-->

SBI मे ऑनलाइन FD फिक्स्ड डिपाजिट खाता कैसे खोले यहाँ जाने पूरी जानकारी

SBI स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया देश की सबसे बड़ी  सरकारी बैंक मानी जाती है इसी के कारन SBI मे लोग सबसे ज्यादा अपना बैंक खाता खोलते है वही अगर FD करनी हो तो भी SBI को सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। इसी समय SBI अपने FD जमा पर करीब करीब 6.2 फीसदी तक का ब्याज भी देती है जो की इस समय काफी अच्छा ब्याजदर माना जाता है। इसी समय नया FD खाता खोलना भी काफी आसान है आप सीधे आपके बैंक शाखा मे जाकर नया FD खाता ऑनलाइन खोल सकते है। 



    SBI FD खाते के प्रकार :

    SBI मे नया FD खाता खोलने के पहले आपको FD के अलग अलग विकल्पों को जानना जरुरी है जिससे आपको जरुरत के हिसाब से सही FD निवेश विकल्प चुनने मे मदत मिलेगी। 

    1) SBI टर्म डिपाजिट FD :

    • SBI टर्म डिपाजिट FD एक फिक्स्ड डिपाजिट विकल्प है आप इस विकल्प के जरिये तय समय के लिए FD मे निवेश कर सकते है। 
    • यह सबसे लोकप्रिय और मूल FD निवेश विकल्प है। 
    • इस विकल्प मे आपको एक तय की गयी राशि निवेश करनी होती है और निवेश के समय को चुनना होता है। 
    • FD शुरू होने के बाद आपको तय ब्याजदर के अनुसार एक गारंटी रिटर्न मिलती है। 
    • FD पर मिलने वाले ब्याजदर को आप हर महीने ,3 महीने ,6 महीने या फिर सालाना अंतराल से लेने का विकल्प ले सकते है। 

    2) SBI री इन्वेस्टमेंट FD योजना :

    • SBI की विनिवेश FD योजना एक ऐसा विकल्प है जिसमे आप आपके FD पर मिले ब्याज को फिर से निवेश कर सकते है। 
    • आपके FD के मचोर होने के समय आप आपके कुल राशि और ब्याज को फिर से अगले कुछ समय के लिए निवेश कर सकते है। 

    3) SBI टैक्स सेविंग FD :

    • नौकरी पेशा और कारोबार करने वाले कई ऐसे लोग होते है जो कई बार रिटर्न से ज्यादा टैक्स बचने के लिए निवेश करते है। 
    • SBI टैक्स सेविंग FD मे आपको 5 साल के लिए तय की गयी राशि को रखना पड़ता है। 
    • इस FD पर सामन्य FD के जैसे ही ब्याजदर मिलते है हलाकि इस विकल्प मे राशि को सिर्फ मचोरिटी समय निकला जा सकता है। 
    • इस FD मे निवेश करने पर टैक्स पेयर को अपने टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लाभ मिलता है। 
                                               ब्याजदर आखिरी अपडेट :11 जनवरी 2021 

    4) SBI रेकरिंग डिपाजिट योजना :

    • सभी FD निवेश योजना मे रेकरिंग डिपाजिट योजना काफी लोकप्रिय है। 
    • क्यों की इसमे FD धारक को हर महीने एक तय की राशि अपने FD रेकरिंग खाते मे जमा करनी होती है। 
    • इस योजना मे कम से कम निवेश राशि हर महीने 100 रुपये होती है और इसमे आप 12 महीने से लेकर 120 महीनो तक निवेश कर सकते है। 

    SBI FD निवेश :

    • SBI FD योजना मे आपको कम से कम 1 हजार का निवेश अनिवार्य है वही ज्यादा से ज्याद निवेश का कोई लिमिट नहीं है। 
    • SBI FD मे सबसे बड़ी बात FD के ब्याजदर आपके निवेश की राशि और निवेश समय के अनुसार बढ़ाते है। 
    • SBI अपने FD योजना के ब्याजदर को हर महीने। तिमाही ,छमाही सालाना लेने का विकल्पे देती है। 
    • आप SBI FD मे 7 दिन से लेकर 10 साल के लिए निवेश कर सकते है। 
    • टैक्स बचने के लिए FD निवेश के बाद आपको सालाना फॉर्म 15G और 15 H देना अनिवार्य है नहीं तो TDS काटा का सकता है। 
    • सबस बात वरिष्ठ नागरिकको के लिए इस योजना मे सामन्य से ज्यादा ब्ययजदार दिया जाता है। 

    SBI FD खाता ऑनलाइन खोलने की प्रोसेस :

    • SBI FD खाता ऑनलाइन होने के लिए आपका SBI मे बैंक खाता और नेट बैंकिंग चालू होना जरुरी है। 
    • सबसे पहले आपको SBI नेट बैंकिंग की वेबसाइट को ओपन करना है और नेट बैंकिंग आय डी और पासवर्ड के जरिये लोग  इन करना है। 
    • इसके बाद डैशबोर्ड पर आपको फिक्स्ड डिपाजिट का विकल्प मिलेगा उसपर आपको क्लिक करना है। 
    • यहाँ पर 2 विकल्प होंगे टर्म डिपाजिट TDR और स्पेशल टर्म डिपाजिट STDR .
    • जरुरी विकल्प चुनने के बाद आपको जिस बैंक खाते से बैंक FD करनी है उस बैंक खाते को चुनना है। 
    • इसके बाद आपको FD मे निवेश की राशि को चुनना है और इसी समय मचोरिटी की तिथि याने निवेश समय को भी चुनना है। 
    • इसके बाद आपको आपके FD खाते की समरी दिखाई जाएगी जिसपर ओके के विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ना है। 
    • इसी के साथ आपके FD खाते के लिए जररी राशि आपके बैंक खाते से काट ली जाएगी  और आपका बैंक FD खाता शुरू हो जायेगा। 
    • आप आपके FD खाते की पूरी जानकारी को PDF रूप मे डाउनलोड कर सकते है

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ