अगर आप lic और पेंशन प्लान को चुनना चाहते है तो इस प्लान को ले सकते है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ