-->

अब ऑनलाइन बदल सकते है NPS फण्ड मैनेजर जानिए पूरी जानकारी

NPS  नेशनल पेंशन सिस्टम मे आपकोNPS Fund Manager Change चुनने का विकल्प शामिल है। इसके आलावा आप निवेश विकल्प को भी चुन सकते है जब आप खुद निवेश विकल्प चुनते है तो वो एक्टिव चॉइस कहा जाता है आप ऑटो चॉइस मोड पर भी NPS निवेश को रख सकते है जिसमे अंतराल के बाद आपके निवेश विकल्प मे बदल होता है। इसके आलावा फण्ड एलोकेशन जैसे इक्विटी फण्ड ,कॉर्पोरेट बांड्स ,गवर्नमेंट सिक्योरिटीज।

NPS खाता खोलने के बाद आपको इन्वेस्टमेंट चॉइस का विकल्प मिलता है ऑटो चुनने पर NPS मे निवेश विकल्प खुद ही बदलता एक्टिव चुनने पर आपको इसे बदलना पड़ता है। अगर आपको NPS निवेश के बारे मे अधिक जानकारी चाहिए तो आप निचे की लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते है।

नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बारें में पूरी जानकारी What is NPS Know In Hindi 

NPS के लिए सबसे अच्छे निवेश फंड्स की पूरी जानकारी 

चलिए तो अब आपको NPS फण्ड मैनेजर को बदलना है आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों  तरीके से बदल सकते है। इस समय मे आपको दोनों प्रक्रिया की जानकारी दूंगा लेकिन ऑनलाइन प्रोसेस से आपको ज्यादा फायदा हो सकते है इसके लिए आपको सिर्फ PRAN नंबर और पासवर्ड जरुरी होता है।


    NPS खाते मे मे ऑफलाइन बदलाव करने की प्रोसेस :(NPS Change Request Offline Process)


    • आपने जिस बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस NPS खता खोला है उस ब्रांच मे जाकर आपको NPS खाता चेंज फॉर्म को लेना है। (इसे POP कहा जाता है )
    • आप इसे आपका बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस के अधिकृत वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते  है। 
    • आप इस लिंक पर जाकर फॉर्म को डाउनलोड कर सकते है NPS चेंज फॉर्म 
    • टियर १ और टियर २ खाते के फॉर्म अलग से भरने पड़ेंगे। 
    • फॉर्म भरते वक़्त आपके NPS खाते की जानकारी PRAN नंबर ,NPS धारक का नाम ,फण्ड विकल्प ,अलोकेशन फण्ड ,सब की जानकारी भरनी है , और POP मे सबमिट कर देना है। 
    • POP इसके बाद आपके फॉर्म का कन्फर्मेशन देगी। 
    • उसके बाद आपके बदलाब सक्रिय हो जायेंगे। 

    NPS मे ऑनलाइन  बदलाव करने की प्रक्रिया :(NPS Fund Manager Changes Online Process)

    • आप NSDL की वेबसाइट के माधयम से आपके NPS खाते मे जरुरी बदलाव कर सकते है। 
    • इसके लिए आपको NSDL की वेबसाइट पर जाना है। NSDL वेबसाइट 
    • उसके बाद आपके यूजर आय डी और पासवर्ड के जरिये लोग इन करना है। आप I-Pin का भी इस्तेमाल कर सकते है। 
    • अगर आपको पासवर्ड पता नहीं तो आप PRAN कार्ड नंबर के सहारे I पिन पासवर्ड बना सकते है। 
    • लोग इन पूरा होने के बाद आपको ट्रान्जेक्ट ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करना है। 

    • उसके बाद Change Scheme Preference का विकल्प दिखेगा उसपर क्लिक करना है। 

    • फिर आपको खाता प्रकार चुनना है टियर १ और टियर २ के विकल्प मे से और सबमिट करना है। 

    • अगले विकल्प मे आपको PFM Change और Scheme Perfences Change पर टिक करना है और सबमिट करना है। 

    • उसके बाद आपको निवेश चॉइस को चुनना है जहा पर 4 विकल्प आपको मिलेंगे १ एक्टिव चॉइस २ मॉडरेट चॉइस,अग्रेसिव ऑटो चॉइस ,कन्सेर्वटिवे ऑटो चॉइस इन विकल्प मे से किसी 1 को आपको चुनना है। 
    • उसके बाद निचे के ऐड बटन पर क्लिक करना है आपको PFM फण्ड मैनेजर विकल्प दिखाई देंगे। 
    • आपको जिस फण्ड मैनेजर मे निवेश करना उसे चुनना है और उसके बाद सबमिट कर देना है। 
    • उसके बाद आपको सभी जानकारी एक पेज पर दिखाई जो बदलाव आपने चुने है और आपको एक बार चेक करने को कहा जायेगा। 
    • चेक करना के बाद आपको OTP मिलेगी जो आपके मोबाइल पर भेजी जाएगी। 
    • OTP डालने के बाद आपका बदल पूरा हो जायेगा उसकी जानकारी आपको अगले पेज पर दिखाई जाएगी। 
    • इसके आलावा सारी जानकारी आपके मेल आय दी द्वारा आपके फ़ोन पर सेंड की जाएगी। 

    बदलाव के समय इन बातो का रक्खे ध्यान :(Points To Remember)

    • जो विकल्प आप बदलने जा रहे है वो आपको खाता खोलते समय चुनने को कहा जाता है। 
    • खाता खोलने का फॉर्म भरते समय आपको खाता प्रकार ,निवेश का प्रकार ,एक्टिव या फिर ऑटो चॉइस ,और पेंशन फण्ड मैनेजर इसको चुनना होता है। आप पेंशन फंड मैनेजर मे कितना फीसदी देना चाहते है ये भी जानकारी शुरवात के समय दे सकते है। 
    • जब आप ऑटो मोड चुनते है तो आपको उम्र के अनुसार निवेश मे और फण्ड एलोकेशन मे बदलाव होता जाता है ,एक्टिव मोड चुनने पर आपको खुद ही निवेश फण्ड को मैनेज करना पड़ता है। 
    • हलाकि आप पेंशन फण्ड मैनेजर साल मे सिर्फ एक बार ही बदल सकते है। 
    • इसके आलावा एक्टिव या फिर ऑटो चॉइस विकल्प आप साल मे 2 बार बदल सकते है। 
    • इसके आलावा इन बदल से आपको कोई अतिरक्त शुल्क भी नहीं देना पड़ता है। 

    एक्टिव चॉइस मे आप फण्ड प्रतिशत को  बदल सकते है।(Change Fund Manager In Active Choice) 

    • जब आप NPS मे एक्टिव चॉइस का विकल्प चुनते है ऐसे समय आप किस फण्ड मे कितना प्रतिशत निवेश करना चाहते है इसकी जानकारी खुद दे सकते है। 
    • ऑटो चॉइस मे निवेश का प्रतिशत आपके उम्र के अनुसार किया जाता है। 
    • इसके लिए आपको NSDL के वेबसाइट पर जाकर लोग इन करना  है। (NSDL वेबसाइट )
    • उसके बाद आपको Transact Online का विकल्प चुनना है। 
    • उसके आगे आपको Change Scheme Perfebce का विकल्प होगा उसे चुनना है। 
    • उसके बाद आपको टियर 1 या फिर टियर २ जो है वो चुनना है। 
    • उसके आगे scheme Perfence Percentage Change के विकल्प पर क्लिक करना है और ऐड पर क्लीक करना है। 
    • फिर वह पर आपको पेंशन फण्ड का विकल्प चुनना है उसके बाद जिस स्कीम को आपने चुना है उसके परसेंटेज मे बदल करना है। 
    • एक बार आपके बदलाव को ठीक से जांचना है। 
    • और सबमिट कर देना है उसके बाद आपको OTP आएगी। 
    • उसे OTP को डालने के बाद आपका बदलाव कन्फर्म हो जायेगा और आपको SMS मेल द्वारा जानकारी दी जाएगी। 
    यहाँ पर मैंने सर NSDL  CRA के जरिये फण्ड मैनेजर ,निवेश विकल्प ,और स्कीम परसेंटेज कैसे बदल सकते है इसकी जानकारी दी है। इसके आलावा आपने जिस बैंक के जरिये NPS खाता खोला उनके जरिये भी ऑनलाइन इस तरह के बदलाव कर सकते है। 

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ