-->

Amazon की पे लेटर EMI सुविधा जाने कैसे करे शुरू कैसे करे इस्तेमाल और फायदे पूरी जानकारी

अमेज़न ने अपने ग्राहकको को ऑनलाइन शॉपिंग आसान बनाने के लिए बाय नाउ और पे लेटर EMI सुविधा को शुरू किया है। अमेज़न पर ऑनलाइन शॉपिंग करने के बाद राशि को EMI मे कन्वर्ट किया जा सकता है। इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहक को खुद को रजिस्टर करना होता हलाकि इस समय यह सुविधा अमेज़न अभी सिर्फ अपने चुने हुए ग्राहकको को दे रही है। इस सुविधा के जरिये आपके पास किसी भी बैंक का क्रेडिट कार्ड नहीं होने के बाद भी EMI पर खरीदारी की जा सकती है। 


अमेज़न पे लेटर EMI सुविधा :(Amazon Pay Later Facility)

  • अमेज़न एक सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म है जिससे आप किसी भी मनचाहे प्रोडक्ट को ऑनलाइन आर्डर कर सकते है। 
  • अमेज़न से शॉपिंग करने के बाद आप कॅश ऑन डिलीवरी और ऑनलाइन पेमेंट विकल्प के जरिये पेमेंट पूरा कर सकते है। 
  • लेकिन अब अमेज़न ने नयी सुविधा शुरू की है जिसमे आप अभी शॉपिंग करके उसके पैसे EMI के जरिये बाद मे भर सकते है। 
  • OTP बेस्ड KYC के जरिये दिए जाने इस क्रेडिट पर सालाना 60 हजार तक का लिमिट RBI ने तय किया है इसका मटकाब इससे ज्यादा का क्रेडिट लिमिट नहीं मिल सकता है। 
  • EMI मे कन्वर्ट करने के बाद आपको आपके शॉपिंग की राशि अगले 3 से 12 महीने मे चुकाने का विकल्प मिलेगा। 
  • इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए आप अमेज़न की वेबसाइट जाकर रजिस्टर कर सकते है इस समय अमेज़न यह सुविधा सिर्फ चुने हुए ग्राहकको को दे रही है। 
  • अमॉज़न पे लेटर की यह सुविधा IDFC फर्स्ट बैंक के सहायता से दी जा रही है। 
  • अमेज़न पे मे आपको मिलने वाला क्रेडिट लिमिट आपका सिबिल स्कोर पर निर्भर करता है। 
  • इसी समय अमेज़न पे से आप अमेज़न से EMI के लिए पात्र प्रोडक्ट को ही खरीद सकते है। 

अमेज़न पे लेटर सुविधा के लाभ :(Benifits)

  • अमेज़न पे लेटर सुविधा के लिए अगर आप पात्र हो जाते है तो इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई भी अतरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। 
  • इस सुविधा का इस्तेमाल करके आप बिना किसी क्रेडिट कार्ड के EMI पर खरीदारी कर सकते है। 
  • ऑनलाइन खरीदारी करने के 30 दिन बाद आपका आपकी ट्रांन्जेक्शन की राशि EMI कन्वर्ट हो जाती है जिसके बाद आपको उसका पेमेंट करना होता है। 
  • . इस सुविधा को लेने के बाद आपको ऐसा विकल्प मिलेगा जहा पर आपका कुल क्रेडिट लिमिट दिखाया जायेगा और इस्तेमाल की गयी राशि उसके बाद वापिस करने की जानकारी भी दिखाई जाएगी। 

कैसे करे पे लेटर सुविधा के लिए रजिस्टर :(How To Activate Amazon Pay Later)

  • इस सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको अमेज़न के वेबसाइट पर जाकर  लोग इन करना होगा। 
  • इस सुविधा के लिए सबसे जरुरी आपको आपके पैन कार्ड और बैंक खाते की जानकारी के साथ KYC पूरी करना अनिवार्य है। 
  • रेजिस्टशन करने के लिए आपको पे लेटर के पेज पर जाकर आप इस सुविधा के लिए पात्र है या नहीं चेक करना है। 
  • अगर आप इस सुविधा के लिए चुने जाते है तो आपको मुख्या प्रोसेस के विकल्प का ऑप्शन मिलेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ