-->

अपोलो म्युनिक ऑप्टिमा रिस्टोर मेडिक्लेम पालिसी की पूरी जानकारी Optima Restore policy

नमस्कार मेडिक्लेम इन्शुरन्स लेना इस दौर मे सबसे अहम् बात है जैसे निवेश करना जरुरी है थी वैसे ही आपको आरोग्य बिमा करना चाहिए लेकिन जब हम मेडिक्लेम लेने की सोच लेते है कौन सी मेडिक्लेम पालिसी ठीक रहेगी ये आपको समझ नहीं आता क्यों की हर बिमा कंपनी अपने बिमा पालिसी को सबसे अच्छी बताते है। तो चलिए जानते है ऑप्टिमा हेल्थ रिस्टोर बिमा पालिसी के बारे मे जिससे आपको इस पालिसी के बारे मे पूरी जानकरी हो जाएगी और आपको खरीदने मे आसानी हो सकती है।
सौजन्य :अपोलो म्युनिक बिमा कंपनी 



अपोलो म्युनिक आरोग्य बिमा एक ऐसा बिमा प्लान है जिसमे ऑटो रेस्टोरडेशन होता है। पालिसी प्लान की बिमा की राशि ख़तम होने पर फिर से रिस्टोर हो जाता है जिसमे आपको कोई अतिरक्त शुल्क नहीं देना पड़ता है। 


    ऑप्टिमा आरोग्य बिमा पालिसी की विशेष बातें :

    • ऑप्टिमा रिस्टोर पालिसी मे जो राशि बीमांकित की गए है अगर अस्पताल के खर्चे मे ख़तम हो जाती है तो तो सभी राशि १०० प्रतिशत रिस्टोर हो जाती है लेकिन इस तरह के फायदे को आपको सिर्फ एक बार इस्तेमाल कर सकते है और वो भी सिर्फ्र चालू साल के लिए ही। 
    • उदहारण के तौर पर अगर आपने ५ लाख की राशि का बिमा निकला है और किसी बीमारी के इलाज के वक़्त सभी बिमा राशि ख़तम हो जाती है तो आपको तत्काल फिर से ५ लाख तक की राशि मिल जाती है लेकिन इसे चालू वर्ष मे इस्तेमाल करना होता है। 
    • अगर लगातार २ साल के लिए आप मेडिक्लेम के लिए आवेदन नहीं करते तो आपकी बिमा राशि मे १०० प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती हैं। जिसे मल्टीप्लायर बेनिफिट कहा जाता है। 
    • स्टे एक्टिव बेनिफिट के साथ आपको जब पालिसी renew करेंगे तब ८ प्रतिशत की छूट मिलती है। 
    • ऑप्टिमा रिस्टोर मे आपको हेल्थ जीन का एप्लीकेशन इस्तेमाल करने को दिया जाता है। 
    • कैशलेस क्लेम की सुविधा शामिल 
    • पुरे भारत भर मे ४५०० से ज्यादा नेटवर्क अस्पताल। 
    • डॉक्टर विजिट छोटे मेडिसिन्स के लिए CO -Pay की सुविधा शामिल। 
    • बिमा राशि के ५० प्रतिशत का NCB बोनस। 
    • अगर आपको पहले से कोई बीमारी हो तो उसे कवर किया जाता है उसके लिए ३ साल का वेटिंग समय होता है। 
    • ऑप्टिमा रिस्टोर मे आपको 80D के तहत टैक्स मे छूट मिलती है। 
    • इस आरोग्य बिमा को आप आजीवन के लिए ले सकते है। 
    • इस प्लान मे आप ३ लाख से ५० लाख तक की बिमा राशि का बिमा निकल सकते है।

    ऑप्टिमा रिस्टोर आरोग्य बिमा पालिसी के फायदे :

    • ऑप्टिमा रिस्टोर आरोग्य बिमा मे आपको अस्पताल भर्ती होने के पहले ६० दिन का मेडिकल खर्चा कवर किया जाता है। 
    • अस्पताल मे भर्ती होने के बाद आपको १८० दिनों तक का मेडिकल खर्चा कवर किया जाता है। 
    • इसके आलावा डे केयर ट्रीटमेंट का खर्चा कवर होता है। 
    • सभी तरह के अधिवास उपचार संभव 
    • अंग प्रत्यारोपण की सुविधा शामिल। 
    • अस्पताल मे खर्चे के लिए हर रोज ८०० से लेकर ४८०० तक की कॅश जिसे डे केयर सुविध कह सकते है। 
    • आपातकालीन समय मे एम्बुलेंस की सेवा जिसमे २०००तक की राशि कवर होती है। 
    • गंभीर बीमारी के समय इ ओपिनियन ले सकते है। 
    • अगर आप २० लाख से ५० लाख की बिच का बिमा कवर लेते है तो आपको एयर अमुलेन्स की सेवा मिल सकती है जिसमे २ लाख ५० हजार से लेकर पूरी बिमा राशि कवर हो सकती है। 
    • १०० प्रतिशत का बिमा राशि रिस्टोर बेनिफिट। 
    • ३ लाख के ऊपर वाले प्लान मे आपको फ्री हेल्थ चेक अप  प्लान मिलता है चेक प्लान की राशि आपके बिमा कवर के राशि पर निर्भर करती है जिसमे आपको १५०० से लेकर ५ हजार तक का हेल्थ चेक मिल जाता है। 
    • २ साल के लिए मल्टी ईयर पालिसी चुनने के बाद आपको कंपनी कि तरफ से ७.५ प्रतिशत की छूट दी जाती है। 
    • फॅमिली फ्लोटर प्लान मे २ से ज्यादा मेंबर ऐड करने पर प्रीमियम की राशि मे १० प्रतिशत की छूट मिलती है 
    • एक्सीडेंट क्लेम के लिए कोई वेटिंग समय नहीं है। 
    • कुछ स्पेशल बीमारी ,पहले से होने वाली बीमारी को छोडकर बाकि छोटी बीमारी को ऊपर बिमा शुरू होने के बाद ३० दिन मे अस्पताल मे भर्ती होने पर क्लेम दिया जाता है। 
    • खास बीमारी हो जिसे आपने सर्टीकल इलनेस राइडर चुना हो तो आपको उसके लिए २ साल का वेटिंग सम्मय होता है। 
    • बाकि पहले से जो बीमारी आपको होती है उसके लिए ३  साल का वेटिंग समय होता है। 

    ऑप्टिमा रिस्टोर आरोग्य बिमा लेने के लिए जरुरी पात्रता :

    • पालिसी लेने के लिए कम कम से आयु ५ साल की हो सकती है। 
    • और ज्यादा से ज्यादा ६५ साल के उम्र मे आप इस पालिसी को ले सकते है। 
    • ऑप्टिमा रिस्टोर प्लान एक व्यक्ति के लिए प्लान है इसमे फॅमिली फ्लोटर के साथ आप ज्यादा से ज्यादा ४ लोग और ५ बच्चो को ऐड कर सकते है। 

    पालिसी के प्रीमियम को जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे पालिसी प्रीमियम 

    ऑप्टिमा रिस्टोर बिमा प्लान मे नहीं मिलने वाली बातें :

    • अगर आपको पहले से कोई बीमारी  है और नीमा लेने के बाद ३ साल के पहले आप उसका इलाज करेंगे तो आपको इसका इसपर क्लेम नहीं मिलेगा। 
    • HIV AIDS जैसे बीमारियों का इलाज इसमे शामिल नहीं है। 
    • दारू या फिर ड्रग्स के नशे मे हुए अपघात के कारन चोटिल होने पर आपको कोई क्लेम नहीं मिलेगा। 
    • आतंकी हमला ,जंग के समय चोटिल होने पर आपको क्लेम नहीं मिलेगा। 
    • वजन कम करने के लिए ,किसी दिमागी बीमारी ऐसे इलाज के लिए आप इस बिमा पालिसी का फायदा नहीं ले सकते। 
    • डेंटल ट्रीटमेंट और प्रेगनेंसी के खर्चे के लिए भी आप इस बिमा प्लान का इस्तेमाल नहीं कर सकते। 

    ऑप्टिमा रिस्टोर प्लान का समय ख़तम होने पर नवीकरण करने की प्रक्रिया :

    • आप इस पालिसी का समय ख़तम होने पर ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन तरीके से Renew कर सकते है.
    • आपको इसके लिए ३० दिन का पर्याप्त समय दिया जाता है। 
    • पालिसी ऑनलाइन रेनू करने के लिए आपको अपोलो म्युनिक के अधिकृत वेबसाइट पर जाना है। 
    • उसके बाद आपको पालिसी का नंबर का नंबर डालना है। 
    • उसके बाद आपको एक साल के प्रीमियम की राशि दिखाई जाएगी आप इसे नेट बैंकिंग या फिर डेबिट कार्ड द्वारा भर सकते है। 
    • उसके बाद आपको रिन्यूअल की रिसीप्ट मेल आय डी पर भेज दी जाएगी। 
    • आप ऑफलाइन अपोलो म्युनिक के कार्यालय मे जाकर भी पैसे देकर पालिसी रिन्यू कर सकते है। 

    अपोलो म्युनिक ऑप्टिमा रिस्टोर मे पालिसी का क्लेम लेने की प्रक्रिया :


    ऑप्टिमा रिस्टोर  पालिसी मे आप कैशलेस और इलाज के बाद ऐसे दोनों तरीके से क्लेम करा सकते है। 

    क्लेम के लिए जरुरी दस्तावेज :


    • क्लेम फॉर्म 
    • कॅश लेस्स क्लेम के समय अगर पहले से तय है तो उसका पत्र। 
    • दुर्घटना से चोटल होने के बाद FIR रिपोर्ट 
    • आधार कार्ड और पैन कार्ड 
    • पहला जाँच रिपोर्ट 
    • असली मेडिकल बिल्स और रिसीट्स 
    • डॉक्टर द्वारा जारी किया रिपोर्ट और मेडिकल सर्टिफिकेट 
    • डिस्चार्ज रिपोर्ट 

    कैशलेस क्लेम :

    • कैशलेस क्लेम आपको तभी मिल सकता है जब आप अपोलो म्युनिक के अस्पताल मे इलाज करेंगे 
    • जब आप अस्पताल मे इलाज के लिए दाखिल होंगे तब आपको ४८ घंटे के अंदर बिमा कंपनी को इसके बारे मे बताना होगा। 
    • अगर अस्पताल मे भर्ती करना पहले से तय है तो आप बिमा कंपनी को इसके बारे मे प्रे ऑथोरासाशन लेटर दे सकते है। इससे आपको उनके नेटव्रक अस्पताल मे कैशलेस सेवा मिलती है। 
    • आपातकालीन समय कैशलेस क्लेम के लिए आपको बिमा कंपनी के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर ,मेल आयडी या फिर ब्रांच मे जाकर जानकारी देनी होगी। इसमे आपको 
    • पालिसी नंबर ,कांटेक्ट डिटेल्स ,बिमा धारक का नाम ,हादसे मे चोटिल होने के बाद उसकी जानकारी ,उसका समय और दिन ,इसके बाद किस प्रकार की चोट है बीमारी है इसकी जानकारी देनी होगी। 
    • इन सब जानकारी के बाद आपका क्लेम रजिस्टर किया जायेगा और आपको उसका एक रेफरेन्स नंबर दिया जायेगा। 
    • क्लेम स्वीकार होने के बाद आपको अस्पताल मे सब सुविधा कॅश लेस्स मिलेगी और जो क्लेम की राशि होती है उसे बिमा कंपनी उस नेटवर्क अस्पताल खुद सेट्ल करता है। लेकिन जो खर्चा क्लेम मे कवर नहीं होता है आपको उसे खुद चुकाना होगा। 

    नॉन नवटवर्क अस्पताल मे क्लेम की प्रक्रिया :

    • जब आप ऐसे अस्पताल मे इलाज करेंगे जो की अपोलो म्युनिक का नेटवक अस्पताल नहीं है तो आपको कैशलेस क्लेम की सुविधा नहीं मिलेगी। 
    • इसके लिए आपको इलाज करने के बाद डिस्चार्ज के समय सारा बिल भरना होगा 
    • बिल भरने के बाद सभी खर्च कि असली रिसीप्ट आपको लेनी है। 
    • उसके बाद बिमा कंपनी के तरफ से दिया गया क्लेम फॉर्म सभी जानकारी के साथ भरना है। 
    • सभी जानकारी चेक करने के बाद और सभी प्रस्तावित जाँच के बाद बिमा कंपनी आपका क्लेम को ३० दिन मे प्रोसेस करेगी। 
    • अगर इसमे कोई गलती या फिर बदलाब हो तो आपको इसे क्लेम फॉर्म भरने के बाद ७ दिन का वक़्त दिया जाता है। 
    • अगर आपका क्लेम रिजेक्ट हो जाता है तो आपको जरुरी कारन के साथ जानकारी दी जाती है। 
    • क्लेम स्वीकार  होने के बाद आपकी क्लेम की राशि बैंक खाते पर जमा कर दी जाती है। 

    इस लिंक पर जाकर डाउनलोड करे ऑप्टिमा बिमा प्लान का ऑफिसियल ब्रॉउचर 

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ